
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 29 दिसंबर 2023: बृजभूषण के आवास से हटाया गया डब्ल्यूएफआई का कार्यालय, बीआरएस ने लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू की
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 29 दिसंबर 2023 और बड़ी खबरें: भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने शुक्रवार को कहा कि वह अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर रही है और इसी कड़ी में तीन जनवरी से क्षेत्रवार तैयारी बैठकें आयोजित करेगी। ललन सिंह ने अपना इस्तीफा नीतीश कुमार को सौंप दिया है। जिसके बाद नीतीश ने ललन सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और अब खुद के हाथों में पार्टी की कमान ले ली है। अब से नीतीश कुमार जेडीयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इससे पहले राजीव रंजन (ललन) सिंह बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पहुंचे थे। यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 28 दिसंबर (शुक्रवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार।