LIVE

आज की ताजा खबर: मुंबई में बम विस्फोट की धमकी; मोदी-पुतिन और शी की दोस्ती देख ट्रंप बोले- हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today: देशभर में मानसून का दौर अब भी जारी है, कहा जा रहा है कि इसी कड़ी में दिल्ली में अभी और बारिश होगी। जबकि पंजाब-जम्मू कश्मीर को फिलहाल आज राहत मिलने की उम्मीद है। पहाड़ी राज्यों के साथ मैदानी इलाकों में भारी बारिश के कारण ही कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति भी देखने को मिल रही है। जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं दिल्ली में भी यमुना का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। उफनाई यमुना का पानी कई इलाकों में पहुंच गया है। उधर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा है कि यूक्रेन संघर्ष जल्द खत्म करने वाले राजनयिक प्रयासों को नई दिल्ली अपना समर्थन देने के लिए तैयार है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत पी हरीश ने यह बात कही है। वहीं एक ओर GST पर मिली राहत को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन कर सुधारों से भारत की सशक्त अर्थव्यवस्था में पांच नए रत्न (पंच रत्न) जुड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी प्रणाली अब पहले से कहीं अधिक सरल हो गई है और नई कर दरें नवरात्रि के पहले दिन से लागू हो जाएंगी। वहीं आज ईद-ए-मिलाद और और थिरुवोणम है। इस मौके पर कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी है और कहीं नहीं है और कहीं रद्द कर दी गई है,

रवि वैश्यUpdated Sep 5, 2025, 17:36 IST
आज की ताजा खबर: मुंबई में बम विस्फोट की धमकी; मोदी-पुतिन और शी की दोस्ती देख ट्रंप बोले- हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया

आज की ताजा खबर: मुंबई में बम विस्फोट की धमकी; मोदी-पुतिन और शी की दोस्ती देख ट्रंप बोले- हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर): देशभर में मानसून का दौर अब भी जारी है, कहा जा रहा है कि इसी कड़ी में दिल्ली में अभी और बारिश होगी। जबकि पंजाब-जम्मू कश्मीर को फिलहाल आज राहत मिलने की उम्मीद है। पहाड़ी राज्यों के साथ मैदानी इलाकों में भारी बारिश के कारण ही कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति भी देखने को मिल रही है। जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं दिल्ली में भी यमुना का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। उफनाई यमुना का पानी कई इलाकों में पहुंच गया है। उधर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा है कि यूक्रेन संघर्ष जल्द खत्म करने वाले राजनयिक प्रयासों को नई दिल्ली अपना समर्थन देने के लिए तैयार है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत पी हरीश ने यह बात कही है। वहीं एक ओर GST पर मिली राहत को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन कर सुधारों से भारत की सशक्त अर्थव्यवस्था में पांच नए रत्न (पंच रत्न) जुड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी प्रणाली अब पहले से कहीं अधिक सरल हो गई है और नई कर दरें नवरात्रि के पहले दिन से लागू हो जाएंगी। वहीं आज ईद-ए-मिलाद और और थिरुवोणम है। इस मौके पर कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी है और कहीं नहीं है और कहीं रद्द कर दी गई है, आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...

SEPT 05, 2025 17:36 IST

ब्रिटेन की उपप्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा

ब्रिटेन की उपप्रधानमंत्री एंजेला रेनर ने घर खरीद पर कर का कम भुगतान किये जाने के मामले में स्वतंत्र जांच के बाद शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। रेनर ने बुधवार को स्वीकार किया कि उन्होंने इंग्लैंड के दक्षिणी तट पर होव में अपार्टमेंट की खरीद पर पर्याप्त कर का भुगतान नहीं किया था। इसके बाद रेनर ने अपने मामले को मंत्रिस्तरीय मानकों पर स्वतंत्र सलाहकार लॉरी मैग्नस के पास भेजा, जिन्होंने शुक्रवार को प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर को अपनी रिपोर्ट सौंपी। ब्रिटेन में संपत्ति की खरीद पर शुल्क लगाया जाता है तथा अधिक महंगे आवासों पर अधिक शुल्क देना पड़ता है। रिपोर्टों से पता चला है कि रेनर ने स्टाम्प शुल्क का भुगतान न करके 40,000 पाउंड बचाए। लेबर सरकार में आवास मामलों की प्रभारी रेनर अक्सर उन लोगों के खिलाफ बोलती रही हैं जो जानबूझकर कम कर चुकाते हैं।
SEPT 05, 2025 16:45 IST

लगता है हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है: ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा, ‘‘लगता है कि हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है।’’ यह बात ऐसे समय में कही गई है जब अमेरिकी शुल्क को लेकर भारत और अमेरिका के संबंध पिछले दो दशक से भी ज्यादा समय में संभवतः सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ट्रंप का यह ताजा पोस्ट ऐसे समय में आया है जब कुछ ही दिन पहले चीन के शहर तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच गर्मजोशी से हुई बातचीत ने दुनिया का ध्यान खींचा।
SEPT 05, 2025 16:03 IST

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने खैरताबाद गणेश पंडाल में पूजा-अर्चना की

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को यहां प्रसिद्ध खैरताबाद गणेश पंडाल में गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन की पूर्व संध्या पर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘‘आधुनिक समय में ऐसे बड़े सार्वजनिक आयोजन करना कड़ी मेहनत का काम है।’’ इस अवसर पर रेड्डी ने खैरताबाद गणेश उत्सव समिति की सराहना की, जो पिछले 71 वर्षों से शहर में तमाम बदलावों के बावजूद भव्य स्तर पर आयोजन करती आ रही है।
SEPT 05, 2025 13:56 IST

ओडिशा सीएम के विमान की नहीं हो पाई भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर लैंडिंग

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी (mohan charan majhi) का विमान आज सुबह खराब मौसम के कारण भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर उतरने में विफल रहा। जिसके बाद उसे कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। भुवनेश्वर हवाई अड्डे के निदेशक प्रसन्ना प्रधान ने बताया कि खराब मौसम के कारणओडिशा के मुख्यमंत्री को ले जा रहे विमान को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया।
SEPT 05, 2025 13:43 IST

B से बीड़ी, B से बिहार... बिहार को लेकर केरल कांग्रेस के ट्वीट पर मचा बवाल

बिहार में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी और वरिष्ठ नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। इस बीच केरल कांग्रेस के एक पोस्ट पर बघेड़ा खड़ा हो गया।केरल कांग्रेस के एक ट्वीट ने बिहार में सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। केरल कांग्रेस ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर बिहार की तुलना बीड़ी से करते हुए 'B से बिहार, B से बीड़ी' जिसके बाद बवाल मच गया।
SEPT 05, 2025 13:43 IST

'ज्ञानवापी, काशी, मथुरा पर RSS के सुझाव का मदनी ने किया समर्थन'

जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने शुक्रवार को कहा कि मुस्लिम समुदायों एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के बीच बातचीत होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने संवेदनशील धार्मिक मुद्दों पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हाल के बयान का स्वागत किया। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में इस्लामिक विद्धान ने कहा कि इस बारे में उनका संगठन पहले ही एक प्रस्ताव पारित कर चुका है। इस प्रस्ताव में धार्मिक मुद्दों पर बने मतभेदों को बातचीत से दूर करने के प्रयासों पर जोर दिया गया है।
SEPT 05, 2025 10:36 IST

'द बंगाल फाइल्स' की निर्माता ने द्रौपदी मुर्मू को लिखा पत्र

पश्चिम बंगाल में फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को कोई स्क्रीन न मिलने के कारण इसकी निर्माता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। इसी बीच, गोपाल चंद्र मुखर्जी के पोते ने कलकत्ता उच्च न्यायालय में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की याचिका दायर की है जिसमें दावा किया गया है कि फिल्म में मुख्य किरदार को गलत तरीके से चित्रित किया गया है।
SEPT 05, 2025 10:36 IST

बारिश का हाहाकार..., हिमाचल में 343 की मौत तो दिल्ली में उफान पर यमुना

उत्तर भारत मूसलाधार बारिश के कारण गंभीर मौसम संबंधी चुनौतियों का सामना कर रहा है, जिससे भारी बाढ़, भूस्खलन और व्यापक क्षति हुई है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर से ऊपर है, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया है और राहत शिविरों की आवश्यकता पड़ रही है। पंजाब में विनाशकारी बाढ़ आई है, जिससे फसलें प्रभावित हुई हैं और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं।
SEPT 05, 2025 09:19 IST

दिल्ली में यमुना का रौद्र रूप! सड़कें बनीं दरिया, पॉश इलाके भी पानी-पानी

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर अब धीरे-धीरे घटने लगा है। लेकिन अभी भी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिसके चलते कई रिहायशी इलाकों में पानी भरा हुआ है। गुरुवार को यातायात से लेकर मेट्रो और ट्रेन सेवा पर भी इसका प्रभाव देखने को मिला। नाले और सीवर के ओवरफ्लो होने के कारण भी कई जगहों पर जलजमाव देखने को मिला।
SEPT 05, 2025 08:36 IST

यूपी में फिर मौसम ने मारी पलटी, तेज बारिश पर लगा ब्रेक

उत्तर प्रदेश में मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। यूपी में कभी तीखी धूप तो कहीं तेज बारिश का मौसम देखने को मिल रहा है। एक बार फिर प्रदेश में मौसम ने रुख बदला है। पिछले कई दिनों से जारी तेज बारिश का सिलसिला अब थमने वाला है। प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिल रही है। जिसके बाद अब गर्मी परेशान करने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों के दौरान कभी भी भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। ऐसे में तापमान में भी बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
SEPT 05, 2025 08:35 IST

ट्रंप के टैरिफ पर बोले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, बताई यह अहम बात

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के मुद्दे पर अमेरिका के साथ बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि भारत और अमेरिका एक समतापूर्ण, संतुलित और निष्पक्ष समझौते पर पहुंचेंगे।
SEPT 05, 2025 08:35 IST

ट्रंप व्हाइट हाउस में Tech CEO's के साथ करेंगे डिनर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गुरुवार को व्हाइट हाउस में तकनीकी उद्योग के शीर्ष अधिकारियों के लिए डिनर आयोजित करेंगे, व्हाइट हाउस के अनुसार, इस डिनर में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स, एप्पल के सीईओ टिम कुक, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व टेक क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों के एक दर्जन अन्य अधिकारी शामिल होंगे।
SEPT 05, 2025 08:35 IST

'यूक्रेन संघर्ष जल्द खत्म कराने वाले राजनयिक प्रयासों का समर्थन करेगा भारत'

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा है कि यूक्रेन संघर्ष जल्द खत्म करने वाले राजनयिक प्रयासों को नई दिल्ली अपना समर्थन देने के लिए तैयार है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत पी हरीश ने गुरुवार को यह बात कही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस-यूक्रेन युद्ध का हल बातचीत और कूटनीति से निकालने की बात कई बार कह चुके हैं।
SEPT 05, 2025 08:34 IST

GST रिफॉर्म को लेकर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि जीएसटी 2.0 राष्ट्र को समर्थन और वृद्धि की दोहरी खुराक है। 21वीं सदी में भारत की प्रगति को समर्थन देने के लिए अगली पीढ़ी के ये सुधार किए गए हैं। जीएसटी सुधारों से भारत की सशक्त अर्थव्यवस्था में पांच नए रत्न जुड़े हैं।” बता दें कि जीएसटी काउंसिल की 56वीं मीटिंग में टैक्स स्लैब को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। काउंसिल ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि अब सिर्फ दो स्लैब होंगे यानी 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत।