आज की ताजा खबर, 5 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ : ChakraView With Sumit Awasthi में आज अंकिता केस का 2027 में असर? आंध्रा के दंपति की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत
आज की ताजा खबर लाइव, 5 जनवरी 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ (उमर खालिद-शरजील इमाम की जमानत खारिज, ट्रंप की भारत पर नए टैरिफ की धमकी, वेनेजुएला संकट, दिल्ली, यूपी, बिहार का मौसम, टी20 विश्व कप बांग्लादेश क्रिकेट टीम, असम भूकंप) मुख्य समाचार Latest News in Hindi: दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, सुप्रीम कोर्ट ने दोनों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। दिल्ली उच्च न्यायालय ने दंगों की साजिश से जुड़े मामले में उमर सहित अन्य आरोपियों को जमानत देने से दो सितंबर को इनकार कर दिया था। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि अगर नई दिल्ली 'रूसी तेल के मुद्दे' पर मदद नहीं करता है, तो वॉशिंगटन भारतीय इंपोर्ट पर मौजूदा टैरिफ बढ़ा सकता है। वहीं वेनेजुएला में संकट गहराता जा रहा है वहां राष्ट्रपति मादुरो को अमेरिकी सेना द्वारा पकड़े जाने के बाद ट्रम्प ने नए नेता, डेल्सी रोड्रिग्ज से कहा कि 'अगर वह सही काम नहीं करती हैं, तो उन्हें बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी' उधर असम के मोरीगांव जिले में भूकंप 5 जनवरी की सुबह करीब 4:17 बजे आया, जिसका केंद्र मोरीगांव में लगभग 50 किमी की गहराई पर था। वहीं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एक आपात बैठक में गहन चर्चा के बाद भारत-श्रीलंका की साझा मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच आयोजित होने जा रहे टी20 विश्व कप के मैच भारत में खेलने से इनकार कर दिया। आज की ताजा और अहम खबरों के लिए बने रहिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ...
आज की ताजा खबर, 5 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ : ChakraView With Sumit Awasthi में आज अंकिता केस का 2027 में असर? आंध्रा के दंपति की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि अगर नई दिल्ली 'रूसी तेल के मुद्दे' (Russian Oil) पर मदद नहीं करता है, तो वॉशिंगटन भारतीय इंपोर्ट पर मौजूदा टैरिफ (Tariff) बढ़ा सकता है। पिछले साल ट्रंप प्रशासन ने नई दिल्ली द्वारा बड़े पैमाने पर रूसी तेल खरीदने का हवाला देते हुए भारतीय सामानों पर टैरिफ बढ़ाकर 50% कर दिया था। राष्ट्रपति के हवाले से कहा गया, 'अगर वे रूसी तेल मुद्दे पर मदद नहीं करते हैं तो हम भारत पर टैरिफ बढ़ा सकते हैं।' मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि भारत ने रूस से तेल की खरीद में काफी कमी की है।
असम के मोरीगांव जिले में नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, 5 जनवरी यानी सोमवार सुबह 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप सुबह करीब 4:17 बजे आया, जिसका केंद्र मोरीगांव में लगभग 50 किमी की गहराई पर था।अधिकारियों ने बताया कि चोट लगने या संपत्ति को नुकसान की कोई तत्काल रिपोर्ट नहीं है। वहीं असम के साथ-साथ मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों में भी बड़े पैमाने पर झटके महसूस किए गए। इन झटकों के कारण लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए।
उत्तर भारत में रविवार को सर्दी का प्रकोप और बढ़ गया। दिल्ली में दिन के तापमान में गिरावट आई है। वहीं राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी में कमी रही। पहाड़ों में भी भीषण ठंड पड़ रही है। कश्मीर में चिल्ला-ए-कलां का दौर जारी है। यहां तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में घाटी के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है। सोमवार को दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय धुंध छाई रहेगी। वहीं हरियाणा, पंजाब, यूपी समेत उत्तर भारत के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में रहने की संभावना है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को संकेत दिया था कि अगर उन्हें जरूरी लगा तो वह सैन्य कार्रवाई की दूसरी लहर को मंज़ूरी देने के लिए तैयार हैं। नए नेता, डेल्सी रोड्रिग्ज से कहा कि 'अगर वह सही काम नहीं करती हैं, तो उन्हें बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी, शायद (निकोलस) मादुरो से भी ज़्यादा,' पूर्व राष्ट्रपति को अमेरिकी सेना द्वारा काराकास से पकड़े जाने के कुछ घंटों बाद।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एक आपात बैठक में गहन चर्चा के बाद भारत-श्रीलंका की साझा मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच आयोजित होने जा रहे टी20 विश्व कप के मैच भारत में खेलने से इनकार कर दिया। बीसीबी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आईसीसी से अपने मैच श्रीलंका स्थानांतरित करने की मांग की है।
तमिलनाडु से पूर्वी चंपारण पहुंचा विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग
आंध्र प्रदेश के दंपति की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत
पालाकोल्लू के मूल निवासी के. कृष्ण किशोर (49) वर्ष 1999 में अमेरिका चले गए और वहां पहले से ही बसीं काकीनाडा की मूल निवासी आशा (45) से शादी कर ली। अधिकारी ने अमेरिका में बसे दंपति (किशोर और आशा) की रविवार को वाशिंगटन में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई, जिससे पश्चिम गोदावरी जिले में उनका परिवार सदमे में है।
किशोर के दृष्टिबाधित पिता पुरुषोत्तम और माता पश्चिम गोदावरी जिले में रहती हैं। पुलिस के मताबिक दंपति के दो बच्चे (एक बेटी और एक बेटा) हैं, जबकि किशोर की बहन पहले ही अमेरिका में बस चुकी हैं। दंपति हाल ही में अपने पैतृक गांव आए थे।
