आज की ताजा खबर 25 फरवरी 2026: इजरायली संसद में 'मोदी-मोदी' की गूंज; 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए नस्लीय टिप्पणी के आरोपी दंपत्ति
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [पीएम मोदी इजराइल दौरा] [राहुल गांधी] [अमित शाह दौर] [[डोनाल्ड ट्रंप] [ईरान अमेरिका तनाव] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर इजराइल के लिए रवाना होंगे। इस यात्रा का उद्देश्य रक्षा एवं सुरक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवाचार, कृषि, जल प्रबंधन, व्यापार एवं अर्थव्यवस्था और जन-समुदाय के आदान-प्रदान सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाना है। नौ वर्षों में यह प्रधानमंत्री की इजराइल की दूसरी यात्रा होगी। पीएम मोदी बुधवार को इजराइल की संसद, नेसेट (इजराइली संसद) को संबोधित करेंगे और अगले दिन अपने समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को जापान पहुंचे। यह उनकी विदेश यात्रा का दूसरा चरण है। सीएम योगी सिंगापुर से टोक्यो पहुंचे। टोक्यो एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय राजदूत नगमा एम मलिक ने उनकी अगवानी की। उधर, रूस और यूक्रेन के बीच तत्काल, पूरी तरह एवं बिना शर्त सीजफायर लागू करने वाले संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव पर हुई वोटिंग से भारत ने मंगलवार को दूरी बना ली। संयुक्त राष्ट्र महासभा में मंगलवार को यह प्रस्ताव पेश किया गया।'सपोर्ट फॉर लास्टिंग पीस इन यूक्रेन' वाले इस प्रस्ताव को यूक्रेन पर रूसी हमले के चार वर्ष पूरे होने पर पेश किया गया। वहीं, दक्षिणपूर्वी ब्राजील के मिनास गेरैस राज्य में आई भीषण बाढ़ में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों लोग लापता हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में इस क्षेत्र में और अधिक बारिश होने की संभावना है।
जानिए देश-दुनिया की हर खबरों पर अपडेट।
आज की ताजा खबर 25 फरवरी 2026: इजरायली संसद में 'मोदी-मोदी' की गूंज; 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए नस्लीय टिप्पणी के आरोपी दंपत्ति
14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए नस्लीय टिप्पणी के आरोपी दंपत्ति
नेहरू ने हमेशा के लिए भारत की सीमाओं का पुन: निर्धारण कर दिया : भाजपा
उन्होंने दावा किया, डाक, टेलीग्राफ और फोन सेवाएं चीन के सुपुर्द कर दी गईं। तिब्बत को चीन के क्षेत्र के रूप में पहचाना गया। माओ को पूरा बफर जोन मुफ्त में सौंप दिया गया।
भाजपा ने जेल में बंद विधायक चंद्रू लमानी के समर्थन में प्रदर्शन किया
अमेरिकी शुल्क घोषणा के बाद सौर कंपनियों के शेयर में 14 प्रतिशत से अधिक गिरावट
ये शुल्क अमेरिकी प्रशासन द्वारा 24 फरवरी से सभी देशों पर घोषित 10 प्रतिशत शुल्क के अतिरिक्त हैं।
श्रीलंका : 2019 में हुए ईस्टर हमले की जांच के सिलसिले में पूर्व खुफिया प्रमुख गिरफ्तार
अमेरिका में सिख व्यक्ति का अपहरण कर हत्या
जम्मू में उपमुख्यमंत्री के भाई के आवास पर एसीबी की छापेमारी
CBSE की किताब में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का अध्याय शामिल, सीजेआई ने कही ये बात
शरद पवार को पुणे स्थित अस्पताल से छुट्टी दी गई; कुछ दिनों के आराम की सलाह
NCERT की आठवीं की किताब में 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार ' से जुड़ा चैप्टर, CJI ने जताई सख्त नाराजगी
सीआईए ने ईरान में मुखबिरों को मदद की पेशकश की
प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मिलने के लिए उत्साहित हूं: मोदी
मोदी ने कहा कि अपने प्रिय मित्र प्रधानमंत्री नेतन्याहू के निमंत्रण पर वह इजराइल की यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने रवाना होने से पहले अपने वक्तव्य में कहा, मैं प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ होने वाली चर्चाओं को लेकर आशान्वित हूं जिनका उद्देश्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवाचार, कृषि, जल प्रबंधन, रक्षा एवं सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश के साथ लोगों के बीच आपसी संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में हमारे सहयोग को और मजबूत करना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों नेता पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।
