दिल्ली

Delhi Corona: दिल्ली में कोरोना संक्रमित 4 मरीजों की मौत, 699 नए मामले आए सामने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 9, 2023, 11:00 PM IST

Delhi Corona: दिल्ली में पिछले एक सप्ताह में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं जबकि इसी अवधि में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 121 फीसदी से अधिक का इजाफा हुआ है। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

Image

दिल्ली में कोरोना का कहर

Photo : BCCL

Delhi Corona: दिल्ली में कोरोना का कहर बढ़ता ही दिख रहा है। रविवार को कोरोना से चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि 700 के करीब नए कोविड के मामले दर्ज हुए हैं। शनिवार को भी 500 से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं।

कितनी है संक्रमण दर

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 699 नये मामले सामने आए और संक्रमण दर 21.15 प्रतिशत रही। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से साझा किये गये आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

चार की मौत

शहर में कोविड-19 से पीड़ित चार लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य बुलेटिन में, हालांकि कहा गया है कि केवल एक मामले में ही कोविड-19 मृत्यु का प्राथमिक कारण था। बुलेटिन में कहा गया है कि नये मामलों के साथ, दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,14,637 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 26,540 हो गयी है।

शनिवार का हाल

दिल्ली में शनिवार को 23.05 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ कोविड-19 के 535 नये मामले सामने आये थे। राजधानी में शुक्रवार को 733 नये मामले दर्ज किये गये थे, जो 19.93 प्रतिशत की संक्रमण दर से पिछले सात महीने से अधिक समय का एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा था। बुलेटिन के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में कोविड-19 के 3,305 नमूनों की जांच की गयी।

पिछले सप्ताह का हाल

दिल्ली में पिछले एक सप्ताह में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं जबकि इसी अवधि में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 121 फीसदी से अधिक का इजाफा हुआ है। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को 606 मामले सामने आए, जो 16.98 फीसदी की संक्रमण दर के साथ पिछले सात महीनों में सबसे अधिक हैं। शहर में 26 अगस्त को 620 मामले दर्ज किए गए थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article