आज की ताजा खबर Live: ब्राजील के राष्ट्रपति ने किया प्रधानमंत्री मोदी को फोन...अजीत डोभाल ने की पुतिन से मुलाकात
आज की ताजा खबर (7 अगस्त 2025) Live: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीद जारी रखने पर भारत पर ट्रैरिफ बम फोड़ा है। ट्रंप ने भारत से आयातित वस्तुओं पर अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया। इसके साथ ही भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में लगने वाला शुल्क अब बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाएगा। लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली सांसद राहुल गांधी के आवास पर आज इंडी गठबंधन के नेताओं का जमावड़ा लगने वाला है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी के धराली गांव में अचानक आई तबाही के बाद युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
आज की ताजा खबर Live: ब्राजील के राष्ट्रपति ने किया प्रधानमंत्री मोदी को फोन...अजीत डोभाल ने की पुतिन से मुलाकात
ब्राजील के राष्ट्रपति ने किया प्रधानमंत्री मोदी को फोन
ट्रंप के साथ बैठक के लिए संयुक्त अरब अमीरात संभावित स्थल है: पुतिन
पंजाब के तरनतारन में आईईडी बरामद
कबूतरखानों को बंद करने का आदेश नहीं दिया: बंबई उच्च न्यायालय
किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के ठिकाने का भंडाफोड़ किया
'लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच जुड़े एक करोड़ नए मतदाता...', राहुल गांधी ने EC को घेरा
मुख्यमंत्री स्टालिन ने ‘मौन यात्रा' का किया नेतृत्व
उधमपुर में खाई में गिरा CRPF का वाहन
SIR मुद्दे को लेकर संसद में गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
ईडी ने जीएसटी धोखाधड़ी मामले में कई राज्यों में छापे मारे
म्यांमा के कार्यवाहक राष्ट्रपति म्यिंत स्वे का लंबी बीमारी के बाद निधन
SC ने जस्टिस वर्मा की याचिका की खारिज
'किसानों का हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता...', ट्रंप टैरिफ के बीच बोले PM मोदी
रूसी तेल खरीद के मामले में चीन के बहुत करीब है भारत: ट्रंप
सीतापुर में एनकाउंटर, पत्रकार हत्याकांड के दोनों शूटर ढेर
अमेरिकी टैरिफ को लेकर बरसे शशि थरूर, बोले- दोहरा मापदंड अपना रहे ट्रंप
Aaj ki Taza Khabar (7 अगस्त 2025) Live: मेरठ में अवैध वृक्ष कटान के मामले में कार्रवाई, सात गिरफ्तार
Aaj ki Taza Khabar (7 अगस्त 2025) Live: दिल्ली में बड़े आतंकी वित्तपोषण नेटवर्क का भंडाफोड़ किया
उन्होंने कहा कि इस मामले से नियंत्रण रेखा के पार बैठे लश्कर के आकाओं और कमांडरों द्वारा रची गई एक खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है, जो खाड़ी देशों और अन्य स्थानों पर बसे पाकिस्तानी नागरिकों के साथ मिलकर तीर्थयात्रियों, व्यापारियों और प्रवासियों के वेश में कूरियर नेटवर्क के माध्यम से साजिश रच रहे थे। प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के बडगाम का निवासी मोहम्मद अयूब भट लाजपत नगर में ‘शालीमार टेक्सटाइल्स’ नाम से एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान चलाता है। उन्होंने बताया कि भट वैध व्यापारी के रूप में काम कर रहा था और घाटी में लश्कर-ए-तैयबा की आतंकी गतिविधियों के लिए धन मुहैया करा रहा था। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘श्रीनगर के बेमिना क्षेत्र का निवासी मोहम्मद रफीक शाह भी उसके साथ मिलकर काम कर रहा था।’’
