देश

अटकलों पर लगा विराम, AAP ने पंजाब से राज्यसभा उपचुनाव के लिए उद्योगपति राजिंदर गुप्ता को मैदान में उतारा

लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में संजीव अरोड़ा की जीत के बाद केजरीवाल ने चुनाव न लड़ने का फैसला किया। लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए अरोड़ा के नाम की घोषणा के बाद विपक्ष ने दावा किया था कि केजरीवाल उनकी जगह राज्यसभा में प्रवेश करेंगे।

Image

राजिंदर गुप्ता

Rajinder Gupta: सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी 24 अक्टूबर को पंजाब में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए उद्योगपति राजिंदर गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। यह उपचुनाव आप के संजीव अरोड़ा के इस्तीफे से रिक्त हुई सीट को भरने के लिए हो रहा है। अरोड़ा ने राज्य विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद उच्च सदन की सदस्यता छोड़ दी थी। अरोड़ा का कार्यकाल 9 अप्रैल, 2028 को समाप्त होना था, वर्तमान में भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब कैबिनेट में मंत्री हैं।

अरविंद केजरीवाल ने अटकलों पर लगाया विराम

ट्राइडेंट समूह के मानद अध्यक्ष गुप्ता ने हाल ही में राज्य आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष और काली देवी मंदिर सलाहकार समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिससे अटकलें तेज हो गई थीं कि आप उन्हें उपचुनाव के लिए मैदान में उतार सकती है। आप को 117 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भारी बहुमत प्राप्त है। जून में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पंजाब से राज्यसभा में प्रवेश करने की अटकलों पर विराम लगा दिया था।

लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में अरोड़ा की जीत के बाद केजरीवाल ने चुनाव न लड़ने का फैसला किया। लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए अरोड़ा के नाम की घोषणा के बाद विपक्ष ने दावा किया था कि केजरीवाल उनकी जगह राज्यसभा में प्रवेश करेंगे।

आप ने लुधियाना पश्चिम सीट बरकरार रखी, जहां अरोड़ा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 10,637 मतों से हराया। जनवरी में आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के कारण यह उपचुनाव हुआ था।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!