Bishan Singh Bedi Death: भारत के पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का सोमवार को निधन हो गया है। वे 77 साल के थे। उन्होंने देश के लिए कई टेस्ट और वनडे मैच खेले हैं। बिशन सिंह बेदी एक शानदार गेंदबाज थे। उनके परिवार में पत्नी अंजू, बेटा अंगद और बेटी नेहा हैं।बेदी का जन्म 1946 में अमृतसर में हुआ था। उन्होंने भारत के लिए 67 टेस्ट खेले और 266 विकेट लिए। उन्होंने पारी में 14 बार पांच विकेट और मैच में एक बार 10 विकेट चटकाने का कारनामा किया। उन्होंने भारतीय क्रिकेट के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बेदी ने 1967 से लेकर 1979 के बीच कुल 67 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 266 विकेट झटके। वे भारत के महानतम स्पिनर्स में से एक थे और गेंद को शानदार तरीके से स्पिन कराते थे।
बेदी, इरापल्ली प्रसन्ना, बीएस चंद्रशेखर और एस वेंकटराघवन के साथ, भारत के स्पिन गेंदबाजी इतिहास में एक तरह की क्रांति के वास्तुकार थे। उन्होंने भारत की वनडे में पहली जीत में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने 1975 के विश्वकप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार गेंदबाजी आंकड़े दर्ज किए थे। वे केवल एक ही विकेट ले पाए थे लेकिन उन्होंने रन कम देकर प्रेशर बनाया था जिसके चलते विपक्षी टीम केवल 120 पर ही आउट हो गई थी।
1966 में टीम इंडिया के लिए किए थे डेब्यू
बिशेन सिंह बेदी ने 1966 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था, जबकि आखिरी मुकाबला 4 सितंबर 1979 को द ओवल पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले थे। वे 67 टेस्ट मैच में कुल 266 विकेट चटकाए थे, जबकि 10 वनडे में 7 विकेट लिए थे। वहीं, उन्होंने टीम के लिए टेस्ट में 656 रन बनाए थे। इसमें एक अर्धशतक भी शामिल है। इसके अलावा वे 10 वनडे मैचों में कुल 31 रन बनाए थे। इसके अलावा बेदी ने फर्स्ट क्लास में 1560 विकेट जबकि लिस्ट ए में 71 विकेट चटकाए थे।
