देश

मालदीव पर भड़के लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फैजल, कहा-हमारे PM के फैसले पर वह बोलने वाला कौन होता है

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2024, 10:44 AM IST

Lakshadweep MP Mohammad Faizal : मोदी ने लक्षद्वीप द्वीप समूह की अपनी यात्रा के दौरान समुद्र के नीचे के जीवन का पता लगाने के लिए ‘स्नॉर्कलिंग’ का लुत्फ उठाया। मोदी ने ‘एक्स’ पर समुद्र के नीचे का जीवन पता लगाने संबंधी तस्वीरें पोस्ट कीं और अरब सागर में स्थित द्वीपों में प्रवास के अपने ‘उत्साहजनक अनुभव’ को साझा किया।

Image

लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फैजल।

Photo : ANI

Lakshadweep MP Mohammad Faizal : लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फैजल ने अब मालदीव को निशाने पर लिया है। फैजल ने कहा कि लक्षद्वीप के पर्यटन की संभावना के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बात कही है उस पर मालदीव को प्रतिक्रिया क्यों देनी चाहिए? सांसद ने कहा कि एक बात तो तय है कि लक्षद्वीप अब पर्यटन के एक नए केंद्र के रूप में उभरने जा रहा है। दुनिया अभी यहां की खूबसूरती से वाकिफ नहीं है। प्रधानमंत्री यहां एक दिन के लिए आए और उन्होंने लक्षद्वीप के बारे में ऐसा कहा जिसे यहां के लोग बहुत समय से सुनने का इंतजार कर रहे थे।

तीन जनवरी को लक्षद्वीप आए थे पीएम

फैजल ने कहा, 'मैं चाहता था कि सरकार लक्षद्वीप के पर्यटन को लेकर एक नीति बनाए। इससे यहां के युवाओं के लिए रोजगार पैदा होगा। इससे मालदीव के पेट में क्यों दर्द होने लगा?' बता दें कि पीएम तीन जनवरी को लक्षद्वीप आए थे और उन्होंने यहां के खूबसूरत तट एवं रोमांचकारी पर्यटन के बारे में अपनी राय रखते हुए X पर तस्वीरें पोस्ट कीं और लोगों से यहां आने की अपील की। इसके बाद से मालदीव के कुछ मंत्रियों की ओर से पीएम और भारत के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके बाद भारत की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया जताई गई। भारत के विरोध के बाद के मालदीव ने अपने तीन मंत्रियों को सस्पेंड किया है।

पीएम ने X पर ‘उत्साहजनक अनुभव’ को साझा किया

मोदी ने लक्षद्वीप द्वीप समूह की अपनी यात्रा के दौरान समुद्र के नीचे के जीवन का पता लगाने के लिए ‘स्नॉर्कलिंग’ का लुत्फ उठाया। मोदी ने ‘एक्स’ पर समुद्र के नीचे का जीवन पता लगाने संबंधी तस्वीरें पोस्ट कीं और अरब सागर में स्थित द्वीपों में प्रवास के अपने ‘उत्साहजनक अनुभव’ को साझा किया। उन्होंने लिखा, ‘जो लोग रोमांचकारी अनुभव लेना चाहते हैं, लक्षद्वीप उनकी सूची में जरूर होना चाहिए। मेरे प्रवास के दौरान, मैंने स्नॉर्कलिंग की भी कोशिश की। यह कितना उत्साहजनक अनुभव था!’

मालदीव ने अपने 3 मंत्री निलंबित किए

मालदीव के तीन उप मंत्रियों ने मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर उनकी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि नई दिल्ली इस केंद्र शासित प्रदेश को मालदीव के वैकल्पिक पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने का प्रयास कर रही है। मालदीव के स्थानीय मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि युवा मंत्रालय में उप मंत्रियों - मालशा शरीफ, मरियम शिउना और अब्दुल्ला महज़ूम माजिद को उनके पदों से निलंबित कर दिया गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article