आज की ताजा खबर, 5 अक्टूबर, 2022: दशहरा रैली में उद्धव और शिंदे ने एक-दूसरे पर ताने तीर-कमान
शिवसेना में असली गद्दार कौन? दशहरा रैली में उद्धव और शिंदे ने किए अपने-अपने दावे
शिवसेना की स्थापना के 56 साल बाद पहली बार मुंबई में दशहरा के मौके पर दो दशहरा रैलियां आयोजित की गई। शिवसेना दो धडों में बंट गई है। एक उद्धव ठाकरे का गुट है तो दूसरा एकनाथ शिंदे का गुट है। दोनों ने दशहरे के मौके पर खुद को असली शिवसेना बताने के लिए जमकर शक्ति परीक्षण किया। पूरी खबर पढ़ें-राम लीला मैदान में दशहरा समारोह
दिल्ली: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना और पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के साथ राम लीला मैदान में दशहरा समारोह में शामिल हुए।एचके लोहिया को दी गई आखिरी श्रद्धांजलि, फफक फफक कर रोते हुए मां ने पूछा- उसका क्या कसूर था?
पुष्पांजलि समारोह के दौरान डीजी जेल एचके लोहिया को आखिरी श्रद्धांजलि दी गई। कथित तौर पर उनकी हत्या उसके दोस्त के घरेलू नौकर ने कर दी थी। जब उनकी हत्या की गई उस समय वह अपने दोस्त के घर पर थे। एचके लोहिया की मां परमेश्वरी लोहिया मीडिया के सामने फफक फफक रो पड़ीं और उन्होंने पूछा कि उसका क्या कसूर था? पूरी खबर पढ़ेंवे कहते हैं पाकिस्तान से बात करो, मैं J&K के गुर्जरों, बकरवालों से बात करना चाहता हूं, जम्मू-कश्मीर में बोले अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्र शासित प्रदेश के अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन बारामूला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नेशनल कांफ्रेंस के चीफ फारूक अब्दुल्ला और पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती कहते हैं कि पाकिस्तान से बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं पड़ोसी देश से बात करने के बजाय जम्मू-कश्मीर के युवाओं से बात करना पसंद करूंगा। पढ़ें पूरी खबरकुल्लू में अंतररष्ट्रीय दशहरा समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में अंतररष्ट्रीय दशहरा समारोह में शामिल हुए। उनका जोरदार स्वागत हुआ। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में लोगों की एक विशाल जन सभा को बधाई दी। यह पहली बार हुआ जब देश के किसी पीएम कुल्लू दशहरा समारोह में भाग लिया। पूरी खबर पढ़ें-'अणुओं के एक साथ विखंडन' के लिए 3 वैज्ञानिकों को मिला नोबेल पुरस्कार
रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Chemistry) संयुक्त रूप से कैरोलिन आर बर्टोजजी (Carolyn R. Bertozzi), मोर्टन मेल्डल (Morten Meldal) और के बैरी शार्पलेस (K Barry Sharpless) को क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए दिया गया।अमित शाह पहुंचे जम्मू-कश्मीर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों ने कहा कि शाह, जो जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं, ने केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। पूरी खबर पढ़ेंराष्ट्रीय राजनीति में उतरे केसीआर
तेलंगाना सीएम केसीआर ने राष्ट्रीय पार्टी के लॉन्च के साथ ही राष्ट्रीय राजनीति में उतरने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपनी पार्टी टीआरएस का नाम बदलकर अब बीआरएस कर दिया है। पढ़े पूरी खबरचमोली पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के चमोली में औली सैन्य स्टेशन पर सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे की उपस्थिति में हथियारों के साथ अनुष्ठान किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां 'पूजा' या हथियारों की पूजा की जाती है। पूरी खबर पढ़ेंमुलायम सिंह की हालत गभीर
यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वो अभी भी जीवन रक्षक दवाओं पर हैं। मेदांता अस्पताल ने बताया कि विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा आईसीयू में उनका इलाज किया जा रहा है।भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त
अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास आज भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई है। सेना के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबरहिमाचल दौरे पर पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1,470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित एम्स बिलासपुर का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे। पढ़ें पूरी खबरMP: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
मध्य प्रदेश के हरदा जिले के एक रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। बुजुर्ग रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहे थे, तभी वो ट्रेन की चपेट में आ गए।गहलोत गुट के नेताओं से मिले पायलट
राजस्थान में राजनीतिक संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अशोक गहलोत खेमे के नेताओं और विधायकों से मुलाकात की है। पायलट ने अशोक गहलोत के वफादार माने जाने वाले प्रताप सिंह खाचरियावास और राजेंद्र गुडा सहित कई नेताओं से मुलाकात की है।मुंबई में सड़क हादसा
मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर एक तेज रफ्तार कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोगों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए हैं। हादसा बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुआ जब एक एंबुलेंस और अन्य वाहन सड़क के किनारे खड़े थे, जो पहले हुए हादसे के शिकार लोगों को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। जब मेडिकल टीम घायलों को ले जाने की तैयारी कर रही थी, तभी एक तेज रफ्तार कार खड़ी वाहनों से टकरा गई, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबरकश्मीर में चार आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच दो मुठभेड़ जारी हैं। अब तक चार आतंकवादी मारे जा चुके हैं। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार देर रात सुरक्षा बलों ने दो मुठभेड़ों में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के तीन आतंकवादी और एक स्थानीय आतंकवादी मार गिराया है। पढ़ें पूरी खबरRSS का दशहरा कार्यक्रम
महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित आरएसएस मुख्यालय में संघ का विजयादशमी कार्यक्रम चल रहा है। इस कार्यक्रम की शुरूआत में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शस्त्रों की पूजा की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे। वहीं पर्वतारोही संतोष यादव इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हैं। RSS के इतिहास में पहली बार किसी महिला को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।इमरान खान पृथ्वी पर सबसे बड़े झूठे: पाक पीएम
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर दुनिया के सबसे बड़े झूठे होने का आरोप लगाया है। पाक पीएम ने कहा कि इमरान की नीतियों की वजह से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो चुकी है।उत्तराखंड में बड़ा हादसा
उत्तराखंड में एक बस के खाई में गिरने से 25 लोगों की मौत हो गई है। इस बस में 40 से अधिक लोग सवार थे। पौड़ी गढ़वाल जिले के रिखनीखाल-बिरोखल मार्ग पर मंगलवार को यह बस 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। बचाव अभियान में अब तक 21 लोगों को बचाया जा चुका है।चुनाव आयोग ने टाला बिहार नगर निकाय चुनाव
पटना उच्च न्यायालय द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए सीटों के "अवैध" आरक्षण की घोषणा के बाद राज्य चुनाव आयोग ने बिहार में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों को टाल दिया है। देर शाम जारी एक आदेश में, राज्य चुनाव आयोग के सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को सूचित किया कि 10 अक्टूबर और 20 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के दोनों चरण स्थगित कर दिए गए हैं।प्रशांत किशोर का नीतीश पर बड़ा हमला
प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन्हें जदयू का नेतृत्व करने का ऑफर दिया था। उन्होंने उसे ठुकरा दिया था। प्रशांत किशोर ने कहा- "2014 चुनाव हारने के बाद, वह मुझसे दिल्ली में मिले, मदद की भीख मांग रहे थे। मैंने 2015 के विधानसभा चुनावों में 'महागठबंधन' के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में जीतने में उनकी सहायता की।"UP: यूपी में ट्रक की चपेट में आने से 2 नाबालिग लड़कियों की मौत
देवरिया में मंगलवार देर रात ट्रक की चपेट में आने से दो नाबालिग लड़कियों की मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि ट्रक कोतवाली चौराहे पर मोहल्ला गरुड़पार की ओर जा रहा था, जहां दशहरा मेले के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। जहां ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और उसने त्रिशा यादव और उसकी चचेरी बहन साक्षी को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।भारत में लगभग 2,000 नए कोविड मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में मंगलवार को 1,968 नए कोरोनो वायरस के मामले सामने आए हैं। जो 133 दिनों में सबसे कम है। वहीं देश में पिछले 24 घंटों में 15 लोगों की मौत कोरोना से हो गई है।ना जुर्माने का डर, ना गिरफ्तारी! नए GST सुधारों से कारोबार होगा आसान, PM मोदी ने किया स्वागत
INDIA ब्लॉक के चौथे दिन प्रदर्शन का प्लान तैयार! राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पर सहमति
फारस की खाड़ी और काला सागर में बहा भारतीयों का खून, संघर्ष के दौरान 16 नाविकों की मौत; सरकार ने दी जानकारी
राजघाट में खरगे समेत विपक्षी सांसदों ने महात्मा गांधी को किया नमन, कल फिर एकत्रित होंगे सांसद; नई रणनीति तैयार!
आधी रात दिल्ली की सड़कों पर भी सुरक्षित रहेंगे लोग? सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को दिए सख्त निर्देश
© 2026 Times Horizon Private Limited
