
ताजा खबर, 9 सितंबर 2023 : G-20: G-20 Summit: 'विश्वोत्सव' के पहले दिन ही रच गया इतिहास, मोरक्को में शक्तिशाली भूकंप' से 1000 की मौत
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 9 सितंबर 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं: जी-20 सम्मेलन में शनिवार (नौ सितंबर, 2023) को भारत के हाथ महत्वपूर्ण कामयाबी आई। सदस्य देशों के बीच सहमति के साथ जी20 ने ‘नई दिल्ली लीडर्स समिट डिक्लेरेशन' (मैनिफेस्टो/घोषणापत्र) को अपना लिया। यह ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किया गया। जी20 शिखर सम्मेलन का आगाज हो चुका है। दुनियाभर के ताकतवर देशों के नेता राजधानी दिल्ली में आयोजित इस सम्मेलन में शिरकत कर रहे हैं। सरकार द्वारा अमृत काल को लेकर बुलाए गए संसद के विशेष सत्र ने एक बार फिर से महिला आरक्षण के समर्थकों की उम्मीदें बढ़ा दी है।मोरक्को में भूकंप ने जबरदस्त तबाही मचाई है। अफ्रीकी देश मोरक्को में शुक्रवार रात जोरदार भूकंप आया, जिसमें 296 की मौत हो गई है। साथ ही सैकड़ों लोग मलबे में दबे हुए हैं। इस भूकंप की तीव्रता 6.8 बताई जा रही है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। वहीं आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलगु देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान उनके समर्थकों ने मजकर बवाल काटा, नीचे पढ़ें देश और दुनिया की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार।