बिजनेस

Maldives Row: मालदीव विवाद के बीच EaseMyTrip का बड़ा कदम, सभी फ्लाइट्स की बुकिंग की रद्द

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 8, 2024, 10:36 AM IST

Maldives Flight Bookings: ट्रैवल कंपनी EaseMyTrip के सीईओ निशांत पिट्टी ने कहा कि भारत के साथ एकजुटता दिखाते हुए, कंपनी ने मालदीव की सभी उड़ान बुकिंग निलंबित कर दी हैं।

Image

भारत से बड़ी संख्या में लोग Maldives घूमने जाते हैं

Maldives Flight Bookings News: ऑनलाइन मालदीव के बहिष्कार अभियान के बीच एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए EaseMyTrip ने हाल ही में लक्षद्वीप की यात्रा (Lakshadweep) पर भारत और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के खिलाफ कुछ मंत्रियों द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणियों के बाद सभी मालदीव उड़ान बुकिंग को निलंबित करने का फैसला किया है।

ट्रैवल कंपनी ईज माय ट्रिप के सीईओ निशांत पट्टी ने बताया है कि कंपनी ने देश के साथ एकजुटता दिखाते हुए मालदीव की सभी फ्लाइट बुकिंग्स कैंसिल कर दी है। सोशल मीडिया पर इस समय बायकॉट मालदीव ट्रेंड कर रहा है। हजारों लोगों ने होटल बुकिंग्स और फ्लाइट टिकट कैंसिल कर दिये हैं। इस ट्रैवल कंपनी के सीईओ और को-फाउंडर निशांत पिट्टी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर यह जानकारी दी है।

गौर हो कि भारत से बड़ी संख्या में लोग मालदीव (Maldives)घूमने जाते हैं। खासकर बॉलीवुड से जुड़े लोग और नए कपल्स हनीमून मनाने के लिए मालदीव जाते हैं। ऐसे में मालदीव के टूरिज्म को बड़ा झटका लगा है।

पीएम मोदी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी

मालदीव सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर रविवार को तीन मंत्रियों को निलंबित कर दिया। मरियम शिउना, मालशा शरीफ और महज़ूम माजिद को पीएम मोदी के खिलाफ उनकी टिप्पणियों पर निलंबित कर दिया गया है। इनके बयान पर बड़े पैमाने पर प्रतिक्रिया हुई है। शिउना ने ट्विटर पर पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। शिउना की पोस्ट, जिसे अब हटा दिया गया है, उसमें पीएम मोदी की हाल की लक्षद्वीप यात्रा की तस्वीरें थीं।

मालदीव पर कोई नई पूछताछ नहीं हुई है

इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स ने कहा कि घटना का नतीजा और बहिष्कार के आह्वान का असर 20-25 दिनों में दिखाई देगा। इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर के अध्यक्ष राजीव मेहरा ने कहा कि अचानक, मालदीव पर कोई नई पूछताछ नहीं हुई है। अचानक गिरावट आई है। जिन लोगों ने भुगतान किया है, वे उन्हें रद्द नहीं करेंगे। हम उम्मीद कर रहे हैं कि लोग मालदीव की यात्राएं बुक नहीं करेंगे।

बहिष्कार का आह्वान अगले 20-25 दिनों के भीतर साफ हो जाएगा

भारत में टूर ऑपरेटर मालदीव में छुट्टियां रद्द करने के अभियान के असर के मद्दनेजर अपनी तैयारी कर रहे हैं। इन्होंने कहा है कि मालदीव की यात्रा के लिए लोगों द्वारा कोई नई पूछताछ नहीं की जा रही है। इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स का अनुमान है कि हालिया घटनाओं के नतीजे और बहिष्कार का आह्वान अगले 20-25 दिनों के भीतर साफ हो जाएगा।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article