
आज की ताजा खबर, 30 सितंबर 2023: RBI ने बढ़ाई 2000 रुपये जमा करने की डेडलाइन; ज्ञानवापी तहखाने के अधिकार मामले पर सुनवाई पूरी
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 30 सितंबर और बड़ी खबरें: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 रुपये के नोट को बदलने और बैंक में जमा कराने की डेडलाइन बढ़ा दी है। रिजर्व बैंक ने कहा कि लोगों के लिए 2000 रुपये के नोट बदलने और जमा करने की समय सीमा को 30 सितंबर 2023 से बढ़ाकर 7 अक्टूबर 2023 कर दिया गया है। इसके अलावा रिजर्व बैंक ने कहा कि 7 अक्टूबर के बाद भी 2000 रुपये के नोट वैध रहेंगे। वहीं वाराणसी की जिला अदालत ने ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यास जी के तहखाने की चाबी यहां के जिलाधिकारी को सौंपने का आग्रह करने वाली एक याचिका पर शनिवार को सुनवाई पूरी करते हुए आदेश चार अक्टूबर तक के लिए सुरक्षित रख लिया। जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश मिश्रा ने बताया कि ज्ञानवापी स्थित व्यास जी के तहखाने को जिलाधिकारी को सौंपने संबंधित प्रकरण में दाखिल स्थानांतरण आवेदन पर शनिवार को जिला न्यायाधीश ए के विश्वेश ने सुनवाई पूरी करते हुए आदेश चार अक्टूबर तक के लिए सुरक्षित रख लिया है। यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं।