क्राइम

Bihar Crime: दरिंदगी की इंतहा: 10 साल की मासूम के साथ रेप, ब्लीडिंग होने पर प्राइवेट पार्ट में डाली मिट्टी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 9, 2023, 07:53 PM IST

Bihar Crime: बच्ची के बयान के अनुसार वो घर के पास ही खेत में खेल रही थी। तभी आरोपी वहां आया और घूमने लगा। घूमते-घूमते वहां बच्चियों के ऊपर बालू फेंकने लगा, जिसके बाद वहां से बाकी बच्चियां भाग गई। पीड़िता, लड़के के हाथ लग गई। आरोपी ने बच्ची को वहां से उठाया और खेत के पीछे लेकर चला गया।

Image

Bihar Crime: बिहार के पूर्णिया में 10 साल की बच्ची के साथ रेप

Photo : BCCL

Bihar Crime: बिहार के पूर्णिया जिले में एक मासूम के साथ दरिंदगी की इंतहा की गई है। मासूम को अगवा करके उसके साथ रेप किया गया है। 10 साल की इस बच्ची के प्राइवेट पार्ट में मिट्टी भी डाली गई है।

साजिश रचा

बच्ची के बयान के अनुसार वो घर के पास ही खेत में खेल रही थी। तभी आरोपी वहां आया और घूमने लगा। घूमते-घूमते वहां बच्चियों के ऊपर बालू फेंकने लगा, जिसके बाद वहां से बाकी बच्चियां भाग गई। पीड़िता, लड़के के हाथ लग गई। आरोपी ने बच्ची को वहां से उठाया और खेत के पीछे लेकर चला गया। इस दौरान उसने बच्ची का मुंह दाब रखा था ताकि वो चिल्ली ने सके।

किया गंदा काम

इसके बाद शख्स ने बच्ची को वहीं लिटा दिया और गंदा काम करने लगा। इस दौरान लड़की चिखती रही। रेप के दौरान जब मासूम के प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हुई तो आरोपी ने उसमें मिट्टी डाल दिया।

गांव वालों ने बचाई जान

लड़की की चीख सुनकर उसकी बाकी सहेलियां गांव वालों और उसके परिजन को बुलाकर ले आई। जिन्हें देखते ही लड़का भाग खड़ा हुआ। इसके बाद लड़की ने सारी बातें अपने परिवार वालों को बताई। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है।

एक दिन बाद शिकायत

दरिंदगी के एक दिन बाद इस घटना की शिकायत पुलिस के पास की गई। दरअसल परिजन शिकायत करने को लेकर असमंजस में थे कि क्या करें। जिसके बाद अस्पताल वालों के समझाने के बाद परिजन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी और उसे गिरफ्तार कर लिया। बच्ची का मेडिकल करवाया गया है, मेडिकल में भी रेप की पुष्टि हुई है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article