बिजनेस

Billionaires Lost Most Money In 2023: 2023 में इन 6 अरबपतियों की दौलत घटी सबसे ज्यादा, एक के डूबे 6.87 लाख करोड़

Top 10 Billionaires Lost Most Money In 2023: ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार गौतम अडानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 15वें नंबर पर हैं। उनकी दौलत इस समय 7.01 लाख करोड़ रु है। 2023 में उनकी दौलत 3.01 लाख करोड़ रु घटी।

Image

10 अरबपतियों ने 2023 में सबसे दौलत गंवाई

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 में 6 अरबपतियों की दौलत सबसे अधिक घटी
  • झांग यिमिंग की दौलत 1 लाख करोड़ से अधिक घटी
  • लिस्ट में एक भारतीय अरबपतिय भी शामिल

Top 10 Billionaires Lost Most Money In 2023: 2023 दुनिया के कई अरबपतियों के लिए शानदार रहा तो कुछ को झटका देने वाला। इस साल कई अरबपतियों की दौलत बढ़ी तो कई की संपत्ति में गिरावट आई। गौतम अडानी (Gautam Adani) और चीन के झांग यिमिंग (Zhang Yiming) सहित छह अरबपतियों की दौलत 2023 में काफी घटी। इसका बड़ा कारण इनकी कंपनियों के शेयरों में आई गिरावट है। आगे जानिए लिस्ट में कौन-कौन से अरबपति शामिल हैं और किसकी दौलत में कितनी गिरावट आई।

गौतम अडानी (Gautam Adani)

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार गौतम अडानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 15वें नंबर पर हैं। उनकी दौलत इस समय 7.01 लाख करोड़ रु है। 2023 में उनकी दौलत 3.01 लाख करोड़ रु घटी।

झांग यिमिंग (Zhang Yiming)

झांग यिमिंग दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 32वें नंबर पर हैं। उनकी दौलत इस समय 3.52 लाख करोड़ रु है। 2023 में उनकी दौलत 1.04 लाख करोड़ रु घटी।

झैंग युकुन (Zeng Yuqun)

हॉन्ग-कॉन्ग के झैंग युकुन दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 73वें नंबर पर हैं। उनकी दौलत इस समय 2.02 लाख करोड़ रु है। 2023 में उनकी दौलत 70844 करोड़ रु घटी।

जैकलीन बेजर मार्स (Jacqueline Badger Mars)

अमेरिका की जैकलीन बेजर मार्स दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 26वें नंबर पर हैं। उनकी दौलत इस समय 3.87 लाख करोड़ रु है। 2023 में उनकी दौलत 6.79 लाख करोड़ रु घटी।

जॉन मार्स (John Mars)

अमेरिका के जॉन मार्स दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 27वें नंबर पर हैं। उनकी दौलत भी इस समय 3.87 लाख करोड़ रु है। 2023 में उनकी दौलत भी 6.79 लाख करोड़ रु ही घटी।

जियोवानी फेरेरो एंड फैमिली (Giovanni Ferrero & Family)

इटली के जियोवानी फेरेरो एंड फैमिली दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 45वें नंबर पर हैं। उनकी दौलत इस समय 2.80 लाख करोड़ रु है। 2023 में उनकी दौलत 6.87 लाख करोड़ रु घटी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article