
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar) 8 जनवरी 2024: कांग्रेस ने राजस्थान की करणपुर सीट जीती, बिलकिस बानो केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 8 जनवरी 2024 और बड़ी खबरें: कांग्रेस ने राजस्थान की करणपुर सीट जीत ली है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस उम्मीदवार रुपिन्दर सिंह कूनर को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। गहलोत ने X पर अपने पोस्ट में कहा कि 'श्रीकरणपुर में कांग्रेस प्रत्याशी श्री रुपिन्दर सिंह कूनर को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। वहीं बिलकिस बानो मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अपना फैसला सुनाते हुए दोषियों की रिहाई को रद्द कर दिया। अदालत के इस फैसले के बाद बिलकिस बानो के सभी 11 दोषी अब जेल जाएंगे। बिलकिस बानो मामले में 11 दोषियों की रिहाई को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला सुनाया उधर मालदीव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद अब भारत सरकार पूरी तरह से एक्शन में आ गई है, मालदीव के हाई कमिश्नर इब्राहिम शाहीब दिल्ली के साउथ ब्लॉक में विदेश मंत्रालय पहुंचे वहीं वस्तु एवं सेवा कर (GST)को लेकर करीब 1500 कारोबारियों को 1.45 लाख करोड़ का नोटिस मिला है। यह नोटिस वित्तीय वर्ष 2018 के लिए वार्षिक रिटर्न और इनपुट टैक्स क्रेडिट के दावों में विसंगतियों को लेकर दिया गया है उधर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रविवार को लगातार चौथा कार्यकाल हासिल किया और उनकी पार्टी अवामी लीग ने हिंसा की छिटपुट घटनाओं तथा मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी एवं उसके सहयोगियों के बहिष्कार के बीच हुए चुनावों में दो-तिहाई सीट पर जीत दर्ज की वहीं ट्रैवल कंपनी ईज माय ट्रिप के सीईओ निशांत पट्टी ने बताया है कि कंपनी ने देश के साथ एकजुटता दिखाते हुए मालदीव की सभी फ्लाइट बुकिंग्स कैंसिल कर दी है।, आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों को ताजा अपडेट्स...