LIVEहिंदी न्यूज़ 28 अगस्त 2023 : छत्तीसगढ़ में एक के बाद एक लगे भूकंप के दो झटके, PM मोदी ने की रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात

हिंदी न्यूज़ 28 अगस्त 2023 : छत्तीसगढ़ में एक के बाद एक लगे भूकंप के दो झटके, PM मोदी ने की रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात
सोमवार को पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात की। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर इस बारे में कहा गया कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर प्रगति की समीक्षा की। ज्योति मौर्य मामले में सोमवार को एक बड़ा मोड़ आया है, ज्योति के पति आलोक मौर्य ने ज्योति के खिलाफ लगाए आरोप वापस ले लिए हैं।आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ( ISIS) द्वारा मैगजीन वॉइस ऑफ खुरसान का नया एडिशन जारी कर दिया गया है, इसमें नूंह में हुई हिंसा से लेकर ज्ञानवापी मस्जिद मामले तक का जिक्र किया गया है। इसरो ने भारत के पहले सूर्य मिशन के लिए आदित्य एल1 के लॉन्चिंग की घोषणा कर दी है। इसरो के अनुसार 2 सितंबर को 11 बजकर 50 मिनट पर श्रीहरिकोटा से आदित्य एल1 को लॉन्च किया जाएगा। राहुल गांधी के बाद अब मानहानि के केस में लालू के लाल और राजद नेता तेजस्वी यादव बुरी तरह से फंसते दिख रहे हैं। गुजरात में मानहानि केस का सामना कर रहे बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोटा में छात्रों के सुसाइड पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। गहलोत सरकार के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने सख्त तेवर अपनाते हुए कोचिंग सेंटर चालकों को चेतावनी दी है, पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के ताजा अपडेट्स...
छत्तीसगढ़ में एक के बाद एक लगे भूकंप के दो झटके
छत्तीसगढ़ में सोमवार को एक क बाद एक भूकंप के दो झटके लगे। भूकंप का झटका जोरदार था, जिसके कारण लोग सहम गए और जान बचाने के लिए घर से बाहर की ओर दौड़ पड़े,
पढ़ें पूरी खबर बारिश ने असम में बरपाया कहर, 1.90 लाख लोग प्रभावित
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बाद अब बारिश ने असम में कहर ढाहना शुरू कर दिया है। असम में बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सैंकड़ों घरों में पानी घुस गया है। सड़कें बंद हैं और नदियां उफान पर हैं,
पढें पूरी खबर चारा घोटाले में 52 और घोटालबाजों को हुई जेल, 35 बरी
रांची की एक विशेष सीबीआई अदालत ने चारा घोटाले के एक मामले में सोमवार को 52 लोगों को विभिन्न अवधि के कारावास की सजा सुनाई। इसमें अधिकतम सजा तीन साल कैद की सुनाई गई है। विशेष सीबीआई न्यायाधीश विशाल श्रीवास्तव ने मामले में 35 अन्य लोगों को बरी कर दिया,
पढें पूरी खबरSDM ज्योति के पति आलोक ने वापस ली शिकायत
ज्योति मौर्य मामले में सोमवार को एक बड़ा मोड़ आया है, ज्योति के पति आलोक मौर्य ने ज्योति के खिलाफ लगाए आरोप वापस ले लिए हैं,
पढ़ें पूरी खबर आखिर क्यों छात्र दे रहे अपनी जान; देखिए कोटा का डरावना सच
कभी पढ़ाई के लिए जाना जाने वाला राजस्थान का कोटा अब छात्रों के लिए सुसाइड का अड्डा बनते जा रहे हैं। एक के बाद एक कई सुसाइट कोटा में हो चुके हैं। कोटा में दो अलग-अलग घटनाओं में नीट की तैयारी कर रहे दो छात्रों ने रविवार को आत्महत्या कर ली,
पढें पूरी खबर लोकसभा चुनाव से पहले गिरफ्तार हो सकते हैं अभिषेक
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सोमवार को एक सनसनीखेज दावा किया है। ममता बनर्जी ने दावा किया है कि उनके भतीज अभिषेक बनर्जी की लोकसभा चुनाव से पहले गिरफ्तारी हो सकती है। इसके लिए ममता बनर्जी ने एक मैसेज का हवाला दिया है,
पढें पूरी खबर PM मोदी ने की रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात
पुतिन ने 9-10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने में असमर्थता व्यक्त की और बताया कि रूस का प्रतिनिधित्व रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव करेंगे। रूस के फैसले पर सहमति व्यक्त करते हुए पीएम मोदी ने भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत सभी पहलों में रूस के लगातार समर्थन के लिए पुतिन को धन्यवाद दिया।
पढें पूरी खबर नूंह हिंसा को लेकर ISIS का प्रोपेगेंडा
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ( ISIS) द्वारा मैगजीन वॉइस ऑफ खुरसान का नया एडिशन जारी कर दिया गया है, इसमें नूंह में हुई हिंसा से लेकर ज्ञानवापी मस्जिद मामले तक का जिक्र किया गया है।
पढें पूरी खबर राहुल गांधी के बाद अब तेजस्वी की बारी?
अहमदाबाद के व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता हरेश मेहता ने तेजस्वी यादव के खिलाफ मानहानि का केस किया था। मानहानि के आरोपों को साबित करने के लिए शिकायतकर्ता की तरफ से कोर्ट में बयान की सीडी और 15 गवाह पेश किए गए थे।
पढें पूरी खबर ISRO भेजेगा महिला रोबोट Vyomamitra
इसरो गगनयान मिशन के दौरान 'व्योममित्र' (Vyomamitra) नामक एक महिला रोबोट को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी कर रहा है। अंतरिक्ष में मानव मिशन पूरा करने की तैयारी के तहत ये योजना बनाई गई है। इस मिशन के लिए पहली परीक्षण उड़ान अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में निर्धारित की गई है,
पढें पूरी खबर 'कोचिंग चलाने वालों का हम इलाज करेंगे'
कोटा में छात्रों के सुसाइड पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। गहलोत सरकार के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने सख्त तेवर अपनाते हुए कोचिंग सेंटर चालकों को चेतावनी दी है। साथ ही उन्होंने जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है,
पढें पूरी खबर 3 मीटर दूर था प्रज्ञान रोवर, तभी सामने आया 4 मीटर चौड़ा क्रेटर
चंद्रयान -3 की लॉन्चिंग के दिन से ही प्रज्ञान रोवर का चंद्रमा ताजा-तरीन तस्वीरें भेजने का सिलसिला जारी है। इसरो ने आज रोवर द्वारा खींची गईं कुछ नई तस्वीरें दिखाई हैं। ये तस्वीरें 27 अगस्त को खींची गई थी।
पढें पूरी खबरकब लॉन्च होगा भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल1, इसरो ने कर दिया तारीख और समय का ऐलान
इसरो ने भारत के पहले सूर्य मिशन के लिए आदित्य एल1 के लॉन्चिंग की घोषणा कर दी है। इसरो के अनुसार 2 सितंबर को 11 बजकर 50 मिनट पर श्रीहरिकोटा से आदित्य एल1 को लॉन्च किया जाएगा,
पढें पूरी खबर 2024 चुनाव: BJP ने कसी कमर
भारतीय जनता पार्टी 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव की घोषणा से कई महीने पहले ही कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की लोकसभा सीट रायबरेली और मुलायम सिंह यादव के परिवार का गढ़ रहे मैनपुरी लोक सभा सीट जहां से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव वर्तमान में लोक सभा सांसद है, पर अपनी उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर सकती है।
पढें पूरी खबर Reliance AGM 2023: नीता अंबानी छोड़ेंगी अपना पद
आज 28 अगस्त को रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की 46वीं सालाना आम बैठक (Reliance AGM) हुई। एजीएम में रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने अपने संबोधन में चंद्रयान -3 (Chandrayaan-3) की सफलता का जिक्र किया। इस मौके पर आकाश अंबानी (Akash Ambani) ने 19 सितंबर से Jio AirFiber सर्विस लॉन्च करने का ऐलान किया। एजीएम के दौरान मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस ने पिछले 10 वर्षों में कुल मिलाकर 150 अरब डॉलर (करीब 12.4 लाख करोड़ रु) से अधिक का निवेश किया है, जो देश के किसी भी कॉर्पोरेट से अधिक है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में रिलायंस का रेवेन्यू 9,74,864 करोड़ रुपये रहा। वहीं कंपनी EBITDA 1,53,920 करोड़ रुपये था, जबकि नेट प्रॉफिट 73,670 करोड़ रुपये रहा।
पढ़ें पूरी खबर...200 से 14 रुपये प्रति Kg पर आया टमाटर
अभी कुछ हफ्तों पहले टमाटर जेब पर इस कदर भारी था, कि लोग उसकी तुलना में पेट्रोल से करने लगे थे। आलम यह था कि रिटेल मार्केट में उसकी कीमतें 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थीं। आलम यह था कि दक्षिण भारत में कई किसान टमाटर बेचकर करोड़पति बन गए थे। हालात यह है कि थोक मार्केट में कीमतें 1400 फीसदी तक बढ़ गई थी। थोक मार्केट में कीमतें 140 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी। लेकिन अब मार्केट बदल गया है। और देश की कई मंडियों (थोक मार्केट) में टमाटर की कीमतें धड़ाम हो गई हैं। हालात यह है कि उत्तर भारत की कई मंडियों में टमाटर के रेट 10-30 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं।
कांग्रेस नेता के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज
कर्नाटक पुलिस ने तेलंगाना के एक कांग्रेस नेता के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, कुंभम शिवकुमार रेड्डी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। रेड्डी तेलंगाना में नारायणपेट जिला कांग्रेस अध्यक्ष हैं। आरोप है कि उन्होंने बेंगलुरु के एक निजी होटल में इस अपराध को अंजाम दिया।
ABVP ने डूसू चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची की तैयार
दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विश्वविद्यालय छात्र संघ (डीयूएसयू) चुनावों की घोषणा के बाद एबीवीपी ने अपने उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), जो आरएसएस की छात्र राजनीतिक शाखा है, ने रविवार को डूसू चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इस सूची में तुषार डेढ़ा, वैभव चौधरी, सुशांत धनखड़, आशीष सिंह, अंकिता विश्वास, मुस्कान बेदी, अपराजिता, राहुल डेढ़ा, अमन कपासिया, हिमांशु नागर, सचिन बैसला, भानु प्रताप सिंह, सारांश भाटी, बालकिशन चौधरी, ऋषभ चौधरी, ऋषिराज सिंह और आकाश यादव को शामिल किया गया है।
सूरज पर अब तक हो चुके हैं 22 मिशन
सूरज पर अब तक 22 अंतरिक्ष मिशन हो चुके हैं। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सूरज पर पहला मिशन पायनीर 1960 में भेजा था। इसके बाद उसने 1969 तक पायनीर 5,6,7, 8, 9 और पायनीर ई नाम से सूरज पर मिशन भेजे। नासा के ये सभी ऑर्बिटर मिशन थे। उसका पायनीर ई मिशन असफल रहा। पायनीर ई ऑर्बिटर में नहीं पहुंच पाया।
नीतीश ने संयोजक बनने से किया इंकार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने INDIA गठबंधन का संयोजक बनने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह गठबंंधन में कोई पद नहीं चाहते है, ये सब अन्य लोगों के लिए है। हम देशहित में सभी को एकजुट करना चाहते हैं।