LIVE
आज की ताजा खबरें: पीएम मोदी बोले- ऑपरेशन सिंदूर भारत में आतंक फैलाने वालों को करारा जवाब...थरूर ने कांग्रेसियों को दिया करारा जवाब
आज की ताजा खबरें: पीएम मोदी बोले- ऑपरेशन सिंदूर भारत में आतंक फैलाने वालों को करारा जवाब...थरूर ने कांग्रेसियों को दिया करारा जवाब
MAY 29, 2025 17:08 IST
अमित शाह के दौरे से पहले भाजपा नेता सिरसा ने पुंछ का दौरा किया
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जम्मू-कश्मीर के पुंछ की प्रस्तावित यात्रा से पहले बृहस्पतिवार को इस सीमावर्ती जिले का दौरा किया तथा पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित लोगों से मुलाकात की। शाह शुक्रवार से शुरू होने वाले जम्मू क्षेत्र के अपने दो-दिवसीय प्रवास के दौरान पुंछ जिले का दौरा करेंगे, जहां सात से 10 मई के बीच हुई सैन्य संघर्षों के दौरान अंधाधुंध पाकिस्तानी गोलाबारी एवं ड्रोन हमलों में कम से कम 28 लोगों की जान गई थी, जिनमें 14 नागरिक शामिल थे। सिरसा हेलीकॉप्टर से पुंछ पहुंचे और गुरुद्वारा सिंह सभा का दौरा किया, जहां उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधन समिति से मुलाकात की तथा गोलाबारी से हुए नुकसान पर चर्चा की।
MAY 29, 2025 16:57 IST
'आतंकवाद और वार्ता साथ-साथ नहीं...', शहबाज शरीफ को भारत की दो टूक
India Pakistan Tension: भारत ने 'आतंकिस्तान' को साफ-साफ कह दिया है कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं हो सकती है। हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के साथ बातचीत की इच्छा जाहिर की थी जिसको लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक बार फिर साफ कर दिया कि आतंकवाद और वार्ता एक साथ नहीं चल सकती है।
MAY 29, 2025 16:22 IST
अमरनाथ यात्रा के लिए केंद्रीय पुलिस बलों की 580 कंपनियां होंगी तैनात
केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की 580 कंपनियों की तैनाती का आदेश दिया है। इसके तहत करीब 42,000 जवान तैनात होंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, सीएपीएफ की 424 कंपनियों को केंद्र शासित प्रदेश में भेजा जा रहा है, जबकि 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान जम्मू-कश्मीर में भेजी गयीं शेष 80 कंपनियों को स्थानांतरित करके अमरनाथ यात्रा के मार्ग, तीर्थयात्रियों और श्रीनगर सहित अन्य क्षेत्रों की सुरक्षा में तैनात किया जाएगा।
MAY 29, 2025 15:36 IST
'बंगाल में मची चीख पुकार, नहीं चाहिए निर्मम सरकार'; ममता सरकार पर बरसे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने टीएमसी को 'निर्मम सरकार' करार देते हुए कहा कि यह सरकार गरीबों और आम लोगों के हितों के खिलाफ काम कर रही है। पीएम मोदी ने यहां मंच से कहा कि बंगाल की जनता कह रही है कि 'मची है चीख पुकार, नहीं चाहिए निर्मम सरकार।'
MAY 29, 2025 15:01 IST
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्रीय विजय है, लगता है ईश्वर भी हमारे साथ था: वायुसेना प्रमुख
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने बृहस्पतिवार को ऑपरेशन सिंदूर को राष्ट्रीय विजय बताते हुए कहा कि सभी भारतीय बलों ने मिलकर बेहद पेशेवर तरीके से इसे अंजाम दिया।
उन्होंने यहां सीआईआई बिजनेस समिट में अपने संबोधन में यह भी कहा, हम सत्य के मार्ग पर चल रहे थे। मुझे लगता है कि ईश्वर भी इसमें हमारे साथ था। वायुसेना प्रमुख ने कहा, हमने जो ऑपरेशन सिंदूर चलाया, वह राष्ट्रीय विजय है। मैं हर भारतीय को धन्यवाद देता हूं। मुझे यकीन है कि हर भारतीय इस जीत की ओर देख रहा था। उन्होंने कहा, जैसा कई बार कहा जा चुका है कि यह एक ऐसा ऑपरेशन था जिसे सभी लोगों ने बहुत ही पेशेवर तरीके से अंजाम दिया, सभी एजेंसियां, सभी बल, हम सब एक साथ आए... और जब सत्य आपके साथ होता है, तो सब कुछ अपने आप हो जाता है। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में सात मई की सुबह ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था। इस ऑपरेशन के तहत ही, पाकिस्तानी हमलों के बाद सारी जवाबी कार्रवाई की गई थी।
उन्होंने यहां सीआईआई बिजनेस समिट में अपने संबोधन में यह भी कहा, हम सत्य के मार्ग पर चल रहे थे। मुझे लगता है कि ईश्वर भी इसमें हमारे साथ था। वायुसेना प्रमुख ने कहा, हमने जो ऑपरेशन सिंदूर चलाया, वह राष्ट्रीय विजय है। मैं हर भारतीय को धन्यवाद देता हूं। मुझे यकीन है कि हर भारतीय इस जीत की ओर देख रहा था। उन्होंने कहा, जैसा कई बार कहा जा चुका है कि यह एक ऐसा ऑपरेशन था जिसे सभी लोगों ने बहुत ही पेशेवर तरीके से अंजाम दिया, सभी एजेंसियां, सभी बल, हम सब एक साथ आए... और जब सत्य आपके साथ होता है, तो सब कुछ अपने आप हो जाता है। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में सात मई की सुबह ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था। इस ऑपरेशन के तहत ही, पाकिस्तानी हमलों के बाद सारी जवाबी कार्रवाई की गई थी।
MAY 29, 2025 14:55 IST
पटना : तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या के तलाक मामले में हुई सुनवाई
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के तलाक मामले की सुनवाई गुरुवार को पटना सिविल कोर्ट स्थित फैमिली कोर्ट में हुई।
इस सुनवाई को लेकर लोगों की निगाहें कोर्ट पर टिकी थीं। हालांकि, इस मामले में तिथि बढ़ाए जाने की मांग पर कोर्ट ने अगली सुनवाई की तिथि 21 जून को मुकर्रर कर दी। हाल ही में तेजप्रताप और अनुष्का यादव के कथित रिलेशनशिप को लेकर कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इसके बाद इस पुराने मामले में कोर्ट में यह पहली सुनवाई हुई।
सुनवाई के बाद तेजप्रताप यादव के वकील जगन्नाथ सिंह ने कहा कि ऐश्वर्या राय की ओर से चार सप्ताह का समय मांगा गया। हमने इसका विरोध किया। अब 21 जून को इस मामले की सुनवाई होगी।
इस सुनवाई को लेकर लोगों की निगाहें कोर्ट पर टिकी थीं। हालांकि, इस मामले में तिथि बढ़ाए जाने की मांग पर कोर्ट ने अगली सुनवाई की तिथि 21 जून को मुकर्रर कर दी। हाल ही में तेजप्रताप और अनुष्का यादव के कथित रिलेशनशिप को लेकर कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इसके बाद इस पुराने मामले में कोर्ट में यह पहली सुनवाई हुई।
सुनवाई के बाद तेजप्रताप यादव के वकील जगन्नाथ सिंह ने कहा कि ऐश्वर्या राय की ओर से चार सप्ताह का समय मांगा गया। हमने इसका विरोध किया। अब 21 जून को इस मामले की सुनवाई होगी।
MAY 29, 2025 14:26 IST
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: गोवा: कैसीनो में कुख्यात बदमाश ने दो गार्डों पर हमला किया, एक की मौत
गोवा के पणजी में एक कैसीनो में दो सुरक्षा गार्डों पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार को हैदराबाद के रहने वाले 25 वर्षीय एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हमले में एक गार्ड की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक (उत्तर) राहुल गुप्ता ने संवाददाताओं को बताया कि घटना बुधवार देर रात कहासुनी के बाद हुई, जिसके बाद आरोपी अब्दुल अल्ताफ ने बृहस्पतिवार तड़के गोवा से भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे दक्षिण गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे पर पकड़ लिया।
उन्होंने बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाएं हैं। पणजी थाने को बुधवार देर रात तीन बजकर 10 मिनट पर कैम्पल के कैसीनो ‘कार्निवल’ में हमले की घटना के बारे में सूचना मिली।
उन्होंने बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाएं हैं। पणजी थाने को बुधवार देर रात तीन बजकर 10 मिनट पर कैम्पल के कैसीनो ‘कार्निवल’ में हमले की घटना के बारे में सूचना मिली।
MAY 29, 2025 13:49 IST
वह दिन दूर नहीं जब पीओके के लोग खुद भारत का हिस्सा बनेंगे : राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के लोग भारतीय परिवार का हिस्सा हैं और वह दिन दूर नहीं जब वे खुद भारत की मुख्यधारा में लौट आएंगे। पाकिस्तान के प्रति भारत के नीतिगत दृष्टिकोण को रेखांकित करते हुए सिंह ने कहा कि भारत ने आतंकवाद के प्रति अपनी रणनीति और प्रतिक्रिया को नए सिरे से तैयार और परिभाषित किया है और पाकिस्तान के साथ संभावित वार्ता केवल आतंकवाद और पीओके के मुद्दे पर ही होगी। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के ‘बिजनेस समिट’ में अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने पीओके के लोगों तक पहुंचने का व्यापक प्रयास किया और कहा कि भारत उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानता है। उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के लोग हमारे अपने हैं, हमारे परिवार का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, हमें पूरा विश्वास है कि हमारे जो भाई आज भौगोलिक और राजनीतिक रूप से हमसे अलग हो गए हैं, वे भी अपनी आत्मा की आवाज सुनकर किसी दिन भारत की मुख्यधारा में लौट आएंगे।
MAY 29, 2025 12:55 IST
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: कांग्रेसी हुए हमलावर तो शशि थरूर ने दिया करारा जवाब
अपनी ही पार्टी की आलोचनाओं पर पलटवार करते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आलोचकों और ट्रोल्स पर उनके विचारों और शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पास और भी बेहतर काम हैं। बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे थरूर की कांग्रेस ने इस टिप्पणी के लिए कड़ी आलोचना की कि भारत ने 2016 में नरेंद्र मोदी सरकार के तहत पहली बार सर्जिकल स्ट्राइक करने के लिए नियंत्रण रेखा पार की। अपनी टिप्पणी पर स्पष्टीकरण देते हुए थरूर ने कहा कि वह आतंकवादी हमलों के प्रतिशोध की बात कर रहे थे न कि पिछले युद्धों की। थरूर ने एक्स पर लिखा, अतीत में एलओसी के पार भारतीय वीरता के बारे में मेरी कथित अज्ञानता के बारे में गुस्सा करने वाले उन कट्टरपंथियों के लिए। अपनी पार्टी के साथ बढ़ते टकराव से चर्चा में आए थरूर ने जोर देकर कहा कि आतंकवादी हमलों पर पहले के पलटवार एलओसी और अंतर्राष्ट्रीय सीमा के सम्मान के कारण संयमित और सीमित थे। मैं स्पष्ट रूप से सिर्फ आतंकवादी हमलों के प्रतिशोध के बारे में बोल रहा था, न कि पिछले युद्धों के बारे में।
MAY 29, 2025 12:20 IST
थरूर पर कांग्रेसी हुए हमलावर तो दिया करारा जवाब, उदित ने राज तोड़ी मर्यादा
ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर भारत की सख्त कार्रवाई के बाद केंद्र सरकार ने विदेश में भारत का रुख करने के लिए सभी दलों के सांसदों का दल भेजा तो कांग्रेस को ये रास नहीं आया। जहां विदेशों में शशि थरूर कई देशों में भारत का पक्ष बेहद मजबूती से रख रहे हैं, इधर कांग्रेस उन पर हमलावर है। उदित राज से लेकर पवन खेड़ा तक थरूर को निशाना बना रहे हैं। उदिता राज थरूर को बीजेपी का प्रवक्ता तक करार दे रहे हैं। इसका जवाब खुद थरूर ने तो दिया ही है, बीजेपी ने भी उदित राज और राहुल गांधी को निशाने पर लिया है। अपनी ही पार्टी की आलोचनाओं पर पलटवार करते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आलोचकों और ट्रोल्स पर उनके विचारों और शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाते हुएकहा कि उनके पास और भी बेहतर काम हैं। बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे थरूर की कांग्रेस ने इस टिप्पणी के लिए कड़ी आलोचना की कि भारत ने 2016 में नरेंद्र मोदी सरकार के तहत पहली बार सर्जिकल स्ट्राइक करने के लिए नियंत्रण रेखा पार की। अपनी टिप्पणी पर स्पष्टीकरण देते हुए थरूर ने कहा कि वह आतंकवादी हमलों के प्रतिशोध की बात कर रहे थे न कि पिछले युद्धों की।
MAY 29, 2025 12:19 IST
ऑपरेशन सिंदूर भारत में आतंक फैलाने वालों को करारा जवाब : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत में आतंक फैलाने वालों को करारा जवाब है और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश एकजुट है। सिक्किम की स्थापना के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि सिक्किम राष्ट्र का गौरव है और यहां के लोग लोकतंत्र में विश्वास करते हैं।
प्रधानमंत्री ने डिजिटल माध्यम से अपने संबोधन में कहा, पिछले महीने पहलगाम हमले के मद्देनजर आतंकवादियों के खिलाफ चलाया गया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत में आतंक फैलाने वालों को करारा जवाब था। पहलगाम में आतंकवादियों ने जो किया वह मानवता पर हमला था और अब हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हैं। सिक्किम के स्थापना दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेने के लिए मोदी की गंगटोक की प्रस्तावित यात्रा खराब मौसम के कारण रद्द कर दी गई। उन्होंने पश्चिम बंगाल के बागडोगरा से डिजिटल माध्यम से गंगटोक के पलजोर स्टेडियम में कार्यक्रम को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री ने डिजिटल माध्यम से अपने संबोधन में कहा, पिछले महीने पहलगाम हमले के मद्देनजर आतंकवादियों के खिलाफ चलाया गया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत में आतंक फैलाने वालों को करारा जवाब था। पहलगाम में आतंकवादियों ने जो किया वह मानवता पर हमला था और अब हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हैं। सिक्किम के स्थापना दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेने के लिए मोदी की गंगटोक की प्रस्तावित यात्रा खराब मौसम के कारण रद्द कर दी गई। उन्होंने पश्चिम बंगाल के बागडोगरा से डिजिटल माध्यम से गंगटोक के पलजोर स्टेडियम में कार्यक्रम को संबोधित किया।
MAY 29, 2025 12:03 IST
तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या के मामले में अगली सुनवाई 21 जून को होगी
तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या के मामले में अगली सुनवाई की तारीख तय हुई है, 21 जून को अगली सुनवाई होगी।
MAY 29, 2025 11:31 IST
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव जून के तीसरे या चौथे हफ़्ते में हो सकता है
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव जून के तीसरे या चौथे हफ़्ते में हो सकता है। जून के दूसरे हफ़्ते से अध्यक्ष के चुनाव के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
MAY 29, 2025 11:24 IST
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: भारत का रक्षा निर्यात अब 23,500 करोड़ रुपये, बोले राजनाथ सिंह
भारत का रक्षा निर्यात 10 साल पहले 1000 करोड़ रुपये से भी कम था; अब यह 23,500 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड आंकड़े पर पहुंच गया है। आज हम सिर्फ लड़ाकू विमान या मिसाइल प्रणाली नहीं बना रहे हैं; हम नए युग की युद्ध तकनीक के लिए भी तैयारी कर रहे हैं: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीआईआई सम्मेलन में कहा।
MAY 29, 2025 11:22 IST
दक्षिण कोरियाई नौसेना का गश्ती विमान दुर्घटनाग्रस्त
दक्षिण कोरियाई नौसेना का गश्ती विमान देश के दक्षिणी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, एपी ने पुलिस के हवाले से खबर दी।
MAY 29, 2025 10:26 IST
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: मंगलुरु में भारी बारिश के बीच कार के नाले में गिरने से फोटोग्राफर की मौत
मंगलुरु में बुधवार को भारी बारिश के बीच एक फोटोग्राफर की कार मंगलुरु-उडुपी राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाले में गिर गई जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सूर्य नारायण (48) के रूप में हुई है, जो क्षेत्र के जाने माने फोटोग्राफर थे। नारायण पणम्बूर स्थित नंदीकेश्वर मंदिर में एक कार्यक्रम को कवर करने जा रहे थे तभी भारी बारिश के बीच वाहन से उनका नियंत्रण खो बैठा जिसके कारण कार सड़क से नाले में जा गिरी। पुलिस ने बताया कि स्थानीय निवासी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और नारायण को बचाने का प्रयास किया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
MAY 29, 2025 10:14 IST
MAY 29, 2025 10:01 IST
खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री मोदी नहीं जा पाएंगे गंगटोक
खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री मोदी सिक्किम के राज्यत्व की 50वीं वर्षगांठ समारोह के लिए गंगटोक की यात्रा नहीं कर सकेंगे। इसके बजाय वे सुबह 10 बजे बागडोगरा से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सिक्किम के लोगों को संबोधित करेंगे।
MAY 29, 2025 09:53 IST
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में लश्कर के 2 हाइब्रिड आतंकियों ने किया सरेंडर
जम्मू और कश्मीर में शोपियां के बसकुचन इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा शुरू किए गए एक अभियान के बाद इरफान बशीर और उजैर सलाम के रूप में पहचाने गए लश्कर के दो हाइब्रिड आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। उनके पास से दो एके-56 राइफलें, 4 मैगजीन, 102 राउंड (7.62x39 मिमी), 2 हैंड ग्रेनेड, 2 पाउच आदि बरामद किए गए हैं। शोपियां पुलिस ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।
MAY 29, 2025 09:44 IST
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: तेजप्रताप ऐश्वर्या तलाक मामले में आज अहम दिन
तेजप्रताप ऐश्वर्या तलाक मामले में आज अहम दिन। पटना फैमिली कोर्ट में आज अहम सुनवाई। इस मामले पर दलील लगभग पूरी हो चुकी है। आज कोर्ट क्या निर्णय लेता है इसपर सबकी नजरें हैं। 2018 में दोनों की शादी के कुछ महीने बाद ही तलाक फाइल हुआ था।
