देश

मुंबई मेट्रो लाइन 3 को लेकर आई खुशखबरी, दिसंबर 2024 के अंत तक पूरा हो जाएगा काम

Mumbai Metro-3 Corridor: मुंबई वालों को आने वाले समय में एक और नए रूट पर मेट्रो से सफर करने की सुविधा मिलेगी। दरअसल,बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के बीच मेट्रो 3 काम दिसंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा।

Image

मुंबई मेट्रो 3 का काम दिसंबर 2024 के अंत तक पूरा हो जाएगा

Photo : ANI

Mumbai Metro-3 Corridor: बुधवार को हुई पहली कैबिनेट बैठक में महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई मेट्रो 3 परियोजना को दिसंबर 2024 के अंत तक पूरा करने का फैसला किया। मुंबई मेट्रो 3 का पहला चरण , SEEPZ (सांताक्रूज़ इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग ज़ोन) और बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के बीच चलेगा। यह परियोजना दिसंबर 2024 के अंत तक पूरी हो जाएगी, जिसे पहले सितंबर 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार के हिस्से की 1163 करोड़ रुपये की राशि मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को देने की मंजूरी दे दी गई। सरकार के अनुसार, परियोजना का 98 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और इसकी संशोधित लागत 37275.50 करोड़ रुपये है। मुंबई मेट्रो की लाइन 3 (एक्वा लाइन) भारत के महाराष्ट्र के मुंबई शहर में एक रैपिड ट्रांजिट मेट्रो लाइन है।

सरकार ने भूमि अधिग्रहण के लिए 2341.71 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए

जानकारी के अनुसार, इस प्रोजेक्ट के लिए कुल 1130 हेक्टेयर भूमि की जरूरत है, जिसमें से अब तक 215.80 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। सरकार ने भूमि अधिग्रहण के लिए पहले ही 2341.71 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। मंत्रिमंडल ने पुणे रिंग रोड ईस्ट प्रोजेक्ट के लिए हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड से 5500 करोड़ रुपये का लोन लेने के एमएसआरडीसी के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें