देश

भीम आर्मी संस्थापक आजाद समाज पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण पर जानलेवा हमला, सामने आया ये Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 28, 2023, 10:41 PM IST

Firing on Chandrashekhar Azad Ravan: देवबंद में कार सवार हमलावरों द्वारा भीम आर्मी संस्थापक आजाद समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण के काफिले पर फायरिंग किए जाने की खबर है, बताते हैं कि गोली के छर्रे चंद्रशेखर को छूकर निकल गए हैं।

भीम आर्मी संस्थापक आजाद समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण के काफिले पर फायरिंग की खबर सामने आई, घटना देवबंद की है, हमलावर हरियाणा नंबर की कार में आए थे और चंद्रशेखर आजाद पर फायरिंग की। चंद्रशेखर को गोली के छर्रे लगने की सूचना है। कार के शीशे भी टूटे हुए हैं। ये घटना सहारनपुर के देवबंद इलाके में हुई है। फायरिंग की घटना में वो घायल हो गए हैं, बताते हैं कि कार सवार युवकों ने चंद्रशेखर की कार पर की चार राउंड फायरिंग की है, गोली के छर्रे लगने से चंद्रशेखर घायल हुए हैं।

देवबंद के फ्लाईओवर के नीचे ये घटना सामने आई है, वहीं पुलिस ने घायल चंद्रशेखर को सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया है, गौर हो कि चंद्रशेखर भीम आर्मी के संस्थापक व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है, घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे वहीं

भीम आर्मी संस्थापक पर हमला होने के बाद क्षेत्र में विशेष सतर्कता बढ़ाई।

'एक गोली उनके पास से निकली'

वहीं पुलिस एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा, 'आधे घंटे पहले, चंद्र शेखर आज़ाद के काफिले पर कुछ कार सवार हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की थी। एक गोली उनके पास से निकल गई। वह ठीक हैं और उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है'

'बहुजन मिशन मूवमेंट को रोकने का कायराना कृत्य '

वहीं आज़ाद समाज पार्टी ने ट्वीट कर लिखा-सहारनपुर के देवबंद में भीम आर्मी चीफ़ और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चंद्रशेखर आज़ाद भाई पर जानलेवा हमला बहुजन मिशन मूवमेंट को रोकने का कायराना कृत्य है,आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी,सख्त कार्यवाही और चंद्रशेखर आज़ाद को सुरक्षा की मांग करते है

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article