LIVEताजा खबर (Taza Khabar) 31 दिसंबर 2023 :IMD Forecast: नए साल में भी ठंड से राहत नहीं, सीएम योगी, राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी

ताजा खबर (Taza Khabar) 31 दिसंबर 2023 :IMD Forecast: नए साल में भी ठंड से राहत नहीं, सीएम योगी, राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 31 दिसंबर 2023 और बड़ी खबरें: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आतंकवाद की कमर तोड़ने का काम जारी है, मुस्लिम लीग ऑफ जम्मू कश्मीर पर प्रतिबंध लगाने के बाद अब तहरीक-ए-हुर्रियत (TeH) पर भी बैन (Tehreek-e-Hurriyat Ban) लगा दिया गया है। गृह मंत्रालय ने यूएपीए कानून के तहत यह कार्रवाई की है वहीं ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार गौतम अडानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 15वें नंबर पर हैं। उनकी दौलत इस समय 7.01 लाख करोड़ रु है। 2023 में उनकी दौलत 3.01 लाख करोड़ रु घटी उधर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सीनियर नेता संजय राउत ने अयोध्या (यूपी में) दौरे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को घेरा है। उन्होंने तंज कसा है कि अब आने वाले समय में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) और केंद्र सरकार वहीं से चलेंगे। मंत्रालय भी वहीं बनेंगे वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में जल्द ही समान नागरिक संहिता लागू किया जाएगा। धामी ने वात्सल्य ग्राम में आयोजित षष्ठी पूर्ति महोत्सव में कहा, विधेयक को मंजूरी के लिए जल्द ही विधानसभा में पेश किया जाएगा उधर भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 841 नए मामले सामने आए हैं जो पिछले 227 दिनों में सबसे अधिक हैं। संक्रमण के उपचाराधीन मामले 4,309 हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी, पढ़ें 31 दिसंबर (रविवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार।
IMD Forecast: नए साल में भी ठंड से राहत नहीं
दिल्ली और पंजाब के कुछ हिस्सों में नए साल 2024 पर घने कोहरे और ठंड की स्थिति होने की संभावना है। रत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 1 जनवरी के लिए इन स्थानों पर रेड अलर्ट जारी किया है,
पढें पूरी खबर अयोध्या में बन रहे 'राम मंदिर' के नाम पर पैसा ठगने का हो रहा प्रयास
अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के नाम पर कुछ लोग पैसा ठगने का काम कर रहे हैं इस बारे में विश्व हिंदू परिषद ने लोगों को सचेत रहने को कहा है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है,
पढ़ें पूरी खबरभारत में Covid-19 के 841 नए मामले, 227 दिनों में सबसे अधिक
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 841 नए मामले सामने आए हैं जो पिछले 227 दिनों में सबसे अधिक हैं। मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे के आंकडों के अनुसार, 24 घंटे में केरल, कर्नाटक और बिहार में एक-एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गई,
पढ़ें पूरी खबर सीएम योगी, राम मंदिर और STF के एडीजी को बम से उड़ाने की धमकी
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राम मंदिर और एसटीएफ के एडीजी को बम से उड़ा देने की धमकी मिली है, मामले की गहन पड़ताल की जा रही है,
पढ़ें पूरी खबरपीएम मोदी 12 जनवरी को मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का करेंगे उद्घाटन
पीएम मोदी 12 जनवरी को मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का उद्घाटन करेंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को इसकी जानकारी दी। छह लेन वाले इस पुल का 16.5 किलोमीटर लंबा हिस्सा समुद्र के ऊपर है, जबकि 5.5 किलोमीटर हिस्सा जमीन पर है,
पढ़ें पूरी खबरराहुल और सोनिया गांधी ने घर पर बनाया 'फ्रूट जैम'
राहुल और सोनिया गांधी ने घर पर ताजे फल का जैम बनाया साथ ही कही कि भाजपा के लोग चाहें तो इसे ले सकते हैं, इसका वीडियो सामने आया है,
पढ़ें पूरी खबरकौन हैं Indigo Pilot आशुतोष शेखर
नई दिल्ली-अयोध्या फ्लाइट में यात्रियों का स्वागत 'जय श्री राम' से करने को लेकर चर्चा हो रही है, उद्घाटन फ्लाइट की कमान पायलट कैप्टन आशुतोष शेखर को दी गई थी,
पढे़ं पूरी खबर Happy New Year 2024: न्यूजीलैंड में नए साल का आगमन
न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर नए साल के जश्म में डूब चुका है। ऑकलैंड स्काई टॉवर से जमकर आतिशबाजी हो रही है। शहर के हार्बर ब्रिज पर लाइट शो का आयोजन किया गया है,
पढ़ें पूरी खबरमध्य प्रदेश में हिली धरती, सिंगरौली में आया भूकंप
एमपी के सिंगरौली के साथ-साथ इस भूकंप के झटके बैढ़न, देवसर, माडा, चितरंगी समेत कई जगहों पर महसूस किए गए। भूकंप के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है,
पढ़ें पूरी खबरकोचिंग सिटी कोटा बना 'सुसाइड हब', 2023 में सबसे ज्यादा छात्रों ने की खुदकुशी
कोटा को आईआईटी और मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जाना जाता है। लेकिन कोचिंग सिटी कोटा में इस साल अभी तक सबसे अधिक 26 स्टूडेंटों ने आत्मघाती कदम उठाकर आत्महत्या कर ली,
पढ़ें पूरी खबर विनेश फोगाट के पुरस्कार लौटाने पर राहुल का पीएम पर हमला
30 दिसंबर को एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला पहलवान विनेश फोगाट ने भी बजरंग पूनिया की तरह ही मेडल और अन्य राष्ट्रीय खेल पुरस्कार लौटा दिए, इसपर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जुबानी हमला बोला है,
पढ़ें पूरी खबर 2023 में इन 6 अरबपतियों की दौलत घटी सबसे ज्यादा
Top 10 Billionaires Lost Most Money In 2023: ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार गौतम अडानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 15वें नंबर पर हैं। उनकी दौलत इस समय 7.01 लाख करोड़ रु है। 2023 में उनकी दौलत 3.01 लाख करोड़ रु घटी,
पढ़ें पूरी खबर आतंकवाद पर सरकार की करारी चोट, तहरीक-ए-हुर्रियत पर लगाया प्रतिबंध
केंद्र सरकार ने तहरीक ए हुर्रियत पर प्रतिबंध लगा दिया है, यूएपीए कानून के तहत यह कार्रवाई की गई है केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस बारे में एक्स पर पोस्ट किया है,
पढ़ें पूरी खबर जम्मू कश्मीर में भीषण सर्दी, न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे
कश्मीर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहने के कारण पूरी घाटी शीत लहर की चपेट में रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने जानकारी दी कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि बारामूला के प्रसिद्ध स्की-रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, कोकेरनाग शहर में शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे और जबकि कुपवाड़ा में शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि दिसंबर माह में कश्मीर में कुछ बर्फबारी और बारिश हुई, जिसके परिणामस्वरूप लंबे समय तक शीत लहर की स्थिति बनी रही। कश्मीर इन दिनों 40 दिन की भीषण सर्दी वाली अवधि ‘चिल्लई कलां’ की चपेट में है। इस अवधि में बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है और अधिकांश क्षेत्रों, विशेषकर ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी होती है।
महाराष्ट्र: कारखाने में आग लगने से छह श्रमिकों की मौत
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में शनिवार देर रात दस्ताने बनाने वाले एक कारखाने में आग लगने से छह श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वालुज औद्योगिक क्षेत्र में स्थित ‘सनशाइन एंटरप्राइजेज’ इकाई में देर रात करीब एक बजे आग लग गई। इस दौरान परिसर में 13 कर्मचारी सो रहे थे। अधिकारी ने बताया कि आग लगने की घटना में छह लोगों की मौत हो गई जबकि सात व्यक्ति किसी तरह टीन की छत तोड़कर भाग निकलने में कामयाब रहे। पुलिस आयुक्त मनोज लोहिया ने कहा, 'वालुज एमआईडीसी में सूती और चमड़े के दस्ताने बनाने वाली ‘सनशाइन एंटरप्राइजेज’ फैक्टरी में आग लग गई। पुलिस नियंत्रण कक्ष को घटना के बारे में देर रात सवा एक बजे पता चला।' उन्होंने कहा कि अग्निशमन दल सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचा और तड़के करीब साढ़े तीन बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। लोहिया ने कहा, 'आग लगने के बाद परिसर में 13 लोग फंस गए थे जिनमें से सात लोग बाहर आने में कामयाब रहे। वहीं, छह अन्य लोगों की मौत हो गई।' उन्होंने कहा कि मामले को लेकर प्रारंभिक पूछताछ चल रही है। हादसे में झुलसे कुछ श्रमिकों का उपचार किया जा रहा है।
पारिवारिक कलह, बेटे ने की मां-बाप और बहन की 'हत्या'
राजस्थान के नागौर जिले के पादूकलां थाना क्षेत्र में शनिवार रात घर में सो रहे दंपति और उनकी बेटी की कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में दंपति के बेटे को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। थानाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने रविवार को बताया कि पादूकलां कस्बा निवासी दिलीप सिंह (45), उनकी पत्नी राजेश कंवर (40) और बेटी प्रियंका (15) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि पारिवारिक कलह की वजह से तीनों की हत्या का संदेह दंपति के बेटे पर जताया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उत्तराखंड में जल्द लागू किया जाएगा यूनिफॉर्म सिविल कोड
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कहा कि उनके राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) जल्द लागू की जाएगी। धामी ने यहां साध्वी ऋतंभरा के 'संन्यास' के 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वात्सल्य ग्राम, वृन्दावन में आयोजित षष्ठी पूर्ति महोत्सव में कहा कि विधेयक मंजूरी के लिए जल्द ही विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कहा कि उत्तराखंड में जल्द ही समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
कोविड के बावजूद नए साल के जश्न को लेकर उत्साह
कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ने की खबरों का नए साल का जश्न मनाने की तैयारी में जुटे लोगों की भावनाओं पर कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है। ऐसे में होटल या आतिथ्य क्षेत्र अपनी कमाई में अच्छी-खासी बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहा है। होटलों में खाने-पीने के लिए आने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है, वहीं रिजॉर्ट स्थलों पर बुकिंग में भी जोरदार उछाल देखने को मिला है। होटल क्षेत्र के कुछ खिलाड़ियों ने कहा कि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में इस वर्ष में उन्हें अपने राजस्व में 19 प्रतिशत तक वृद्धि की उम्मीद है। फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप शेट्टी ने कहा, 'कोविड के मामले बढ़ने की खबरों से जश्न की तैयारी कर रहे लोगों की भावना पर कोई असर नहीं पड़ा है। इसके अलावा आतिथ्य क्षेत्र के प्रतिष्ठान कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हैं। कुल मिलाकर भावना सकारात्मक है।'
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बम धमाके में दो बच्चों की मौत
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक पुलिस थाने को निशाना बनाकर बम धमाका किया गया जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शनिवार को प्रांत के बोलन जिले के माच इलाके में हुई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बम जेल रोड पर पुलिस थाने की इमारत के ठीक पीछे एक ठेले के नीचे छुपाया गया था। थाने के करीब ही एक छोटा सा बाजार है। उन्होंने कहा, 'बम धमाका रिमोट से किया गया जिसमें पास से गुजर रहे 10 और 12 वर्ष के दो बच्चों की मौत हो गई।' धमाके में घायल चार अन्य लोगों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बलूचिस्तान में आतंकवादी अक्सर सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाते हैं।
केरल में पादरी, 50 ईसाई परिवार भाजपा में शामिल: पार्टी का दावा
केरल में कुछ समय से ईसाई समुदाय को लुभाने में लगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि राज्य में अल्पसंख्यक समुदाय का एक पादरी और करीब 50 परिवार पार्टी में शामिल हो गए हैं। भाजपा ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि दक्षिणी केरल के पत्तनमतिट्टा जिले में ऑर्थोडॉक्स चर्च निलाक्कल भद्रसानम के सचिव फादर शैजू कुरियन समेत करीब 50 ईसाई परिवार शनिवार को केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी ने कहा कि केरल कांग्रेस (जैकब) गुट के कई लोग भी शनिवार को मध्य केरल के त्रिशूर जिले में प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा ने कहा, 'पिछले एक दशक में मोदी सरकार ने विकास के प्रति मजबूत समर्पण दिखाया है। यह अल्पसंख्यकों को भाजपा का समर्थन करने और पार्टी में शामिल करने के लिए प्रेरित करने की प्रमुख वजह है।' पार्टी ने यह भी कहा कि वह इस धारणा को भी खत्म कर रही है कि दुष्प्रचार अल्पसंख्यकों को पार्टी से दूर रख सकता है।