LIVEआज की ताजा खबर 23 सितंबर: पीएम मोदी ने काशी में किया अपनी इच्छा का खुलासा; खालिस्तान पर कांग्रेस सांसद के बयान से बवाल

आज की ताजा खबर 23 सितंबर: पीएम मोदी ने काशी में किया अपनी इच्छा का खुलासा; खालिस्तान पर कांग्रेस सांसद के बयान से बवाल
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 23 सितंबर 2023 और बड़ी खबरें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी के लोगों को वहां का 'ब्रांड एंबेसडर' बताते हुए शनिवार को कहा कि काशी का डंका पूरी दुनिया में बजना चाहिए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने राज्य के 16 अटल आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव 2023 के समापन समारोह को भी संबोधित किया और इस समारोह में भाग लेने वालों को पुरस्कृत किया। वहीं खालिस्तानी आतंकियों को लेकर इस समय भारत और कनाडा के बीच तनाव चरम पर हैं। विपक्ष इस मामले में मोदी सरकार के साथ खड़ा है। इसी बीच कांग्रेस के एक सिख सांसद रवनीत सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह ने खालिस्तान को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिससे हंगामा मचा हुआ है। देश-दुनिया की खास खबरें नीचे पढ़ें-
पीएम मोदी ने काशी में किया अपनी इच्छा का खुलासा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी के लोगों को वहां का 'ब्रांड एंबेसडर' बताते हुए शनिवार को कहा कि काशी का डंका पूरी दुनिया में बजना चाहिए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने राज्य के 16 अटल आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव 2023 के समापन समारोह को भी संबोधित किया और इस समारोह में भाग लेने वालों को पुरस्कृत किया।
खालिस्तान पर कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के बयान पर बवाल
खालिस्तानी आतंकियों को लेकर इस समय भारत और कनाडा के बीच तनाव चरम पर हैं। विपक्ष इस मामले में मोदी सरकार के साथ खड़ा है। इसी बीच कांग्रेस के एक सिख सांसद रवनीत सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह ने खालिस्तान को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिससे हंगामा मचा हुआ है।
पढ़ें पूरी खबरकांग्रेस के सत्ता में आने के बाद नए संसद भवन में नहीं चलेगा सत्र?
नई संसद में काम काज शुरू हो चुका है। विशेष सत्र के जरिए नए संसद भवन में सत्र का भी आरंभ हो गया, लेकिन यह नया संसद भवन कांग्रेस को अभी तक पसंद नहीं आया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर इसकी कमियां गिनाईं ही है। साथ ही कहा है कि 2024 में सत्ता परिवर्तन के बाद नए संसद भवन का शायद बेहतर उपयोग किया जा सकेगा।
पढ़ें पूरी खबरDU में ABVP ने मारी बाजी, अध्यक्ष समेत 3 पदों पर कब्जा
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के छात्रसंघ चुनाव (डूसू) के नतीजे आ गए हैं। डीयू में इस बार एबीवीपी ने बाजी मार ली है। ABVP ने तीन सीटों पर कब्जा जमाया है, जबकि NSUI के हिस्से एक सीट आई है। अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पर भाजपा की छात्र इकाई ABVP ने जीत हासिल की है। वहीं उपाध्यक्ष पर कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI के हिस्से में गई है।
धार्मिक व्यक्ति नहीं आतंकवादी था हरदीप सिंह निज्जर!
हरदीप सिंह निज्जर धार्मिक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक आतंकवादी था। ये दावा सूत्रों के हवाले से किया जा रहा है। वो भारत पर हमला करने के लिए युवाओं को प्रशिक्षण देता था। हरदीप सिंह निज्जर, गुरदीप सिंह उर्फ दीपा हेरनवाला का करीबी सहयोगी था, जो पंजाब में लगभग 200 लोगों की हत्या में शामिल था।
पढ़ें पूरी खबरपाकिस्तान आम चुनाव की तारीखों का ऐलान कब?
पाकिस्तान का अगला प्रधानमंत्री कौन बनेगा? इस सवाल का जवाब तो वहां होने वाले आम चुनाव के नतीजों के बाद ही मिलेगा, मगर इस बीच निर्वाचन आयोग ने शनिवार को ये कहा है कि पाकिस्तान में आम चुनावों के लिए कोई निश्चित तारीख बता पाना संभव नहीं है।
पढ़ें पूरी खबरकाशी में दिखा पीएम मोदी का ठेठ बनारसी अंदाज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के गंजारी स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी। इस मौके पर पीएम मोदी का ठेठ बनारसी अंदाज भी देखने को मिला। उन्होंने भोजपुरी में काशीवासियों को संबोधित किया। उन्होंने भोजपुरी में कहा कि 'आज फिर से बनारस आवे क मौका मिलल ह, जौन आनंद बनारस में मिलेला ओकर व्याख्या असंभव ह।'
पढ़ें पूरी खबरतिरुचिरापल्ली-श्री गंगानगर हमसफर एक्सप्रेस में लगी आग
शनिवार को तिरुचिरापल्ली-श्री गंगानगर हमसफर एक्सप्रेस में आग लग गई। आग गुजरात के वलसाड में लगी। जिसके बाद ट्रेन में मौजूद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई, लोग ट्रेन से कूदने लगे।
पढ़ें पूरी खबरiPhone 15 के चलते दिल्ली में चले लात-घूसे
देश की राजधानी दिल्ली में आईफोन 15 (iPhone 15) को लेकर बवाल हो गया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि मोबाइल शॉप पर दुकान के कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच हाथापाई हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है।
देखें पूरी खबरराहुल गांधी ने पूछा, जातिगत जनगणना से डरते क्यों हैं प्रधानमंत्री?
जयपुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए ये सवाल पूछा है कि प्रधानमंत्री जातिगत जनगणना से क्यों डरते हैं? उन्होंने ये भी दावा किया कि वे (पीएम मोदी) घबरा गए हैं। भाजपा महिला आरक्षण को 10 साल में लागू करना चाहती है।
पढ़ें पूरी खबरपीएम मोदी ने वाराणसी में रखी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी और एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैं एक ऐसे दिन काशी आया हूं जब चंद्रमा के शिव शक्ति बिंदु तक पहुंचने का भारत का एक महीना पूरा हो रहा है। शिव शक्ति यानी वो स्थान जहां बीते महीने की 23 तारीख को हमारा चंद्रयान लैंड हुआ था। एक शिव शक्ति का स्थान चंद्रमा पर है और दूसरा स्थान मेरी काशी में है। उन्होंने कहा कि वाराणसी में आज एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया गया है। ये स्टेडियम न सिर्फ वाराणसी के लिए बल्कि पूर्वांचल के युवाओं के लिए एक वरदान जैसा होगा। ये स्टेडियम जब बनकर तैयार हो जाएगा तो इसमें एक साथ 30,000 से अधिक लोग बैठकर मैच देख पाएंगे। इस मौके पर क्रिकेटर सुनील गावस्कर, कपिल देव, रवि शास्त्री, दिलीप वेंगसरकर, विश्वनाथ गुंडप्पा और सचिन तेंदुलकर समेत कई खिलाड़ी वाराणसी में स्टेडियम के शिलान्यास समारोह में शामिल हुए।
पूरी खबर पढ़ेंखालिस्तानी आतंकी पन्नू पर NIA का बड़ा एक्शन
कनाडा में बैठे खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ भारत सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। जानकारी के मुताबक, NIA की टीम चंडीगढ़ ने पन्नू के घर व अन्य ठिकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान एनआईए ने उसकी अमृतसर और चंडीगढ़ में संपतियों को जब्त कर लिया गया है। केंद्रीय जांच एजेंसी का तलाशी अभियान अब तक जारी है।
पूरी खबर पढ़ेंसाउथ दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में युवा नेता की खुदकुशी
साउथ दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में रहने वाले एक युवा नेता द्वारा गोली मारकर खुदकुशी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले की पुष्टि करते हुए डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया कि 20 सितंबर को रात 12:30 बजे के आसपास सूचना मिली थी। बताया गया कि ग्रेटर क्लास पार्ट -1 के एस ब्लॉक में रहने वाले करण बांका बाथरूम में स्लिप होकर गिर गए। उन्हें सर में गंभीर चोट लगी है, साकेत के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ग्रेटर कैलाश थाना के एसएचओ पुलिसकर्मियों के साथ हॉस्पिटल पहुंचे। वहां पर पूछताछ पता चला कि सर में गोली लगी है। उन्होंने बाथरूम के अंदर खुद को गोली मारी है। सर में दाहिने तरफ से गोली मारी गई और बाएं तरफ से गोली निकल गई। करण पर्सनल पीएसओ अपने साथ रखते थे और जिस पिस्टल से गोली मारी है वह लाइसेंसी था। पुलिस को पता चला कि पीएसओ दिनेश से पिस्तौल लेकर उन्होंने बाथरूम में गोली मारी। इस मामले को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। शुरुआती जांच में यह भी पुलिस को पता चला कि करण को पैसे की जरूरत थी। उन्होंने अपने किसी जानकारी को इसके बारे में संपर्क किया था और काम के लिए मनी इन्वेस्टमेंट करने की बात की थी। इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गई है।
मथुरा में राधा अष्टमी मेले के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत
मथुरा के बरसाना के विश्व प्रसिद्ध राधा अष्टमी मेले के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, भीड़ के दबाव के चलते मौत की खबर, प्रशासन के मुताबिक बीमारी के चलते श्रद्धालुओं की मौत हुई। देर रात भी कुछ श्रद्धालु भीड़ के दबाव के चलते बेहोश हुए थे। मंदिर आने जाने वाले रास्तों की जानकारी को लेकर श्रद्धालु परेशान होते रहे। भीड़ के दबाव को कई जगह प्रशासन ने रस्सियां डालकर रोका था।
One Nation One Election के लिए बनी कमिटी की पहली मीटिंग आज
वन नेशन वन एलेक्शन की पहली बैठक शनिवार (23 सितंबर) को दिल्ली हो रही है। देश में एक साथ चुनाव कराने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में हाई लेवल कमिटी की पहली बैठक में इसके रोडमैप और हितधारकों के साथ विचार-विमर्श करने के तौर-तरीकों पर चर्चा होगी। कोविंद ने हाल में ओडिशा में मीडिया से कहा था कि बैठक 23 सितंबर को होगी। अधिकारियों ने बताया कि यह बैठक प्रारंभिक प्रकृति की होगी और (समिति के) सदस्य समिति को दी गई शक्ति के संदर्भ में आगे बढ़ने के तौर-तरीकों पर चर्चा करेंगे।
पूरी खबर पढ़ेंलाइटों से जगमगाया परिणीति-राघव का वेडिंग वेन्यू
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं। राघव और परिणीति अपनी शादी के लिए दिल्ली से उदयपुर पहुंच गए हैं। अब 24 सितंबर यानी कल दोनों की शादी होनी है। राघव और परिणीति की शादी राजस्थान के उदयपुर में होनी है। जिसके लिए अब दोनों का वेडिंग वेन्यू दुल्हन की तरह सज गया है। राघव और परिणीति की शादी में नो फॉन पॉलिसी अपनाई जा रही है। जिससे उनकी शादी की तस्वीरें पहले से ही लीक ना हो जाएं। हालांकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं, जिसमें उनका वेडिंग वेन्यू नजर आ रहा है।
पूरी खबर पढ़ेंलगातार बारिश से नागपुर में बाढ़ जैसी स्थिति
एनडीआरएफ ने कहा कि महाराष्ट्र में लगातार हुई बारिश के कारण नागपुर में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। NDRF की टीम द्वारा अंबाझरी झील क्षेत्र में बचाव अभियान चलाया जा रहा है। 6 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। बचाव अभियान अभी भी जारी है।
एक मिनट में 11 गालियां...नई संसद में यूं रमेश बिधूड़ी ने जहर उगल
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रमेश बिधूड़ी की जुबान फिर से फिसली है। उन्होंने इस बार देश की नई संसद में जहर उगला। ऐसा करते हुए उन्होंने न सिर्फ सदन के विशेष सत्र की गरिमा पर दाग लगाया बल्कि भाजपा की बुरी तरह भद्द पिटाई। हालांकि, विवादों और आपत्तिजनक टिप्पणियों से उनका काफी पुराना नाता है। वे इन चीजों के लिए काफी लंबे समय से बदनाम रहे हैं।
पूरी खबर पढ़ेंजस्टिन ट्रूडो का भारत पर नया आरोप, हफ्तों पहले दे चुका हूं हरदीप सिंह निज्जर हत्या के 'सबूत'
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर एक और आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हफ्तों पहले खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय सरकारी एजेंटों की संभावित संलिप्तता की खुफिया जानकारी भारत के साथ हफ्तों पहले शेयर किए गए थे। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ट्रूडो ने कहा कि भारत के संबंध में, कनाडा ने उन विश्वसनीय आरोपों को शेयर किया है जिनके बारे में मैंने सोमवार को बात की थी। भारत के साथ हमने कई सप्ताह पहले ऐसा किया था। भारत के साथ हम इस पर रचनात्मक रूप से काम करना चाहते हैं और हमें उम्मीद है कि वे हमारे साथ जुड़ेंगे ताकि हम इस बेहद गंभीर मामले की तह तक पहुंच सकें।
पूरी खबर पढ़ेंमथुरा के बरसाना में मनाई जा रही है राधा अष्टमी