
ताजा खबर, 31 जुलाई 2023 : आगामी चुनावों के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, आयरलैंड दौरे पर बुमराह की कप्तानी में जाएगी टीम इंडिया
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 31 जुलाई 2023 और बड़ी खबरें : आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है। टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर यह है कि जसप्रीत बुमराह की लंबे वक्त बाद वापसी हुई है। बुमराह इस दौरे पर को टीम की कमान संभालेंगे, जबकि रुतुराज गायकवाड़ को टीम का उप-कप्तान चुना गया है। यह दूसरा मौका है जब जसप्रीत बुमराब टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे वहीं हरियाणा (Haryana) के नूंह (Nuh) के बाद अब सोहना (Sohna) में बवाल शुरू हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार सोहना में पथराव हुआ है। नौकरी के बदले जमीन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लालू यादव और उनके परिवार से जुड़ी संपत्तियों पर कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी ने लालू और उनके परिवार से जुड़ी करीब छह करोड़ रुपए की संपत्तियों को जब्त किया है इसके अलावा ज्ञानवापी मामले में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है, इसी तरह देश-दुनिया की अन्य ताजा व बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ...