देश

'तानाशाह का हो...' CM अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता का फूटा गुस्सा, ट्वीट करके निकाली भड़ास

Sunita Kejriwal: सीएम अरविंद केजरीवाल ब सीबीआई के रिमांड में है। दिल्ली सीएम की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भड़क गई है। उन्होंने सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को तानाशाही करार दिया है।

Image

सुनीता का फूटा गुस्सा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Sunita Kejriwal: शराब नीति घोटाले में आरोपी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ईडी के बाद अब सीबीआई के रिमांड रूम में पहुंच गए हैं। दिल्ली सीएम की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भड़क गई है। उन्होंने सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को तानाशाही करार दिया है। सुनीता केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि अभी तक हमेशा यही प्रार्थना रही है कि ईश्वर सबको सदबुद्धि दे। लेकिन अब प्रार्थना रहेगी कि तानाशाह का विनाश हो।

इससे पहले सुनीता ने एक और पोस्ट लिखकर सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने लिखा था कि 20 जून को अरविंद केजरीवाल को बेल मिली। तुरंत ED ने स्टे लगवा लिया। अगले दिन CBI ने आरोपी बना दिया। और आज गिरफ्तार कर लिया। पूरा तंत्र इस कोशिश में है कि बंदा जेल से बाहर ना आ जाये। ये कानून नहीं है। ये तानाशाही है, इमरजेंसी है।

केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया पर मढ़ा सारा दोष

जानकारी के लिए बता दें कि CBI की टीम 29 जून तक केजरीवाल से शराब नीति से जुड़े सवालों को लेकर पूछताछ करेगी क्योंकि अब तक केजरीवाल शराब नीति घोटाले से जुड़े सवालों को टालते आ रहे हैं। सीबीआई ने कोर्ट में कहा कि वो केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करना चाहती है। इसके अलावा, सीबीआई ने दावा किया कि जांच जारी है, जुलाई तक पूरी हो जाएगी। वहीं, CBI ने दावा किया कि केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया पर सारा दोष मढ़ा है लेकिन केजरीवाल ने अदालत में कहा कि उन्होंने मनीष सिसोदिया को निर्दोष बताया है। वहीं कोर्ट ने सीएम केजरीवाल के वकील की दलील के बाद घर का खाना और जरूरी दवाओं की इजाजत दे दी है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article