
हिंदी समाचार, 27 जून 2024: लोकसभा में डिप्टी स्पीकर पद के लिए तैयार NDA! उपराज्यपाल के खिलाफ कोर्ट जाएगी दिल्ली सरकार
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 27 जून 2024 और बड़ी खबरें: लोकसभा में डिप्टी स्पीकर की कुर्सी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है कि भाजपा नीत एनडीए लोकसभा में उपाध्यक्ष पद के लिए तैयार हो गई है। पिछले लोकसभा चुनाव 2019 के बाद से निचले सदन के उपाध्यक्ष की कुर्सी खाली थी। वहीं दिल्ली संवाद एवं विकास आयोग (DDCD) भंग करने को लेकर केजरीवाल सरकार और उपराज्यपाल के बीच की लड़ाई अब खुलकर सामने आ चुकी है। दिल्ली सरकार ने इस मुद्दे को अदालत में उठाने का फैसला किया है। इस बीच ये जानकारी सामने आई है कि LG के फैसले के खिलाफ दिल्ली सरकार कोर्ट जाएगी। वहीं बिहार में 10 दिनों के भीतर चौथा पुल ढह गया। अररिया, सिवान और अररिया जिलों में पुल ढहने के बाद अब नया मामला किशनगंज से सामने आया है, जहां कनकई नदी को महानंदा से जोड़ने वाली एक छोटी सहायक नदी मड़िया पर बनाया गया पुल ढह गया है। जानिए आज की बड़ी खबरों पर हर अपडेट।