18 मार्च 2025 हिंदी न्यूज: दिहुली हत्याकांड : 24 दलितों की हत्या के मामले में तीन दोषियों को फांसी की सजा, नागपुर के कई इलाकों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू
Aaj Ki Taza Khabar 18 मार्च 2025 हिंदी न्यूज: महाराष्ट्र में नागपुर के महल इलाके में सोमवार को पथराव और आगजनी की घटना के बाद एक और इलाके में देर रात भारी बवाल हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उपद्रवियों ने हंसपुरी इलाके में बीती रात कई दुकानों और घरों को निशाना बनाया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर आज बातचीत होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और न्यूजीलैंड के उनके समकक्ष क्रिस्टोफर लक्सन ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब पहुंचकर मत्था टेका।
18 मार्च 2025 हिंदी न्यूज: दिहुली हत्याकांड : 24 दलितों की हत्या के मामले में तीन दोषियों को फांसी की सजा, नागपुर के कई इलाकों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू
Sunita Williams Return NASA Live Updates
दिहुली हत्याकांड : 24 दलितों की हत्या के मामले में तीन दोषियों को फांसी की सजा
चीनी उप प्रधानमंत्री ने ब्रिटिश ऊर्जा सुरक्षा और नेट जीरो मंत्री से की मुलाकात
जम्मू-कश्मीर में हमलावरों और पीड़ितों को एक ही श्रेणी में रखा गया : जयशंकर
हाई कोर्ट के मौजूदा जज संबंधी लोकपाल के आदेश पर स्वत: संज्ञान सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
परिसीमन के मुद्दे पर द्रमुक सदस्यों ने लोकसभा से वॉकआउट किया
महाकुंभ था सबका प्रयास का साक्षात स्वरूप, निकला एकता का अमृत: प्रधानमंत्री मोदी
औरंगजेब का महिमामंडन और तारीफ करने वाले देशद्रोही, बोले डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे
शिंदे ने सोमवार रात शिव जयंती के अवसर पर ठाणे जिले के डोंबिवली क्षेत्र के घरदा चौक पर शिवाजी महाराज की अश्वावारोही प्रतिमा का अनावरण करने के अवसर पर यह बात कही।
नागपुर हिंसा: 50 से अधिक लोग हिरासत में लिए गए, पांच प्राथमिकी दर्ज
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे मध्य नागपुर के चिटनिस पार्क इलाके में हिंसा भड़क उठी। इस दौरान पुलिस पर पथराव किया गया जिससे छह आम नागरिक और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। सिंघल ने संवाददाताओं से कहा, पुलिस ने हिंसा के सिलसिले में 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है और विभिन्न थानों में पांच प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। नागपुर के संरक्षक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि माहौल को खराब करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया गया और उन्होंने विपक्ष से मामले में राजनीति न करने की अपील की।
नागपुर हिंसा- 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया
राबड़ी देवी प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुईं
जॉर्ज सोरोस के OSF ओएसएफ और उससे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ ईडी की छापेमारी
नेपाल में 4.3 तीव्रता का आया भूकंप
Sunita Williams Return Live Updates: स्पेसएक्स का यान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हुआ
रोहिणी आउटर रिंग रोड पर अचानक सड़क धंसी
दिल्ली में युवक की चाकू घोंपकर हत्या
ईडी ने नौकरी के बदले जमीन मामले में पूछताछ के लिए लालू प्रसाद और उनके परिजनों को तलब किया
Nagpur Violence: उपद्रवियों ने जेसीबी क्रेन को जलाकर किया खाक
दंगों के निशान अब भी यहां देखे जा सकते हैं। पुलिस की गाड़ी यहां पेट्रोलिंग कर रही है और माइक लाउडस्पीकर पर लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं और कर्फ्यू की जानकारी दे रहे हैं।
