माता वैष्णों देवी यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड से 5 लोगों की मौत, अमेरिका ने भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने का नोटिस किया जारी
संयुक्त राज्य अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर भारत से आयात पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया है। नए शुल्क 27 अगस्त को रात 12:01 बजे (पूर्वी मानक समय) से लागू होंगे। वहीं भारत की अनुभवी महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने अहमदाबाद में आयोजित हुई कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने पेरिस ओलंपिक के बाद पहली बार किसी प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया है। भारत की सुनील दलवी ने भी पोडियम फिनिश किया। उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'स्वदेशी' या स्वदेशी वस्तुओं के प्रचार को एक और बढ़ावा दिया, क्योंकि भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को प्रभावित करने वाली अमेरिकी टैरिफ व्यवस्था के खिलाफ लगातार अपना रुख सख्त कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, 'व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों के बाहर एक बड़ा बोर्ड लगाना चाहिए, जिस पर लिखा हो कि वे 'स्वदेशी' सामान बेचते हैं।' वहीं बिहार में बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के कारण बाढ़, जलभराव जैसी समस्याएं भी देखने को मिल रही हैं। प्रदेश में भारी बारिश के बावजूद इस साल बारिश में कमी दर्ज की गई है। बिहार में अब तक सामान्य से 26 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। मानसून में प्रदेश में औसत 732 मिमी बारिश होने की बजाय अब तक केवल 542.9 मिमी बारिश ही दर्ज हुई है। बिहार में सोमवार को भी पटना समेत कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। आज भी मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है, आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...
माता वैष्णों देवी यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड से 5 लोगों की मौत, अमेरिका ने भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने का नोटिस किया जारी
