आज की ताजा खबर: Aaj Ki Taza Khabar, 7 मई 2023: भावना किशोर जेल से रिहा
मुरादाबाद में ट्रक ने पिकअप को रौंदा
Moradabad Road Accident: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दलपतपुर-काशीपुर राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में पिकअप आ गई। जिसमें एक बच्चे सहित कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। टक्कर तेज गति से आ रहे ट्रक के पिकअप वैन से टकराने के कारण हुई। हादसा भगतपुर थाना क्षेत्र के दलपतपुर मार्ग पर खैरखाता गांव के पास हुआ। पढ़ें पूरी खबरकर्नाटक में कल चुनाव प्रचार का आखिरी दिन
Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कल यानि कि सोमवार को थम जाएगा। सभी पार्टियों के नेता तुफानी दौरों और कार्यक्रमों के जरिए वोटरों को लुभाने की कोशिश में जुटे हैं। बीजेपी के लिए जहां पीएम मोदी कई रैलियों को संबोधित कर चुके हैं, वहां कांग्रेस के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी रैलियों को संबोधित कर चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर'नवभारत' की रिपोर्टर भावना किशोर जेल से रिहा
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्ट भावना किशोर जेल से रिहा हो गई हैं। उनकी रेग्युलर बेल पर सोमवार को सुनवाई होगी। पढ़ें पूरी खबरजयशंकर से लताड़ खाने के बाद चीन के पास पहुंचा पाकिस्तान
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पिछले दिनों SCO की बैठक में भाग लेने आए पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की ऐसी क्लास लगाई की उनके होश ठिकाने आ गए। पाकिस्तान अब चीन की शरण में आ गया है। पढ़ें पूरी खबरLIVE Cricket Score RR vs SRH, IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
आईपीएल में रविवार को खेले गए डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला हैदराबाद से ज्यादा महत्वपूर्ण राजस्थान के लिए है। राजस्थान की टीम 10 अंकों के साथ पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर है, जबकि हैदराबाद कीटीम 6 अंक के साथ टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर है। नॉकआउट की रेस में राजस्थान की टीम शामिल है, जबकि हैदराबाद की लगभग उम्मीद खत्म सी हो गई है। इस मुकाबले में राजस्थान के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पर सबकी नजरे रहेंगी। लाइव स्कोरकांग्रेस के सभी झूठ हो गए बेनकाब- PM मोदी
कर्नाटक के शिवमोगा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति और विकास कार्य दोनों ही कागजों पर हैं। वे कभी कर्नाटक का विकास नहीं कर सकते। वे सिर्फ झूठ का सौदा कर रहे हैं। अतीत में कांग्रेस सरकार द्वारा कर्नाटक की महिलाओं की पूरी तरह से उपेक्षा की गई थी। उन्होंने किसानों के लिए कोई विकास कार्य नहीं किया है। बीजेपी ने राज्य के किसानों के लिए काम किया है। अब कांग्रेस के सभी झूठ पूरी तरह से बेनकाब हो गए हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। पढ़ें पूरी खबरजम्मू-कश्मीर में आतंकी वारदात नाकाम
जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के बीच एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया गया है। एक आतंकी की निशानदेही पर पुलवामा पुलिस ने 5 से 6 किलोग्राम आईईडी को बरामद किया है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 7 मई 2023 LIVE: रूस ने गिराए फॉस्फोरस बम
निर्णायक मोड़ पर रूस-यूक्रेन जंग, अब रूसी मिसाइलों ने यूक्रेन के शहर पर गिराए फॉस्फोरस बम पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 7 मई 2023 LIVE: कर्नाटक चुनाव में टीपू सुल्तान का मुद्दा
टीपू सुल्तान पर सियासत गरम, हिमंता बिस्वा सरमा ने पूछा कौन थे 80 हजार कोडवा पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 7 मई 2023 LIVE: अतीक के बारे में सनसनीखेज खुलासा
ना तो उमेश पाल और ना ही अतीक अहमद इस दुनिया में हैं। लेकिन दोनों से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि उमेश पाल की जिस दिन हत्या हुई थी उससे ठीक पहले साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद से उसकी बात हुई थी। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 7 मई 2023 LIVE: वेस्ट यूपी के इन जिलों में होगी बारिश
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में आने वाले पांच दिनों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। मेरठ, बुलंदशह, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोह, संभल, बरेली, बदायूं, शाहजहांपर, आगरा, मैनपुरी, हाथरस, एटा, इटावा के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 7 मई 2023 LIVE: पहलवानों के समर्थन में खाप पंचायतें
दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानों का विरोध जारी है। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई अंतिम न्याय पाने तक जारी रहेगी। इन सबके बीच खाप पंचायतें इन पहलवानों के समर्थन में जंतर मंतर आ रही हैं। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 7 मई 2023 LIVE: साइक्लोन मोचा का दिखेगा असर
मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी के तटीय और सीमावर्ती इलाकों में आठ से 11 मई के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। यहां सात मई से 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटे तक भी हो सकती हैं। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 7 मई 2023 LIVE: मणिपुर में अब कैसे हैं हालात
मणिपुर हिंसा में फंसे यूपी के 50 से 60 छात्र-छात्राएं, मिल रहा बस एक वक्त का खाना पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 7 मई 2023 LIVE: दिल्ली में कोरोना से 3 की मौत
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 113 नए मामले सामने आए हैं और 3 लोगों की मौत भी हुई है।आज की ताजा खबर 7 मई 2023 LIVE: गुजरात में होंगे मोहन भागवत
RSS के ट्रेनिंग शिविर में भाग लेने के लिए मोहन भागवत 8 मई को गुजरात पहुंचेंगेआज की ताजा खबर 7 मई 2023 LIVE: कर्नाटक में प्रियंका- राहुल
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 7 मई को मुल्की में जनसभा को संबोधित करेंगी तो दूसरी तरफ राहुल गांधी रोड शो करने वाले हैंआज की ताजा खबर 7 मई 2023 LIVE: हैदराबाद में मायावती
हैदराबाद में जनसभा करेंगी बीएसपी सुप्रीमो मायावतीआज की ताजा खबर 7 मई 2023 LIVE:टेक्सॉस मॉल शूटिंग
एलेन अग्निशमन विभाग द्वारा नौ पीड़ितों को स्थानीय अस्पतालों में पहुंचाया गया। एक बहु-एजेंसी प्रतिक्रिया ने मॉल को सुरक्षित करने में मदद की। अब कोई सक्रिय खतरा नहीं है। चेल्सी बुलेवार्ड पर एक पुनर्मिलन बिंदु बनाया गया हैक्या इस साल सर्दियां नहीं आएंगी? सुपर अल-नीनो ने दुनिया के मैप को किया लाल
राहुल गांधी ने की गलत बयानबाजी, राष्ट्रपति को विवाद में घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण: सूत्र
'और भी गम है जमाने में सियासत के सिवा', CJP प्रोटेस्ट से पहले सोनम वांगचुक ने बताया अपना प्लान
अब मनमाने तरीके से नहीं कटेंगे वोटर्स के नाम! EC ने बदले फॉर्म-7 के नियम, जानें एक वोटर कितने आवेदन दे सकेगा?
CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, चुनाव रद्द करने की मांग... राष्ट्रपति को सौंपे विपक्ष के ज्ञापन में और क्या-क्या?
© 2026 Times Horizon Private Limited
