देश

Maldives Row: PM मोदी पर टिप्पणी के बाद भारत सरकार का अहम कदम, मालदीव के हाई कमिश्नर तलब!

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 8, 2024, 11:04 AM IST

Maldives PM Modi Remark Row:पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे पर मालदीव के सांसद की पोस्ट पर विवाद के बीच मालदीव के हाई कमिश्नर विदेश मंत्रालय पहुंचे हैं।

Image

मालदीव के हाई कमिश्नर भारतीय विदेश मंत्रालय पहुंचे हैं

Maldives Tourism Row: मालदीव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद अब भारत सरकार पूरी तरह से एक्शन में आ गई है, मालदीव के हाई कमिश्नर इब्राहिम शाहीब दिल्ली के साउथ ब्लॉक में विदेश मंत्रालय पहुंचे गौर हो कि मालदीव के मंत्रियों की प्रधानमंत्री मोदी पर की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भारत ने काफी सख्त रूख अपना लिया है।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर मालदीव के राजनेताओं की टिप्पणियों ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया वहीं ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, नई दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्रालय ने मालदीव के हाई कमिश्नर को तलब किया है।

मालदीव सरकार ने तीन मंत्रियों को निलंबित कर दिया

मालदीव सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर रविवार को तीन मंत्रियों को निलंबित कर दिया। मरियम शिउना, मालशा शरीफ और महज़ूम माजिद को पीएम मोदी के खिलाफ उनकी टिप्पणियों पर निलंबित कर दिया गया है। इनके बयान पर बड़े पैमाने पर प्रतिक्रिया हुई है। शिउना ने ट्विटर पर पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। शिउना की पोस्ट, जिसे अब हटा दिया गया है, उसमें पीएम मोदी की हाल की लक्षद्वीप यात्रा की तस्वीरें थीं।

बहिष्कार के आह्वान का असर 20-25 दिनों में दिखाई देगा

इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स ने कहा कि घटना का नतीजा और बहिष्कार के आह्वान का असर 20-25 दिनों में दिखाई देगा। इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर के अध्यक्ष राजीव मेहरा ने कहा कि अचानक, मालदीव पर कोई नई पूछताछ नहीं हुई है। अचानक गिरावट आई है। जिन लोगों ने भुगतान किया है, वे उन्हें रद्द नहीं करेंगे। हम उम्मीद कर रहे हैं कि लोग मालदीव की यात्राएं बुक नहीं करेंगे।

मालदीव की यात्रा के लिए लोगों द्वारा कोई नई पूछताछ नहीं की जा रही है

भारत में टूर ऑपरेटर मालदीव में छुट्टियां रद्द करने के अभियान के असर के मद्दनेजर अपनी तैयारी कर रहे हैं। इन्होंने कहा है कि मालदीव की यात्रा के लिए लोगों द्वारा कोई नई पूछताछ नहीं की जा रही है। इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स का अनुमान है कि हालिया घटनाओं के नतीजे और बहिष्कार का आह्वान अगले 20-25 दिनों के भीतर साफ हो जाएगा।

भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स की तरफ से सख्त प्रतिक्रियाएं

ध्यान रहे कि मालदीव की मंत्री की टिप्पणी के बाद भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स की तरफ से सख्त प्रतिक्रियाएं दी गईं थीं और भारतीय पर्यटकों ने मालदीव की यात्राएं रद्द करनी शुरू कर दी थी वहीं तमाम इंडियन सेलिब्रिटी भी मालदीव के खिलाफ विरोध में उतर आए थे, जिनमें सलमान खान, सचिन तेंदुलकर, इरफान पठान और अक्षय कुमार आदि अहम नाम शामिल हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article