दुनिया

Operation Wrath of God की तर्ज पर फिर होगा फिलिस्तीन के आतंकियों का सफाया, देख लें नजारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 23, 2023, 09:40 PM IST

Operation Wrath of God: इजरायल पर हमास के हमले में हजारों लोगों की जान जा चुकी है, वहीं इजरायल अब Operation Wrath of God की तर्ज पर आतंकियों का सफाया करने जा रहा है।

Israel Hamas War: Operation Wrath of God की तर्ज पर फिर होगा फिलिस्तीन के आतंकियों का सफाया। रैथ ऑफ गॉर्ड इजराइल ने तब शुरू किया था जब 1972 के ओलंपिक खेलों में फिलस्तीन के आतंकियों ने म्यूनिख के खेलगांव में ठहरे 11 इजराइली खिलाड़ियों को बंधक बनाकर उनकी हत्या कर दी थी।

इस घटना के पीछे फिलिस्तीन के 8 आतंकियों का हाथ माना गया, इस ऑपरेशन के तहत Mossad के लोगों ने दुनिया भर में चुन-चुनकर उन आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया जो इजराइली खिलाड़ियों की हत्या करने में शामिल थे।

'हम न भूलते हैं और न ही माफ करते हैं'

1972 ओलंपिक में मोसाद ने अपने 11 खिलाड़ियों की हत्या करने वाले आतंकियों को दुनिया के कोने-कोने से ढूंढ़कर मारा था। यह 12 साल तक चला था, जिसमें यूरोप और मध्य पूर्व में छिपे आतंकी मारे गए थे, बताते हैं कि इजरायल की एजेंसी मोसाद के एजेंट आतंकियों को मारने से पहले उन्हें तोहफा भेजते थे, जिसमें लिखा होता था कि हम न भूलते हैं और न ही माफ करते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article