LIVE
ताजा खबर : Taza Khabar, 9 अप्रैल 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 9 अप्रैल 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में रहे, पढ़ें 9 अप्रैल (रविवार) के प्रमुख समाचार :
APR 09, 2023 23:47 IST
आज की ताजा खबर 9 अप्रैल 2023 LIVE: प्रियंका गांधी होंगी 2024 में PM पद की उम्मीदवार?
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि आज आवश्यक हो गया है कि गांधीवादी और देश को एकजुट रखने की चाहत रखने वाले लोगों को एकजुट होकर पूरी ताकत से 2024 के चुनाव में भाजपा के खिलाफ उतरना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव मुद्दों का चुनाव नहीं है बल्कि चेहरे और व्यक्तित्व का चुनाव है। पढें पूरी खबर
APR 09, 2023 23:45 IST
आज की ताजा खबर 9 अप्रैल 2023 LIVE: दिल्ली में कोरोना संक्रमित 4 मरीजों की मौत
दिल्ली में कोरोना का कहर बढ़ता ही दिख रहा है। रविवार को कोरोना से चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 700 के करीब नए कोविड के मामले दर्ज हुए हैं। शनिवार को भी 500 से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं।, पढ़ें पूरी खबर
APR 09, 2023 23:17 IST
आज की ताजा खबर 9 अप्रैल 2023 LIVE: त्रिपाठी की 'लाठी' और मारक्रम का 'पराक्रम'
सनराइजर्स हैदराबाद ने रविवार (नौ अप्रैल, 2023) को अपने होम ग्राउंड में पंजाब सुपर किंग्स के खिलाफ जीत हासिल की। आईपीएल 2023 में यह हैदराबाद की पहली विजय रही और इस मैच में टीम ने पंजाब को आठ विकेट्स से पटका। राहुल त्रिपाठी की 74 रन और ऐडन मारक्रम की 37 रनों की नाबाद पारियों के बलबूते हैदराबाद को यह जीत हासिल हुई। पढ़ें पूरी खबर
APR 09, 2023 22:42 IST
आज की ताजा खबर 9 अप्रैल 2023 LIVE: यूपी निकाय चुनाव की 'तारीखों' का एलान
उत्तर प्रदेश की राजनीति में बेहद अहम स्थान रखने वाले नगरीय निकाय चुनाव (Nagar Nikay Chunav) को लेकर अहम घोषणा 9 अप्रैल को गई, इसमें वोटिंग की तारीखों का एलान कर दिया गया है, इसके मुताबिक प्रदेश में दो चरण में निकाय चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण में लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर सहित 9 मंडलों में 4 मई को मतदान होगा, पढ़ें पूरी खबर
APR 09, 2023 22:41 IST
आज की ताजा खबर 9 अप्रैल 2023 LIVE: न छूट रहा कांग्रेस का मोह!
कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) इस समय सपा के समर्थन से राज्यसभा के सांसद हैं। कभी कांग्रेस में थे, लोकसभा और राज्यसभा दोनों से सांसद रहे, केंद्रीय मंत्री रहे। इसके बाद जब पिछली बार राज्यसभा का टिकट कांग्रेस से नहीं मिला तो सपा के समर्थन से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा पहुंच गए। पढ़ें पूरी खबर
APR 09, 2023 20:58 IST
आज की ताजा खबर 9 अप्रैल 2023 LIVE: रिंकू सिंह ने कोलकाता को दिलाई ऐतिहासिक जीत
GT vs KKR: नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में फैंस ने आईपीएल 2023 का एक ऐसा मैच देखा जिसे वह आसानी से भूल नहीं पाएंगे। कोलकाता को आखिरी ओवर में 29 रन की दरकार थी और जब लग रहा था कि गुजरात लगातार तीसरी जीत दर्ज कर लेगी तो रिंकु सिंह ने एक ओवर में 5 छक्के जड़कर जीत दिला दी। पढ़ें पूरी खबर
APR 09, 2023 20:56 IST
आज की ताजा खबर 9 अप्रैल 2023 LIVE: विदेश मंत्री एस जयशंकर की बेहतरीन कूटनीति
राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के मामले में टिप्पणी को लेकर अमेरिका को भारत ने करारा जवाब दिया है। राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने पर अमेरिका ने जो कुछ भी कहा था भारत ने ट्रंप मामले पर अमेरिका को अब उसी की भाषा में समझा दिया है, पढ़ें पूरी खबर
APR 09, 2023 20:55 IST
आज की ताजा खबर 9 अप्रैल 2023 LIVE: कंगाल हुआ पाकिस्तान! बढ़ा क्राइम
पाकिस्तान के गुजरांवाला में डकैतों ने एक दर्जी की दुकान पर धावा बोल दिया और 25 सूट और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए, एआरवाई न्यूज के मुताबिक गुजरांवाला में रहवाली स्थित एक दर्जी की दुकान में चोरी की घटना हुई है। ,पढ़ें पूरी खबर
APR 09, 2023 20:26 IST
आज की ताजा खबर 9 अप्रैल 2023 LIVE: दरिंदगी की इंतहा: 10 साल की मासूम के साथ रेप
बिहार के पूर्णिया जिले में एक मासूम के साथ दरिंदगी की इंतहा की गई है। मासूम को अगवा करके उसके साथ रेप किया गया है। 10 साल की इस बच्ची के प्राइवेट पार्ट में मिट्टी भी डाली गई है। पढ़ें पूरी खबर
APR 09, 2023 20:19 IST
आज की ताजा खबर 9 अप्रैल 2023 LIVE: 'जोजिला टनल' को लेकर आया ये बड़ा अपडेट
कश्मीर घाटी को लद्दाख क्षेत्र से जोड़ने वाली सामरिक रूप से महत्वपूर्ण जोजिला सुरंग (Zojila Tunnel) के निर्माण का काम पूरी गति से चल रहा है और लगभग 40 प्रतिशत खुदाई का काम पूरा हो चुका है। इसके साथ ही कंपनी ने उम्मीद जताई है कि यह परियोजना दिसंबर, 2026 तक पूरी हो जाएगी। श्रीनगर-करगिल-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर 11,578 फुट की ऊंचाई पर जोजिला दर्रे में निर्माणाधीन यह सुरंग परियोजना सामरिक महत्व रखती है, पढ़ें पूरी खबर
APR 09, 2023 20:18 IST
आज की ताजा खबर 9 अप्रैल 2023 LIVE: झांसी में दर्दनाक हादसा
उत्तर प्रदेश के झांसी में रोड एक्सीडेंट की एक भयानक खबर सामने आई है, झांसी कानपुर हाईवे में चिरगांव के करगुआं इलाके में संडे दोपहर एक कार का टायर फट जाने से भीषण हादसा हो गया, इस हादसे में चार की मौत हो गई और दो घायल बताए जा रहे हैं। घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुए दो लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।,पढ़ें पूरी खबर
APR 09, 2023 19:13 IST
आज की ताजा खबर 9 अप्रैल 2023 LIVE: यूपी निकाय चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर
उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में निकाय चुनाव की घोषणा कर दी है। यूपी नगर निकाय चुनाव दो चरण में होंगे। मतदान 4 मई और 11 मई को होगा। 13 मई को मतगणना होगी। हर चरण में 9 मंडलों में चुनाव होगा। चुनाव के दौरान 4.27 करोड़ वोटर प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश में चुनाव आचार संहिता भी लागू कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर
APR 09, 2023 19:12 IST
आज की ताजा खबर 9 अप्रैल 2023 LIVE: IPL 2023: चोटों से परेशान हुई चेन्नई सुपर किंग्स
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स और खिलाड़ियों की चोटों के बीच आंख मिचौली का खेल बदस्तूर जारी। सीजन के आगाज से पहले मुकेश चौधरी और काइल जैमिसन जैसे खिलाड़ी आईपीएल से बाहर हो गए थे। ऐसे में सीजन के बीच तेज गेंदबाज दीपक चाहर, बेन स्टोक्स और मोईन अली भी चोटिल हो गए। पढ़ें पूरी खबर
APR 09, 2023 19:10 IST
आज की ताजा खबर 9 अप्रैल 2023 LIVE: ईस्टर के मौके पर दिल्ली के सेक्रेड हार्ट चर्च पहुंचे PM
ईस्टर के मौके पर पीएम मोदी रविवार शाम को दिल्ली के सेक्रेड हार्ट चर्च पहुंचे, जहां उन्होंने प्रार्थना सभा में भाग लिया। इस दौरान पीएम मोदी चर्च के पादरियों से भी बात करते नजर आए। पीएम के इस दौरे का एक वीडियो भी सामने आया है। पढ़े पूरी खबर
APR 09, 2023 18:10 IST
आज की ताजा खबर 9 अप्रैल 2023 LIVE: LoC पर फिर पाकिस्तान की नापाक हरकत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा (LoC) से आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश संडे को नाकाम कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी उन्होंने बताया कि शाहपुर सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश उस वक्त नाकाम कर दी गई, जब एलओसी पर पहरा दे रहे सेना के जवानों ने आतंकवादियों को भारतीय सीमा में दाखिल होने का प्रयास करते देखा और उन पर गोलीबारी की। पढ़ें पूरी खबर
APR 09, 2023 16:04 IST
आज की ताजा खबर 9 अप्रैल 2023 LIVE: 26 अप्रैल को होगा दिल्ली मेयर का चुनाव
एमसीडी के सदन का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो गया। नए चुनावों की अनुपस्थिति में, ओबेरॉय अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना जारी रखेंगी। आप सूत्रों ने कहा कि पुराने चेहरों को ही उम्मीदवारों के रूप में दोहराया जाएगा, क्योंकि शैली ओबेरॉय को 22 फरवरी को निर्वाचित होने के बाद बहुत कम समय का कार्यकाल मिला था। पढ़ें पूरी खबर
APR 09, 2023 16:03 IST
आज की ताजा खबर 9 अप्रैल 2023 LIVE: 'कुछ लोग IIT की डिग्री लेकर भी अनपढ़'
दिल्ली की राजनीति में अजब पेंच हैं दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी के मुखिया दिल्ली के सीएम केजरीवाल (CM Kejriwal) और दिल्ली के उपराज्यपाल (Delhi LG) विनय सक्सेना के बीच जुबानी जंग चलती रहती है, ताजा मामले में एलजी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है, पढ़ें पूरी खबर
APR 09, 2023 16:02 IST
आज की ताजा खबर 9 अप्रैल 2023 LIVE: टीके से नहीं कोरोना से बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा
ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन के एक अध्ययन में पाया गया है कि कोविड के कारण हार्ट और किडनी में इनफ्लेमेशन होता है। साथ ही यह शरीर की रक्षा प्रणाली द्वारा जनित इनफ्लेमेशन को भी बढ़ाता है। यूरोपियन सोसाइटी ऑफ कार्डियोलॉजी की एक पत्रिका कार्डियोवास्कुलर रिसर्च में प्रकाशित एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि कोविड अल्पावधि और दीर्घावधि में हृदय रोग के बढ़े जोखिम और मृत्यु से जुड़ा है। पढ़ें पूरी खबर
APR 09, 2023 14:25 IST
आज की ताजा खबर 9 अप्रैल 2023 LIVE: राजस्थान कांग्रेस में सब ठीक नहीं
राजस्थान कांग्रेस में तकरार की राजनीति ज्वालामुखी की तरह है। एक बार फिर सचिन पायलट नें अपनी ही सरकार के खिलाफ निशाना साधा। इस दफा मुद्दा भ्रष्टाचार का है और उसके खिलाफ लड़ाई लड़ने के भूख हड़ताल को हथियार बनाया है। पढ़ें पूरी खबर...
APR 09, 2023 14:24 IST
आज की ताजा खबर 9 अप्रैल 2023 LIVE: पश्चिम बंगाल हिंसा की जांच करने पहुंचे दल को पुलिस ने रोका
पश्चिम बंगाल में बीते सप्ताह राम नवमी के दिन हुई सांप्रदायिक हिंसा मामले में नया मोड़ आ गया है। यहां हिंसा की जांच करने के लिए पहुंचे छह सदस्यीय दल को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया, जिसके बाद बवाल खड़ा हो गया। पढ़ें पूरी खबर...
