देश

इन 222 लोगों के सहारे हमास दे रहा है इजराइल को चुनौती, चाह कर भी गाजा में जमीनी कार्रवाई नहीं कर पा रहे नेतन्याहू!

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 23, 2023, 07:55 PM IST

इजराइल-हमास संघर्ष सोमवार को लगातार 17वें दिन भी जारी रहा, इससे दोनों पक्षों में मरने वालों की संख्या 6,000 से अधिक हो गई है, जबकि हजारों अन्य घायल हुए हैं या अपने घरों से विस्थापित होने को मजबूर हुए हैं।

Image

हमास ने 222 इजराइलियों को बंधक बनाया

Photo : AP

हमास के इजराइल पर हमले के कई दिन बीत चुके हैं। इजराइल पलटवार भी कर रहा है, लेकिन हमास इसबार रूकता नहीं दिख रहा है। इजराइल जहां हवाई हमले कर रहा है, वहीं हमाज रॉकेटों की बारिश कर रहा है। हमास ने इस बार ऐसा काम किया है, जिसके कारण इजराइल जमीनी हमला कर नहीं पा रहा है। हमास सिर्फ 222 लोगों के सहारे इस जंग में इजराइल पर अभी तक बढ़त बनाए हुए है।

कौन हैं ये 222 लोग

दरअसल जब हमास ने इस बार इजराइल पर हमला बोला था, तब उसने लोगों को तो मारा ही, साथ ही सैकड़ों लोगों का अपहरण भी कर लिया था। अब इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने सोमवार को कहा कि हमास ने 7 अक्टूबर को यहूदी राष्ट्र के खिलाफ घातक हमले के दौरान 222 लोगों का अपहरण किया था। इजरायली अधिकारियों के अनुसार, हमास ने बड़े पैमाने पर घुसपैठ के दौरान नागरिकों और सैनिकों सहित 1,400 से अधिक लोगों को मार डाला था।

मारने की धमकी

कहा जा रहा है कि हमास ने इन लोगों को गाजा में छिपा रखा है, संघर्ष बढ़ने पर इन्हें मारने की धमकी दे रखा है। इजराइल गाजा को घेर कर बैठा है, लेकिन अभी तक सीधी कार्रवाई से बचते रहा है। हालांकि खबर है कि अब आंशिक कार्रवाई शुरू की है। लेकिन इजराइल चाह कर भी सीधे तौर पर बड़ी जमीनी कार्रवाई करने से अभी भी बच रहा है।

6 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

इजराइल-हमास संघर्ष सोमवार को लगातार 17वें दिन भी जारी रहा, इससे दोनों पक्षों में मरने वालों की संख्या 6,000 से अधिक हो गई है, जबकि हजारों अन्य घायल हुए हैं या अपने घरों से विस्थापित होने को मजबूर हुए हैं। अपने नवीनतम अपडेट में, गाजा स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजरायली हवाई जहाजों ने रात भर बमबारी जारी रखी। 24 घंटों में 266 फिलिस्तीनी मारे गए हैं, इससे मौतों की ख्या बढ़कर 4,651 हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि कुल मृतकों में कम से कम 1,873 बच्चे और 1,023 महिलाएं हैं। इसमें कहा गया है कि वर्तमान में, 1,000 से अधिक फिलीस्तीनियों के लापता होने या मलबे के नीचे फंसे होने या मृत होने की सूचना है, जबकि घायलों की संख्या 14,245 हो गई है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article