Delhi News: राजधानी दिल्ली में आईफोन 15 (iPhone 15) के चलते जमकर बवाल देखा गया। जहां मोबाइल शॉप के कर्मचारियों और कस्टमर्स के बीच हाथापाई हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस झड़प में दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूसे चले। पुलिस ने इस विवाद के बाद एक्शन मोड में आ गई है।
मोबाइल शॉप पर आईफोन 15 को लेकर हुआ बवाल
वीडियो हुआ वायरल, दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन
दिल्ली के कमला नगर इलाके में iPhone 15 की आपूर्ति में कथित देरी के बाद ग्राहकों और मोबाइल दुकान के कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मोबाइल शॉप पर दुकान के कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच बवाल इस कदर बढ़ गया कि हाथापाई की नौबत आ गई। इस वायरल वीडियो की पुष्टि खुद दिल्ली पुलिस ने की है। दिल्ली पुलिस ने इस विवाद के बाद ग्राहकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
