दुनिया

Happy New Year 2024: न्यूजीलैंड में नए साल का आगमन, जश्न में डूबा ऑकलैंड; आतिशबाजी से रोशन हुआ स्काई टावर

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 31, 2023, 05:12 PM IST

Happy New Year 2024: न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर नए साल के जश्म में डूब चुका है। ऑकलैंड स्काई टॉवर से जमकर आतिशबाजी हो रही है। शहर के हार्बर ब्रिज पर लाइट शो का आयोजन किया गया है।

Image

न्यूजीलैंड में नए साल का आगमन

Photo : ANI

Happy New Year 2024: भारत अभी साल 2023 के आखिरी दिन में है, यहां के लोग अभी नए साल के इंतजार में हैं। उसके जश्न की तैयारियों में जुटे हैं, लेकिन दुनिया के कुछ हिस्सों में नए साल का आगाज होचुका है। न्यूजीलैंड में नए साल का आगमन हो चुका है। वहां नए साल का जश्न शुरू हो चुका है।

न्यूजीलैंड में नए साल का जश्न

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर नए साल के जश्म में डूब चुका है। ऑकलैंड स्काई टॉवर से जमकर आतिशबाजी हो रही है। शहर के हार्बर ब्रिज पर लाइट शो का आयोजन किया गया है। यहां लोगों की भारी भीड़ है, जो नए साल के जश्न में डूबे हुए हैं।

सबसे पहले नया साल कहां

प्रशांत महासागर के किरिबाती नया साल 2024 मनाने वाला पहला देश बन गया है। देश का सबसे बड़ा द्वीप, जिसे क्रिसमस द्वीप भी कहा जाता है। 10:00 (जीएमटी) पर 2024 में प्रवेश कर गया। किरिबाती, जिसे किरिबास कहा जाता है, भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में एक विशाल क्षेत्र में फैले 33 प्रवाल द्वीप से मिलकर बना है, जो पूर्व से पश्चिम तक लगभग 4,000 किमी और उत्तर से दक्षिण तक 2,000 किमी से अधिक तक फैला हुआ है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article