
आज की ताजा खबर: सेंसेक्स पहली बार 72 हजार के पार, एमफिल के वर्ष 2024-25 में नहीं होंगे एडमिशन
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 27 दिसंबर 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, सेंसेक्स 701 अंकों की जबरदस्त तेजी के साथ बुधवार को पहली बार 72,000 अंक के स्तर को पार कर नई ऊंचाई पर पहुंच गया। बुधवार को कारोबार के बंद होने तक सेंसेक्स लगभग 1 प्रतिशत या 701 अंक बढ़कर 72,038.43 पर आ गया, जबकि निफ्टी 1 प्रतिशत या 213 अंक की वृद्धि दर्ज करते हुए 21,654.75 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। यदि आप एमफिल पाठ्यक्रम में दाखिला लेने जा रहे हैं या ऐसी कोई योजना बना रहे हैं तो आपको सतर्क होने की आवश्यकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अब एमफिल की डिग्री की मान्यता समाप्त कर दी गई है। अब कोई भी भारतीय विश्वविद्यालय एमफिल की डिग्री या पाठ्यक्रम छात्रों को ऑफर नहीं कर सकेगा। आपको बता रहे हैं आज की बड़ी खबरें ....