LIVE

ताजा खबर : Taza Khabar, 28 जून 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

ताजा खबर :  Taza Khabar, 28 जून 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
ताजा खबर : Taza Khabar, 28 जून 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 28 जून 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में रहे, पढ़ें 28 जून (बुधवार) की अहम खबरें और प्रमुख समाचार :

JUN 28, 2023 23:40 IST

आज की ताजा खबर 28 जून 2023 LIVE: हाईटेंशन तार के सम्पर्क की चपेट में आया रथ, 7 की मौत

त्रिपुरा के उनाकोटि जिले में बुधवार शाम इस्कॉन मंदिर की ओर से निकाली जा रही जगन्नाथ यात्रा का रथ हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, पढ़ें पूरी खबर
JUN 28, 2023 22:31 IST

आज की ताजा खबर 28 जून 2023 LIVE: टीएस सिंहदेव को कांग्रेस ने बनाया छत्तीसगढ़ का डिप्टी सीएम

टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का डिप्टी सीएम बनाया गया है, राज्य की राजनीति में इसे कांग्रेस का बड़ा दांव माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
JUN 28, 2023 21:49 IST

आज की ताजा खबर 28 जून 2023 LIVE: पुल हादसों के नाम रहा 28 जून

बिहार में पीपे का पुल गिरा तो छत्तीसगढ़ में करोड़ों का ब्रिज स्ट्रक्चर नदी में समाया, पढ़ें पूरी खबर
JUN 28, 2023 20:16 IST

आज की ताजा खबर 28 जून 2023 LIVE: चंद्रयान-3 और आदित्य एल-1 को लेकर इंतजार खत्म

इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा है कि वर्तमान में चंद्रयान 3 अंतरिक्ष यान पूरी तरह से एकीकृत है। हमने परीक्षण पूरा कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, चंद्रयान-3 को 13 जुलाई को दोपहर 2:50 बजे लॉन्च किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
JUN 28, 2023 20:15 IST

आज की ताजा खबर 28 जून 2023 LIVE: Supertech के चेयरमैन आरके अरोड़ा 10 जुलाई तक ईडी की हिरासत में

Supertech RK Arora News: पटियाला हाउस कोर्ट ने सुपरटेक के चेयरमैन और प्रमोटर आरके अरोड़ा को 10 जुलाई तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है। पढ़ें पूरी खबर
JUN 28, 2023 18:19 IST

आज की ताजा खबर 28 जून 2023 LIVE: चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर फायरिंग


देवबंद में कार सवार हमलावरों द्वारा भीम आर्मी संस्थापक आजाद समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर फायरिंग किए जाने की खबर है, बताते हैं कि गोली के छर्रे चंद्रशेखर को छूकर निकल गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
JUN 28, 2023 17:24 IST

आज की ताजा खबर 28 जून 2023 LIVE: Bihar में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव

बिहार में शिक्षक बनने के लिए 'बिहार' का होना जरूरी नहीं, दूसरे राज्यों के छात्र भी कर पायेंगे अप्लाई, ऐसा शिक्षक नियुक्ति की नई नियमावली में बदलाव के बाद कहा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
JUN 28, 2023 16:28 IST

आज की ताजा खबर 28 जून 2023 LIVE: अब NCP के पोस्टर से भी गायब हुए अजित पवार

बुधवार को दिल्ली में आयोजित एनसीपी की नेशनल एग्जीक्यूटिव मीटिंग के पोस्टर से अजित पवार की तस्वीर गायब दिखी। इसमें शरद पवार के साथ सुप्रिया सुले और प्रफल्ल पटेल की तस्वीर लगाई गई थी, लेकिन दिग्गज नेता अजित पवार नदारद थे। पढ़ें पूरी खबर
JUN 28, 2023 16:07 IST

आज की ताजा खबर 28 जून 2023 LIVE: वैशाली में आंधी-बारिश नहीं सह पाया गंगा नदी पर बना पीपा पुल

राघोपुर के जमींदारी घाट पीपा पुल मंगलवार की दोपहर हुई तेज आंधी-बारिश में बह गया, इसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पढें पूरी खबर
JUN 28, 2023 15:42 IST

आज की ताजा खबर 28 जून 2023 LIVE: राहुल-नीतीश को AAP ने दिया झटका

अध्यादेश पर कांग्रेस का समर्थन पाने में असफल होने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने राहुल गांधी और नीतीश कुमार को बड़ा झटका दिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने कहा है कि वह सिद्धांत रूप में समान नागरिक संहिता (UCC) का समर्थन करती है। पढ़ें पूरी खबर
JUN 28, 2023 15:05 IST

UCC पर AAP का केंद्र को समर्थन

अध्यादेश पर कांग्रेस का समर्थन पाने में असफल होने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने राहुल गांधी और नीतीश कुमार को बड़ा झटका दिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने कहा है कि वह सिद्धांत रूप में समान नागरिक संहिता (UCC) का समर्थन करती है। AAP के नेता संदीप पाठक ने कहा कि हम सिद्धांतत: यूसीसी का समर्थन करते हैं। क्योंकि अनुच्छेद 44 भी यह कहता है कि देश में यूसीसी होना चाहिए। इसलिए इस पर सभी धर्मों, राजनीतिक पार्टियों एवं संगठनों के साथ व्यापक चर्चा कर एक आम सहमति बनानी चाहिए।पूरी खबर पढ़ें
JUN 28, 2023 13:29 IST

आज की ताजा खबर 28 जून 2023 LIVE: र्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदल वीर सावरकर सेतु किया

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया। शिंदे सरकार ने वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदलकर वीर सावरकर सेतु कर दिया। इसी तरह मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक अब पूर्व प्रधानमंत्री एवं दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से जाना जाएगा। जाहिर है कि बांद्रा सा लिंक का नाम वीर सावरकर के नाम पर करने पर सियासत गरमा सकती है। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर विपक्ष शायद हो-हल्ला नहीं मचाए लेकिन सावरकर के नाम पर कांग्रेस शिंदे सरकार को निशाने पर ले सकती है।
JUN 28, 2023 12:30 IST

कंगाल हुआ पाकिस्तान

आर्थिक संकट से घिरे पाकिस्तान से रोज-रोज नई खबरें आ रही हैं। दिवालियापन के बीच पाकिस्तान में शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार ने कराची और लाहौर के दो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों की पट्टे पर देने का फैसला किया है। पहले चरण में अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को नए इस्लामाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को पट्टे पर दिया जाएगा। लेकिन इसे लेकर भी उसके सामने कई दिक्कतें आ रही हैं। कर्ज में डूबे पीआईए सबसे बड़ा रोड़ा बन गया है। पूरी खबर पढ़ें
JUN 28, 2023 10:17 IST

अमरनाथ यात्रा की अभेद्य बनाई गई सुरक्षा

एक जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए सरकार ने सुरक्षा के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए है। अमरनाथ यात्रा एक जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगी। 62 दिनों तक चलने वाली इस पवित्र यात्रा की सुरक्षा का जिम्मा आईटीबीबी, सीआरपीएफ, खोजी कुत्तों एवं ड्रोन पर होगा। इस बार खास बात यह है कि अमरनाथ गुफा के बाहर आईटीबीपी के जवानों की तैनाती होगी। पढ़ें पूरी खबर
JUN 28, 2023 10:15 IST

आज की ताजा खबर 28 जून 2023 LIVE: फ्लैट में कुर्बानी के लिए 2 बकरे लाने पर बवाल

बकरीद पर कुर्बानी के लिए सोसायटी में दो बकरे लाने पर हंगामा हो गया। एक व्यक्ति मुंबई के मीरा रोड स्थित सोसायटी के एक फ्लैट में दो बकरे लेकर आया था। इस पर सोसायटी के लोगों ने भारी हंगामा किया। लोगों का कहना है कि वे किसी धर्म के खिलाफ नहीं है लेकिन फ्लैट में बकरों की मारना ठीक नहीं। सोसायटी में बच्चे रहते हैं इससे उनकी भावनाएं आहत हो सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें
JUN 28, 2023 08:45 IST

असदुद्दीन ओवैसी संविधान नहीं, पढ़ते हैं कुरान-BJP

समान नागरिक संहिता के संबंध में एआईएमपीएलबी ने अपना ड्राफ्ट पेश करने का फैसला किया है। विपक्ष के अलग अलग हल्कों से यह खबर आई कि यह मोदी का नागरिक संहिता होगी जिसका संविधान से वास्ता नहीं होगा। इस मामले में एआईएमआईएम मुखिया असदुद्दीन ओवैसी(Asaduddin Owaisi) ने भी निशाना साधा है। अब ओवैसी के बयान पर बीजेपी(BJP) ने भी पलटवार किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि ओवैसी संविधान की जगह कुरान पढ़ते हैं। अगर ओवैसी की डिग्री जाली नहीं है तो उन्हें सबसे पहले लॉ कमीशन को इस विषय पर 14 जुलाई तक सलाह देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग भी इस विषय विरोध के सुर को अपनाए हुए हैं उन्हें सबसे पहले सुझाव देना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर
JUN 28, 2023 07:30 IST

आज की ताजा खबर 28 जून 2023 LIVE: UCC पर मची है खलबली, AIMPLB की आपात बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को समान नागरिक संहिता (UCC) पर बड़ा बयान दिया। भोपाल में चुनावी रैली के दौरान उन्होंने स्पष्ट इशारा किया कि उनकी सरकार यूसीसी लाने की तरफ बढ़ सकती है। इसके लिए उन्होंने संविधान का हवाला दिया और पूछा कि एक देश में दो कानून आखिर कैसे हो सकते हैं। पीएम के इस बयान पर विपक्षी दलों में हड़कंप मच गया। विपक्षी दलों के बयान आने शुरू हो गए जबकि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड (AIMPLB) ने मंगलवार रात को आपात बैठक बुला ली। हालांकि, यह बैठक वर्चुअल हुई।पूरी खबर पढ़ें
JUN 28, 2023 07:28 IST

एमपी में किसकी बनेगी सरकार, क्या कहता है सर्वे

मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होना है, इसकी तैयारी में सभी दल जुट गए हैं। एमपी में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच होता आया है। इस बार भी असली चुनावी लड़ाई इन दोनों ही पार्टियों के बीच है। दोनों ही दल अपने-अपने जीत के दावे कर रहे हैं। चुनावों को लेकर राज्य की जनता क्या सोच रही है और वह इस बार किसे मौका देगी इसे लेकर एबीपी-सी वोटर ने एक सर्वे किया है। यह सर्वे 26 मई से 26 जून के बीच 17,113 लोगों पर किया गया। सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी रखा गया है। पूरी खबर पढ़ें
JUN 28, 2023 06:27 IST

आज की ताजा खबर 28 जून 2023 LIVE: यूसीसी पर एआईएमपीएलबी

समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर AIMPLB अपना ड्राफ्ट लॉ कमीशन को सौंपेगा बोर्ड
JUN 28, 2023 06:26 IST

आज की ताजा खबर 28 जून 2023 LIVE: एनसीपी की अहम बैठक

NCP की आज अहम बैठक होनी है। बता दें कि प्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गया है