बिहार के वैशाली में गंगा नदी पर बने अस्थायी पुल का हिस्सा तेज हवाओं के कारण बह गया, यह पुल राघोपुर को वैशाली जिला मुख्यालय से जोड़ता था, गंगा नदी पर निर्मित जमींदारी घाट पीपा पुल मंगलवार की दोपहर हुई तेज आंधी-बारिश में बह गया, इसके बहने से राघोपुर जिला मुख्यालय का हाजीपुर से सड़क का संपर्क भंग हो गया है वहीं अब आबादी के सामने यातायात की दिक्कत खड़ी हो गई है।
कहा जा रहा है कि पुल बहने से लोग अब छह महीने के लिए नाव पर निर्भर होने के लिए मजबूर हो गए हैं उन्हें जान हथेली पर रखकर नाव से ही यात्रा करना मजबूरी हो गई है।
वैशाली में दियारे के करीब तीन लाख आबादी रहती है और पुल के बह जाने से इस आबादी के सामने यातायात की समस्या उत्पन्न हो गई है, लोगों का कहना है कि इस बार यह पीपा पुल पांच महीने ही चल पाया।
BJP ने लगाया आरोप
बीजेपी नेता गौतम सिंह ने बताया कि सरकार का 85 लाख रुपया खर्च होने के बावजूद पीपा पुल सही तरीके से सेवा प्रदान नहीं कर सका। संवेदक ने काफी लेट से पीपा पुल लगाया और जैसे-तैसे एप्रोच रोड बनाया गया। बता दें कि विभागीय आदेश था कि 15 जून के बाद पीपा पुल खोलकर हटा लिया जाएगा।
