LIVE

ताजा खबर, 23 अक्टूबर 2023 : TMC MP के आरोपों पर क्या बोले हीरानंदानी, एशियाई पैरा खेलों में भारत की शानदार शुरुआत

आज की ताजा खबर Live

ताजा खबर, 23 अक्टूबर 2023 : TMC MP के आरोपों पर क्या बोले हीरानंदानी, एशियाई पैरा खेलों में भारत की शानदार शुरुआत

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 23 अक्टूबर 2023 और बड़ी खबरें : भारत के पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का सोमवार को निधन हो गया है। वे 77 साल के थे। उन्होंने देश के लिए कई टेस्ट और वनडे मैच खेले हैं। बिशन सिंह बेदी एक शानदार गेंदबाज थे। उनके परिवार में पत्नी अंजू, बेटा अंगद और बेटी नेहा हैं।बेदी का जन्म 1946 में अमृतसर में हुआ था वहीं वायुसेना के लड़ाकू विमान दक्षिण कश्मीर में उतरने के लिए तैयार हैं क्योंकि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने अनंतनाग-कुलगाम में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर हवाई पट्टी का निर्माण पूरा कर लिया है उधर इजरायल की सेना गाजा में आतंकवादी संगठन हमास के ठिकानों को लगातार निशाना बना रही है। अब उसे 'ऑयरन स्टिंग' नाम का एक और घातक एवं सटीक मार करने वाला हथियार मिल गया है वहीं मुंबई के कांदिवली में एक इमारत में भीषण आग लग गई। इस भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि अन्य तीन लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है, आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के ताजा अपडेट्स...

OCT 23, 2023 23:40 IST

सवाल के बदले पैसे और महुआ मोइत्रा के साथ संबंधों पर क्या बोले दर्शन हीरानंदानी

टाइम्स नाऊ नवभारत की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के साथ एक विशेष साक्षात्कार में, हीरानंदानी ने कई दावे किए। हीरानंदानी ने कहा कि महुआ उनकी दोस्त रही हैं, पढ़ें पूरी खबर
OCT 23, 2023 23:18 IST

अफगानिस्तान ने किया सबसे बड़ा उलटफेर, इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान को रौंदा

अफगानिस्तान की टीम ने मौजूदा वर्ल्ड कप में एक बार फिर बड़ा उलटफेर करते हुए जीत हासिल की। वनडे वर्ल्ड कप के 22वें मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया। पढें पूरी खबर
OCT 23, 2023 22:25 IST

TMC MP के आरोपों पर क्या बोले हीरानंदानी, देखिए Exclusive Interview

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने दावा किया था हलफनामा न तो आधिकारिक लेटरहेड पर था और न ही नोटरीकृत था। हालांकि, बाद में हलफनामे को दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास में नोटरीकृत किया गया। पढ़ें पूरी खबर
OCT 23, 2023 21:37 IST

एशियाई पैरा खेलों में भारत की शानदार शुरुआत

Asian Para Games: चीन में खेले जा रहे एशियन पैरा गेम्स 2023 में भारतीय टीम ने पहले दिन ही धमाल मचा दिया है। टीम ने कुल 17 मेडल जीते हैं जिसमें 6 गोल्ड शामिल है। भारत के एथिलिटोंं का प्रदर्शन सबसे ज्यादा सराहनीय रहा है। पढें पूरी खबर
OCT 23, 2023 21:36 IST

Operation Wrath of God की तर्ज पर फिर होगा फिलिस्तीन के आतंकियों का सफाया

इजरायल पर हमास के हमले में हजारों लोगों की जान जा चुकी है, वहीं इजरायल अब Operation Wrath of God की तर्ज पर आतंकियों का सफाया करने जा रहा है, पढ़ें पूरी खबर
OCT 23, 2023 20:31 IST

इन 222 लोगों के सहारे हमास दे रहा है इजराइल को चुनौती

इजराइल-हमास संघर्ष सोमवार को लगातार 17वें दिन भी जारी रहा, इससे दोनों पक्षों में मरने वालों की संख्या 6,000 से अधिक हो गई है, जबकि हजारों अन्य घायल हुए हैं या अपने घरों से विस्थापित होने को मजबूर हुए हैं, पढ़ें पूरी खबर
OCT 23, 2023 19:28 IST

104655725मुकेश अंबानी टेलिकॉम के बाद अब एंटरटेनमेंट की दुनिया में करने जा रहा 'कुछ बड़ा'!

भारत के बिजनेस जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत में वॉल्ट डिज्नी का बिजनेस खरीद सकती है, पढ़ें पूरी खबर
OCT 23, 2023 18:03 IST

बांग्लादेश में दो ट्रेनों की टक्कर में पंद्रह की मौत, 100 से अधिक घायल

बांग्लादेश की राजधानी के पास दो ट्रेनों की टक्कर में एक दर्जन लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है, पढें पूरी खबर
OCT 23, 2023 18:02 IST

गुजरात में गिरा निर्मांणाधीन पुल

गुजरात में एक निर्मांणाधीन पुल के गिरने की खबर आ रही है। इस घटना को जो वीडियो सामने आया है, उसमें फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरा हुआ दिख रहा है, पढ़ें पूरी खबर
OCT 23, 2023 17:32 IST

MP के 93 विधायकों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने जो रिपोर्ट जारी की है उसमें हर पार्टी के बारे में बताया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, सत्‍ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) 39, कांग्रेस के 52 और एक बसपा का विधायक है, पढ़ें पूरी खबर
OCT 23, 2023 16:02 IST

भारत के पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का हुआ निधन

भारत के पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का सोमवार को निधन हो गया है। वे 77 साल के थे। उन्होंने देश के लिए कई टेस्ट और वनडे मैच खेले हैं। बिशन सिंह बेदी एक शानदार गेंदबाज थे। उन्होंने भारतीय क्रिकेट के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, पढ़ें पूरी खबर
OCT 23, 2023 15:47 IST

IDF को मिला एक और घातक हथियार

'आयरन स्टिंग' एक 1200 एमएम मोर्टार है जो कि लेजर एवं जीपीएस दोनों से लैस है। इसकी रेंज एक से 12 किलोमीटर है। इस सिस्टम को एल्बिट सिस्टम ने तैयार किया है, पढें पूरी खबर
OCT 23, 2023 15:46 IST

साउथ कश्मीर में उतरेंगे एयरफोर्स के Fighter Plane

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने अनंतनाग-कुलगाम में हवाई पट्टी का निर्माण पूरा कर लिया है, इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को बड़ा बढ़ावा मिलेगा, पढें पूरी खबर
OCT 23, 2023 15:16 IST

बिहार में पर्यटक कैसे बढ़ें? सीखने जापान जा रहे तेजस्वी यादव

बिहार के डिप्टी सीएम एवं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव जापान की यात्रा पर रवाना हो रहे हैं, पढ़ें पूरी खबर
OCT 23, 2023 14:34 IST

मुंबई के कांदिवली में लगी भीषण आग

मुंबई के कांदिवली इलाके में भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, आग वीना संतूर बिल्डिंग में लगी। इस हादसे में एक 8 साल के बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग घायल हुए हैं।
OCT 23, 2023 14:16 IST

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात हामून का खतरा

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात हामून का खतरा मंडराने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव के सोमवार शाम तक चक्रवात में तब्दील होने की आशंका है। इस चक्रवाती तूफान को 'हामून' कहा जाएगा, जो ईरान द्वारा दिया गया नाम है।
OCT 23, 2023 13:18 IST

वाघ-बकरी चाय के मालिक पराग देसाई की मौत

गुजरात टी प्रोसेसर्स एंड पैकर्स लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डाइरेक्टर पराग देसाई (49) की रविवार रात अहमदाबाद के एक अस्पताल में मौत हो गई। पराग देसाई लोकप्रिय वाघ बकरी ब्रांड की चाय के लिए जाने जाते थे। हैरान करने वाली बात यह है कि उनकी मौत कुत्तों के हमलों से हुई।
OCT 23, 2023 13:13 IST

दिल्ली: वीजा घोटाले में 3 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने वीजा घोटाले मामले में कई लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कई फर्जी कंपनियों के माध्यम से प्रत्येक पीड़ित से परामर्श शुल्क के रूप में 59,000 रुपये लेते थे।
OCT 23, 2023 11:46 IST

दिल्ली: चावड़ी बाजार की इमारत में लगी आग

दिल्ली के चावड़ी बाजार स्थित एक इमारत में आज सुबह आग लग गई। यह आग इमारत की तीसरी मंजिल पर एक गोदाम में लगी। अधिकारियों ने बताया, 4 फायर टेंडर की मदद से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है।
OCT 23, 2023 10:48 IST

अमेरिका में बुजुर्ग सिख की हत्या

अमेरिका में एक बार फिर सिखों के खिलाफ हिंसा का मामला सामने आया है। न्यूयॉर्क शहर में एक कार दुर्घटना के बाद 30 वर्षीय एक शख्‍स द्वारा बार-बार मुक्का मारे जाने से एक बुजुर्ग सिख की मौत हो गई। 66 वर्षीय जसमेर सिंह को गंभीर हालत में क्वींस के जमैका हॉस्पिटल मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां 19 अक्टूबर को उन पर हमले के एक दिन बाद मस्तिष्क की चोट के कारण उनकी मृत्यु हो गई।