
LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी समाचार, 25 मार्च 2024: महाकाल के गर्भगृह में लगी भीषण आग; असम में कांग्रेस को एक और झटका
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 25 मार्च 2024 और बड़ी खबरें LIVE: आज देशभर में होली का त्योहार उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कल रात होलिका दहन के साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों में रंग खेलने की परंपरा शुरू हो गई। आज साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। वहीं, होली के मौके पर देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली, मौसम विभाग का कहना है कि दिनभर हल्के बादल छाए रहेंंगे। वहीं देर रात जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के नतीजे सामने आ गए, जिसमें वामदलों ने चारों सीटों पर कब्जा जमा लिया। उधर, रात में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए 111 उम्मीदवारों की 5वीं सूची भी जारी कर दी। इसमें वीके सिंह, वरुण गांधी जैसे कई दिग्गजों का टिकट काटा गया है। आगे पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरों के अपडेट्स...