देश

Kota Suicide: एक के बाद एक सुसाइड, आखिर क्यों छात्र दे रहे अपनी जान; देखिए कोटा का डरावना सच

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 28, 2023, 09:08 PM IST

Kota Suicide: कोटा में दो अलग-अलग घटनाओं में नीट की तैयारी कर रहे दो छात्रों ने रविवार को आत्महत्या कर ली। अविष्कार संभाजी कासले ने करीब 3.15 बजे जवाहर नगर में अपने कोचिंग संस्थान की इमारत की छठी मंजिल से छलांग लगा दी।

Kota Suicide: कभी पढ़ाई के लिए जाना जाने वाला राजस्थान का कोटा अब छात्रों के लिए सुसाइड का अड्डा बनते जा रहे हैं। एक के बाद एक कई सुसाइट कोटा में हो चुके हैं। कोटा में दो अलग-अलग घटनाओं में नीट की तैयारी कर रहे दो छात्रों ने रविवार को आत्महत्या कर ली।

कोचिंग की छत से लगाई छलांग

अविष्कार संभाजी कासले ने करीब 3.15 बजे जवाहर नगर में अपने कोचिंग संस्थान की इमारत की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। तो दूसरी ओर आदर्श राज ने शाम करीब सात बजे कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र स्थित अपने किराये के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

अब तक 22 की मौत

2023 में अभी तक कोटा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार कर रहे 22 छात्र-छात्राओं ने आत्महत्या की है। जो किसी भी वर्ष में आत्महत्या के सबसे अधिक मामले हैं। पिछले साल यह आंकड़ा 15 था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!