क्रिकेट

IPL 2023: चोटों से परेशान हुई चेन्नई सुपर किंग्स, जारी किया चाहर,स्टोक्स और मोईन के बारे में अपडेट

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 9, 2023, 05:42 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स ने चोटिल दीपक चाहर, बेन स्टोक्स और मोईन अली के बारे में अपडेट जारी किया है। जानिए कौन से खिलाड़ी की कब होगी मैदान में वापसी।

Image

मोईन अली और दीपक चाहर

Photo : AP

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स और खिलाड़ियों की चोटों के बीच आंख मिचौली का खेल बदस्तूर जारी। सीजन के आगाज से पहले मुकेश चौधरी और काइल जैमिसन जैसे खिलाड़ी आईपीएल से बाहर हो गए थे। ऐसे में सीजन के बीच तेज गेंदबाज दीपक चाहर, बेन स्टोक्स और मोईन अली भी चोटिल हो गए। शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई बेन स्टोक्स और मोईन अली के बगैर मैदान में उतरी। वहीं गेंदबाजी के दौरान पारी के पहले ही ओवर में तेज गेंदबाज दीपक चाहर की जांघ की मांस-पेशियों में खिंचाव आ गया और वो किसी तरह अपना ओवर ओवर पूरा करके मैदान से बाहर गए और वापस नहीं लौटे।

एक सप्ताह के लिए बाहर हुए स्टोक्स

चेन्नई की टीम मुंबई इंडियन्स को 7 विकेट से पटखनी देने से सफल रही। लेकिन अगले मुकाबले से पहले उसके खेमे से दो मायूसी और एक खुशी की खबर आई है। सीएसके ने आधिकारिक तौर पर बेन स्टोक्स और दीपक चाहर की चोट के बारे में बयान जारी करते हुए कहा, बेन स्टोक्स की एड़ी में मामूली चोट लगी थी उसकी वजह से वो मुंबई के खिलाफ मैदान में नहीं उतरे। क्रिकेट बज की रिपोर्ट के मुताबिक स्टोक्स तकरीबन एक सप्ताह के लिए बाहर हो गए हैं।

दीपक चाहर की चोट का होगा स्कैन, उसके बाद होगा फैसला

मुंबई के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में चोट लगवाने वाले दीपक चाहर की चोट का चेन्नई लौटने के स्कैन किया जाएगा और जिससे चोट की गंभीरता का पता चलेगा। चेन्नई सुपर किंग्स का मेडिकल स्टाफ दोनों खिलाड़ियों पर करीबी नजर रख रहा है और उनके ठीक होने के लिए हर संभव मदद करेगा। वहीं मुंबई के खिलाफ नहीं खेलने वाले मोईन अली फिट हो गए हैं और वो अगले मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article