देश

Gujarat Bridge Collapse: गुजरात में गिरा निर्मांणाधीन पुल, 3 लोगों के दबे होने की आशंका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 23, 2023, 08:14 PM IST

Gujarat Bridge Collapse: गुजरात के पालनपुर में एक निर्मांणाधीन ब्रिज गिर गया है।

Image

गुजरात में निर्मांणाधीन पुल गिरा

Photo : ANI

Gujarat Bridge Collapse: गुजरात में एक निर्मांणाधीन पुल के गिरने की खबर आ रही है। इस घटना को जो वीडियो सामने आया है, उसमें फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरा हुआ दिख रहा है। लोगों की भीड़ लगी है। वहीं दावा किया जा रहा है कि 3 लोग इसके मलबे में दब गए हैं। यह घटना तब हुई जब मजदूर पुल के निर्माण में लगे हुए थे, लेकिन अप्रत्याशित संरचनात्मक विफलता के कारण पुल का हिस्सा विनाशकारी परिणामों के साथ ढह गया।

कांग्रेस ने बोला हमला

गुजरात कांग्रेस के नेता अमित चावड़ा ने इस घटना को लेकर बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा- "पालनपुर आरटीओ सर्कल के पास एक ओवरब्रिज ढह गया। ओवरब्रिज का एक हिस्सा ढहने से रिक्शा चालक समेत तीन लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। ये पुल नहीं बल्कि भ्रष्टाचार का विकास हुआ है, अब फिर से अधिकारी बदले जाएंगे, क्या ऐसा किया जाएगा?"

एक शव मिला

बनासकांठा-पालनपुर के कलेक्टर वरुण बरनवाल ने कहा- "संभवतः यांत्रिक विफलता के कारण पुल के गार्डर गिर गए। गांधीनगर से एक टीम इस मामले पर तकनीकी अध्ययन करने के लिए पालनपुर जा रही है। मलबे के नीचे से एक शव निकाला गया।"

6 स्लैब गिरे

स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल, हताहतों या घायलों की संख्या अज्ञात बनी हुई है। बनासकांठा के कलेक्टर वरुणकुमार बरनवाल ने कहा, छह कंक्रीट गार्डर या स्लैब, जो हाल ही में आरटीओ चेक पोस्ट के पास निर्माणाधीन पुल के खंभों पर लगाए गए थे, दोपहर में ढह गए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!