नोएडा

UP Weather update: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बिगड़ेगा मौसम, बारिश के साथ आंधी के आसार

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated May 7, 2023, 10:23 AM IST

UP Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में आने वाले पांच दिनों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। मेरठ, बुलंदशह, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोह, संभल, बरेली, बदायूं, शाहजहांपर, आगरा, मैनपुरी, हाथरस, एटा, इटावा के कई जिलों में बारिश के आसार हैं।

Image

वेस्ट यूपी के कई जिलों में आज हो सकती है बारिश

Photo : BCCL

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में पड़ने वाले कई जिलों में मौसम तेजी से बदल रहा है। यहां एक बार फिर बारिश के आसार बन रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पश्चिमी यूपी के मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़ समेत कई जिलों में बारिश के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में आने वाले पांच दिनों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, मेरठ, बुलंदशह, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोह, संभल, बरेली, बदायूं, शाहजहांपर, आगरा, मैनपुरी, हाथरस, एटा, इटावा के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। यहां सात व आठ मई के बीच धूल भरी आंधी चल सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि इन जिलों में गरज के साथ बारिश की भी संभावना है।

बारिश के बाद बदला मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि बीते 24 घंटों में वेस्ट यूपी के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। बीते 24 घंटों में नोएडा, आजमगढ़, कुशीनगर और गाजियाबाद में 0.5 से 3 मिमी की हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं, उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों में दो दिन से बारिश की गतिविधियां न के बराबर हैं, जिस कारण यहां धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगा है।

दो दिन बाद से बढ़ने लगेगा पारा

उधर, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मौसम में दो से तीन दिन के बाद फिर से बदलाव होगा और यहां धीरे-धीरे पारा चढ़ना शुरू होगा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले सप्ताह में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है।
प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article