LIVE

आज की ताजा खबर, 7 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नोएडा में छह लोगों ने आत्महत्या की, नौ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

आज की ताजा खबर लाइव, 7 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ OBC आरक्षण, यूपी पंचायत चुनाव, नोएडा क्राइम न्यूज के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: नोएडा में पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर छह लोगों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जबकि नौ लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है। इसके अलावा दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र स्थित आवास विकास पदम प्राइड इलाके में झुग्गी-झोपड़ियों और ढाबों में भीषण आग लग गई। उधर, मुजफ्फरनगर में ट्रक में लगी आग ने लोगों को रोक दिया। इसके अलावा, यूपी पंचायत चुनाव पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। OBC आरक्षण और चुनाव की टाइमलाइन पर सबकी नजर टिकी हैं। पढ़ें- देश और दुनिया की अन्य खबरें

nitin aroraUpdated Oct 7, 2026, 11:59 IST
Follow on Google News
आज की ताजा खबर, 7 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नोएडा में छह लोगों ने आत्महत्या की, नौ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

आज की ताजा खबर, 7 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नोएडा में छह लोगों ने आत्महत्या की, नौ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [OBC आरक्षण], [यूपी पंचायत चुनाव], [नोएडा क्राइम न्यूज]के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में अहम सुनवाई है। चुनाव में देरी को लेकर दाखिल याचिकाओं पर कोर्ट में सुनवाई चल रही है। सुनवाई के दौरान OBC आरक्षण और चुनाव की टाइमलाइन पर सबकी नजर टिकी हैं। वहीं, अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने मुख्यमंत्री के रूप में भूकंप से उजड़े कच्छ का पुनर्निर्माण कर उसे एक मिसाल बनाया, ज्योतिग्राम योजना से गांव-गांव तक 24 घंटे बिजली पहुंचाई, सौर ऊर्जा और वाइब्रेंट गुजरात के माध्यम से निवेश व उद्योग को नई दिशा दी तथा 8% से अधिक कृषि विकास दर हासिल कर गुजरात में सुशासन का एक ऐसा मॉडल खड़ा किया, जो आगे चलकर पूरे देश का आधार बना। इसके अलावा, आज देश में आग लगने की कई घटना सामने आई हैं। वहीं, नोएडा में पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर छह लोगों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जबकि नौ लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है। दिल्ली में दिल्ली में प्लास्टिक के दाने बनाने वाले दो कारखानों में लगी आग ने तांड़व मचाया। पढ़ें- देश और दुनिया की अन्य सभी खबरें

OCT 07, 2026 11:59 IST

नीतीश कुमार के 7 सर्कुलर रोड सरकारी आवास पर जदयू की बड़ी बैठक

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 7 सर्कुलर रोड सरकारी आवास पर जदयू की बड़ी बैठक हुई

बिहार में आगामी 8 MLC सीटों पर चुनाव को लेकर यह महत्वपूर्ण बैठक हुई है।

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनाव को लेकर फीडबैक भी दिया गया

बैठक में चर्चा विधायक अनंत सिंह और जदयू MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को लेकर भी हुई है।

बैठक में जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री श्रवण कुमार और MLC संजय गांधी मौजूद थे।

बैठक के बाद नीतीश कुमार अपने सरकारी आवास से निकले।
OCT 07, 2026 09:26 IST

रूस में प्लेग के संभावित मामले पर पुतिन से फोन पर बात करेंगे ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ साइबेरिया के एक शोध संस्थान में प्लेग के संभावित मामले पर चर्चा करने के लिए फोन पर बातचीत करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह ’’बहुत जल्द’’ पुतिन से इस मामले पर बातचीत करेंगे। प्लेग-रोधी एक संस्थान की कर्मचारी की मौत के बाद स्वास्थ्य अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, कर्मचारी की मौत अज्ञात कारण से हुए निमोनिया की वजह से हुई।

यह पूछे जाने पर कि इस मामले को लेकर अमेरिकी खुफिया समुदाय क्या कह रहा है, ट्रंप ने कहा कि अमेरिका इस विषय पर ’’बहुत गहन चर्चा’’ कर रहा है। उन्होंने कहा, ’’हम शायद कल इसके बारे में जानकारी दे पाएंगे।’’

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंगलवार को कहा कि रूस के बाहर इस मामले से जोखिम ’’बहुत कम’’ है। संयुक्त राष्ट्र की इस एजेंसी ने कहा कि पिछले सप्ताह साइबेरिया और सुदूर पूर्व के ’इरकुत्स्क एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट’ में काम करने वाली एक महिला की मौत की खबर सामने आने के बाद वह रूसी अधिकारियों के संपर्क में है।

ट्रंप ने सोमवार को कहा था कि अमेरिका इस स्थिति से निपटने में रूस की मदद करने के लिए तैयार है।
OCT 07, 2026 09:25 IST

विदेश मंत्री जयशंकर की यात्रा के दौरान भारत, घाना ने बहुपक्षीय सहयोग पर चर्चा की

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यहां घाना के अपने समकक्ष सैम ओकुदजेटो अबलाकवा से मुलाकात की तथा इस दौरान दोनों देशों ने बहुपक्षीय सहयोग और अफ्रीकी संघ तथा ईसीओडब्ल्यूएएस (पश्चिम अफ्रीकी राष्ट्रों का आर्थिक समुदाय) के साथ दिल्ली के बढ़ते जुड़ाव पर चर्चा की।

अफ्रीकी राष्ट्रों के अपने तीन-देशों के दौरे के पहले चरण में मंगलवार को घाना पहुंचे जयशंकर ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों में आई गति पर बातचीत की।

जयशंकर ने कहा कि उन्होंने घाना के अपने समकक्ष अबलाकवा के साथ व्यापक बातचीत की।
मंगलवार को हुई बैठक के बाद उन्होंने ’एक्स’ पर पोस्ट किया, ’’’ग्लोबल साउथ’ के साझेदार के तौर पर, भारत और घाना दोनों की विकास से जुड़ी आकांक्षाएं और ऐतिहासिक एकजुटता एक जैसी है।’’

दोनों मंत्रियों ने व्यापार, निवेश, विकास, दवा, क्षमता निर्माण, रक्षा, टेक्नोलॉजी और लोगों के बीच आपसी संबंधों के क्षेत्रों में व्यापक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।

जयशंकर ने कहा, ’’हमने अपने बहुपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने और अफ्रीकी संघ तथा ईसीओडब्ल्यूएएस के साथ भारत के जुड़ाव को और मज़बूत करने पर भी बात की।’’

घाना ईसीओडब्ल्यूएएस का संस्थापक सदस्य है; यह 15 सदस्यों वाला एक क्षेत्रीय समूह है जो पूरे पश्चिम अफ्रीका में आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक एकीकरण के लिए समर्पित है।

अबलाकवा ने ’एक्स’ पर पोस्ट किया, ’’घाना और भारत अब अहम रणनीतिक साझेदार हैं; पिछले साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राजकीय यात्रा के दौरान हमारे द्विपक्षीय संबंधों को ’व्यापक साझेदारी’ के स्तर तक बढ़ाया गया था।’’

दोनों देशों ने अकादमिक, वैज्ञानिक अनुसंधान और क्षमता निर्माण में सहयोग के लिए ’भारतीय प्राणी सर्वेक्षण’ और घाना विश्वविद्यालय के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) का आदान-प्रदान किया।
दोनों मंत्रियों की मौजूदगी में, कृषि अनुसंधान और शिक्षा में सहयोग के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नयी दिल्ली और ’सीएसआईआर-क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट, घाना’ के बीच भी एक समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया गया।

इससे पहले, जयशंकर ने राष्ट्रपति महामा से मुलाकात की और भारत-घाना संबंधों में आई मज़बूती पर चर्चा की।
OCT 07, 2026 09:25 IST

फोर्ट हूड के हमलावर निदाल हसन को दिसंबर में गोली मारकर दी जाएगी मौत की सजा

अमेरिकी सेना के कार्यवाहक सचिव ने मंगलवार को कहा कि 2009 में टेक्सास के फोर्ट हूड में गोलीबारी कर 13 लोगों की हत्या करने वाले मेजर निदाल मलिक हसन को तीन दिसंबर को गोली मारकर मौत की सजा दी जाएगी।

कार्यवाहक सेना सचिव एडम टेल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि सेना के मेजर निदाल मलिक हसन को फोर्ट हूड में गोली मारकर मौत की सजा दी जाएगी।

अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने सोमवार को कहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हसन को दी गई मौत की सजा को मंजूरी दे दी है। अमेरिकी सेना ने 1961 के बाद से किसी को भी मौत की सजा नहीं दी है।

सेना में मनोचिकित्सक के पद पर कार्यरत हसन ने एक चिकित्सा भवन में घुसकर ’’अल्लाहु अकबर’’ का नारा लगाते हुए लेजर युक्त पिस्तौल से गोलीबारी शुरू कर दी थी, जहां सैनिकों की चिकित्सीय जांच हो रही थी। इस घटना में 13 लोग मारे गए और 30 से अधिक घायल हुए थे।

हसन ने कहा था कि उसने सैनिकों को अफगानिस्तान जाने और अपने साथी मुसलमानों को मारने से रोकने के प्रयास में ऐसा किया था। उसने मुकदमे के दौरान अपना बचाव करने की कोई कोशिश नहीं की।

अमेरिकी सैन्य न्याय व्यवस्था में मृत्युदंड बेहद दुर्लभ है और मौत की सजा पर अमल उससे भी अधिक दुर्लभ है।

सैन्य व्यवस्था में आखिरी बार मौत की सजा प्राइवेट जॉन बेनेट को दी गई थी। उसे 11 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के मामले में 1961 में फांसी दी गई थी।
OCT 07, 2026 09:24 IST

ड्रोन हमले में दो वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाया गया : बुल्गारिया

बुल्गारिया के प्रधानमंत्री रुमेन रादेव ने कहा कि मंगलवार को काला सागर में उसके ’विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र’ (ईईजेड) में हुए पहले हमले में दो वाणिज्यिक पोतों को ड्रोन से निशाना बनाया गया।

बुल्गारिया के अधिकारियों ने कहा कि ड्रोन कहां से आए थे, इसकी जांच की जा रही है, लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ड्रोन हमलों के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया। बुल्गारिया के प्रधानमंत्री रादेव ने इस हमले की निंदा की।

सरकार की एक आपातकालीन बैठक के बाद रादेव ने कहा, ’’यह बुल्गारिया के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में एक अस्वीकार्य हमला है। यह अंतरराष्ट्रीय कानून और समुद्री कानून का घोर उल्लंघन है।’’
उन्होंने बताया कि समुद्री और हवाई ड्रोन ने बुल्गारिया के तट से लगभग 128 किलोमीटर दूर, तड़के करीब तीन बजे जहाजों पर हमला किया।

रादेव ने बताया कि टोगो के झंडे वाले जहाज ’अल्फा वतन’ को गंभीर ढांचागत नुकसान पहुंचा और वह घटनास्थल पर ही डूब गया। उन्होंने कहा कि चालक दल के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं मिली। एक अन्य हमले के बाद पलाऊ के झंडे वाले दूसरे जहाज ’एबल’ में आग लग गई।

उन्होंने बताया कि नाटो के सदस्य देश बुल्गारिया की एक नौका ने चालक दल के सभी 18 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। रादेव ने बताया कि दो नाविकों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें हवाई मार्ग से बंदरगाह शहर वर्ना के अस्पताल ले जाया गया।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन की सेना ने उन जगहों के आस-पास कोई अभियान नहीं चलाया जहां जहाजों पर हमला हुआ था, और उन्होंने रूस की सेना पर हमले का आरोप लगाया।

जेलेंस्की ने कहा, ’’हमने बुल्गारिया की तरफ से सभी जानकारियों की पुष्टि की। हमारी नौसेना ने बुल्गारिया में अपने समकक्षों से संपर्क किया और यह पता चला कि यह समुद्री और हवाई ड्रोन का इस्तेमाल करके किया गया रूस का हमला था।’’

रूसी अधिकारियों की ओर से इस आरोप पर कोई तुरंत टिप्पणी नहीं आई। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और ड्रोन हमले से जुड़े सभी सवालों के लिए बुल्गारियाई अधिकारियों से संपर्क करने को कहा।
OCT 07, 2026 09:23 IST

दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से एक महिला की मौत

बाहरी उत्तर दिल्ली के सनोथ गांव में एक मकान में रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे आग लगने की सूचना मिली। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां भेजी गईं और रात करीब आठ बजकर 35 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया।

डीएफएस ने बताया कि मौके से मंजू नाम की महिला का शव बरामद किया गया और उसे पुलिस को सौंप दिया गया।
OCT 07, 2026 09:22 IST

नोएडा में छह लोगों ने आत्महत्या की, नौ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

नोएडा में पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर छह लोगों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जबकि नौ लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि नोएडा सेक्टर-39 थाना क्षेत्र की सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले राजीव (40) ने मंगलवार रात अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। वह मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला था। पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है।

उन्होंने बताया कि सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाले राजू (42) ने भी बीती रात अपने किराये के मकान में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सेक्टर-126 थाना क्षेत्र के असगरपुर गांव में रहने वाली सायरा बानो (24) ने मंगलवार रात अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि बुलंदशहर के जहांगीरपुर निवासी अंकित (26) ने कथित तौर पर मानसिक तनाव के कारण जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसे ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बीटा-2 थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि फेस-1 थाना क्षेत्र के नया बांस गांव निवासी अफजल (28) और बिसरख थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी में रहने वाले मयंक गुप्ता (34) ने भी मंगलवार रात अपने-अपने घरों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

इसके अलावा दादरी थाना क्षेत्र में रहने वाले टीपू सुल्तान (28) और गुड़िया (32), बिसरख थाना क्षेत्र निवासी पुलकित गौतम (26), सेक्टर-39 थाना क्षेत्र निवासी संजय कुमार (30), बीटा-2 थाना क्षेत्र निवासी अखिलेश (25), खोड़ा कॉलोनी निवासी दिनेश उर्फ गुड्डू (40), सूरजपुर थाना क्षेत्र निवासी सोनू (32), फेस-2 थाना क्षेत्र निवासी मनीष (19) और जेवर थाना क्षेत्र के चरौली गांव निवासी कर्मवीर (48) की भी मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, दिनेश उर्फ गुड्डू को उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सभी मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
OCT 07, 2026 09:22 IST

आगरा में झुग्गी-झोपडियों में भीषण आग

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र स्थित आवास विकास पदम प्राइड इलाके में झुग्गी-झोपड़ियों और ढाबों में भीषण आग लग गई। आग के बीच अंदर से सिलेंडर ब्लास्ट की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने के लिए करीब आधा दर्जन फायर टेंडर लगाए गए हैं और दमकल कर्मियों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
OCT 07, 2026 09:21 IST

मुजफ्फरनगर में ट्रक में लगी आग

मुजफ्फरनगर के थाना जानसठ क्षेत्र में देर रात हाईवे पर दौड़ता ट्रक डिवाइडर से टकराने के बाद आग का गोला बन गया। देखते ही देखते ट्रक में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि ट्रक चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। लेकिन जलकर पूरी तरह खाक हो गया। घटना मुजफ्फरनगर के जानसठ हाईवे मार्ग की बताई जा रही है।
OCT 07, 2026 09:21 IST

वाराणसी जाने से पहले सीएम योगी ने क्या कहा?

वाराणसी जाने से पहले सीएम योगी ने एक्स पर किया पोस्ट

काशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह

शिंजो आबे की स्मृतियों को समर्पित ‘आबे मेमोरियल कॉरिडोर’ का आज लोकार्पण

पीएम मोदी और शिंजो आबे ने भारत-जापान मैत्री को दी नई ऊंचाइयां: सीएम योगी

आस्था से अर्थव्यवस्था तक मजबूत हो रही भारत-जापान साझेदारी

जापानी कंपनियों के साथ यूपी ने किए करीब 90 हजार करोड़ के एमओयू

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में ‘आबे मेमोरियल कॉरिडोर’ लोकार्पण कार्यक्रम

काशी-क्योटो जुड़ाव भारत-जापान संबंधों को दे रहा नई दिशा: सीएम योगी

विश्वास की विरासत और विकास की साझेदारी का सेतु है भारत-जापान मैत्री

काशी से क्योटो तक, आस्था से अर्थव्यवस्था तक साझी समृद्धि की नई राह
OCT 07, 2026 09:20 IST

दिल्ली में प्लास्टिक के दाने बनाने वाले दो कारखानों में लगी आग

दिल्ली के भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार तड़के प्लास्टिक के दाने बनाने वाले दो कारखानों में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि बाद में आग पास के दो अन्य कारखानों की छतों तक फैल गई। उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे आग लगने की सूचना मिली और 16 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। सुबह छह बजकर 15 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि प्रशीतन (प्रभावित क्षेत्र के ठंडा करने) का काम जारी है।
OCT 07, 2026 09:20 IST

अमित शाह ने X पर पोस्ट किया, पीएम मोदी को लेकर कहा

'मोदी जी ने मुख्यमंत्री के रूप में भूकंप से उजड़े कच्छ का पुनर्निर्माण कर उसे एक मिसाल बनाया, ज्योतिग्राम योजना से गांव-गांव तक 24 घंटे बिजली पहुंचाई, सौर ऊर्जा और वाइब्रेंट गुजरात के माध्यम से निवेश व उद्योग को नई दिशा दी तथा 8% से अधिक कृषि विकास दर हासिल कर गुजरात में सुशासन का एक ऐसा मॉडल खड़ा किया, जो आगे चलकर पूरे देश का आधार बना।

प्रधानमंत्री के रूप में इसी दृष्टि का विस्तार हुआ। अंतरिक्ष से समुद्र तक और वैश्विक मंचों से आंतरिक सुरक्षा तक भारत ने नई उपलब्धियां हासिल कीं।

जन-जन के जीवन में भी बड़ा बदलाव आया—25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले और करोड़ों परिवारों को पक्के मकान, ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य सुरक्षा कवर, उज्ज्वला गैस कनेक्शन और घर-घर नल से जल पहुंचा।
#25YearsOfSeva'
OCT 07, 2026 09:19 IST

यूपी पंचायत चुनाव पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई, OBC आरक्षण और चुनाव की टाइमलाइन पर टिकी नजर

-उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में अहम सुनवाई है।
-चुनाव में देरी को लेकर दाखिल याचिकाओं पर कोर्ट में सुनवाई चल रही है।
-पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के चुनाव होने हैं।
-चुनाव में देरी और पंचायतों के कार्यकाल से जुड़े सवाल अदालत के सामने हैं।
-सबसे अहम मुद्दों में OBC आरक्षण की प्रक्रिया शामिल है।
-राज्य निर्वाचन आयोग पहले अदालत को बता चुका है कि मतदाता सूची तैयार है।