LIVEताजा खबर, 22 अक्टूबर 2023: IND vs NZ : 'विराट' जीत के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंची टीम इंडिया,राजस्थान में कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2023: IND vs NZ : 'विराट' जीत के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंची टीम इंडिया,राजस्थान में कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 22 अक्टूबर 2023 और बड़ी खबरें : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 43 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है वहींइजराइल-हमास संघर्ष के बीच इजराइल छोड़ने के इच्छुक दो नेपाली नागरिकों और चार बच्चों समेत 143 लोगों को लेकर 'ऑपरेशन अजय' के तहत एक विशेष विमान रविवार को भारत के लिए रवाना हुआ उधर दिल्ली-एनसीआर में हर साल दीपावली के बाद प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है, मगर इस दफा इससे भी बढ़कर हो गया है बताते हैं कि यहां की वायु गुणवत्ता (Delhi Air Quality) काफी बिगड़ती हुई देखी जा रही है संडे की सुबह यहां वायु की गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में बनी हुई है, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 260 से ज्यादा दर्ज किया गया उधर गाजा पट्टी पर इजरायली हवाई हमलों में मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 4,651 हो गई है उधर इजराइल में बंधक लोगों की वापसी की मांग को लेकर प्रदर्शन तेज होता जा रहा है, आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के ताजा अपडेट्स...
IND vs NZ LIVE Highlights: 'विराट' जीत के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंची टीम इंडिया
धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में मेजबान भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। टीम की यह मौजूदा वर्ल्ड कप में लगातार पांचवीं जीत है,
पढ़ें पूरी खबर राजस्थान में कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 43 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है,
पढ़ें पूरी खबर Operation Ajay के तहत 1200 लोगों की हुई वतन वापसी
Israel Hamas War: 12 अक्टूबर को भारतीय नागरिकों की वापसी के लिए शुरू किए गए ‘ऑपरेशन अजय’ के तहत यह छठी उड़ान है,
पढ़ें पूरी खबर 20 हजार मुस्लिम कट्टरपंथियों को बाहर निकालने जा रहा है ये देश
Muslim Fundamentalists in france: इजराइल-फिलिस्तीन जंग के बीच यूरोपीय देश फ्रांस ने अपने देश में आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं।
पढ़ें पूरी खबर कैसे अंजाम दिया गया गगनयान मिशन का TV-D1 Test
इसरो के इस वीडियो में पहले टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन -1 को किस तरह से अंजाम दिया गया है, उसे दिखाया गया है। इस वीडियो में लॉन्चिंग से लेकर क्रू मॉड्यूल के लैंडिंग तक की सारी डिटेल दिख रही है,
पढ़ें पूरी खबर राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में 'बहुत खराब स्थिति में पहुंची हवा
दिल्ली पर प्रदूषण की चादर चढ़ गई है, सफर ने बताया है कि दिल्ली के कई इलाकों में 'बहुत खराब स्थिति में एयर क्वालिटी दर्ज की गई है,
पढ़ें पूरी खबरभीषण चक्रवाती तूफान में बदला साइक्लोन तेज
भीषण चक्रवाती तूफान के दौरान हवा की रफ्तार 115-125 किमी प्रति घंटे से लेकर 140 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। एक बयान में कहा- "भीषण चक्रवाती तूफान तेज अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है,
पढें पूरी खबर 'मुसलमानों की हरकतों' की शिकायत के लिए NIA ने जारी नहीं किया है कोई नंबर
एनआईए ने रविवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित फर्जी संदेशों को चिह्नित करते हुए कहा कि ऐसे संदेश पूरी तरह से झूठे और दुर्भावनापूर्ण हैं। ये जनता को गुमराह करने के लिए शरारती डिजाइन का हिस्सा हैं।
पढ़ें पूरी खबर विश्वकप: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने जीता टॉस
वनडे वर्ल्ड कप के 21वें मुकाबले में मेजबान भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
भाजपा ने वापस लिया तेलंगाना विधायक टी राजा सिंह का निलंबन
बीजेपी ने तेलंगाना विधायक टी राजा सिंह का निलंबन रद्द कर दिया है। उन्हें पिछले साल अगस्त में पार्टी ने निलंबित कर दिया था और पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों के लिए पुलिस ने भी उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था।
राहत सामग्री लेकर फिलिस्तीन के लिए रवाना हुआ IAF का C-17 विमान
फिलिस्तीन के लोगों के लिए लगभग 6.5 टन चिकित्सा सहायता और 32 टन आपदा राहत सामग्री लेकर IAF C-17 की उड़ान मिस्र में एल-अरिश हवाई अड्डे के लिए रवाना हुई। सामग्री में आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं, सर्जिकल सामान, तंबू, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, स्वच्छता सुविधाएं, जल शुद्धिकरण टैबलेट सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं।
दिल्ली के एक घर में सिलेंडर फटने से लगी आग
दिल्ली के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) सब्जी मंडी क्लॉक टॉवर के पास हरफूल सिंह बिल्डिंग में एक घर में आज सुबह एलपीजी सिलेंडर विस्फोट के कारण आग लग गई। दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। 16 लोगों को बचाया गया। अधिकारियों का कहना है कि आग पर अब काबू पा लिया गया है।
तेलंगाना में 102 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
तेलंगाना में शमशाबाद पुलिस ने तीन आरोपी अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 102 किलो गांजा, 5 मोबाइल फोन और 1 कार जब्त की गई है। शमशाबाद डीसीपी के नारायण रेड्डी ने बताया कि जब्त की गई सामग्री की कीमत 29 लाख रुपये है।
पुणे में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश
पुणे से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है। पुणे ग्रामीण पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोजुबावी गांव के पास एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
नेपाल में भूकंप के झटके
नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप के झटके भारत में भी महसूस किए गए हैं।
इजराइल ने अल-अंसार मस्जिद पर की बमबारी
हमास के खिलाफ जंग लड़ रही इजराइली सेना ने अब जेनिन में अल-अंसार मस्जिद में हमास के अड्डे को निशाना बनाया है। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि आईडीएफ और आईएसए ने जेनिन में अल-अंसार मस्जिद में हमास और इस्लामिक जिहाद आतंकवादी परिसर पर हवाई हमला किया। हाल ही में आईडीएफ इंटेलीजेंस ने खुलासा किया था कि इस मस्जिद को हमास ने अपने कमांड सेंटर के रूप में इस्तेमाल किया था और इजराइल पर हमले की योजना भी यहीं से बनाई गई थी।
हमास जैसे मुद्दों पर भारत में कभी संघर्ष नहीं हुआ- मोहन भागवत
इजराइल और हमास के बीच छिड़ी जंग को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, हिंदू धर्म सभी संप्रदायों का सम्मान करता है, इसलिए भारत में कभी उन मुद्दों पर झगड़े नहीं होते, जिनकी वजह से आज हमास और इजराइल लड़ रहे हैं।
भीषण चक्रवाती तूफान में बदलेगा साइक्लोन 'तेज'
रब सागर में उठा चक्रवात 'तेज' शनिवार का एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। अब मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से कहा गया है कि अरब सागर के ऊपर बन रहे चक्रवात 'तेज' के रविवार दोपहर से पहले बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है।
मप्र चुनाव: भाजपा में बढ़ती जा रही टिकट बंटवारे की नाराजगी
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जारी उम्मीदवारों की पांचवीं सूची में नाम नहीं होने पर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से टिकट पाने के अकांक्षी उम्मीदवारों के समर्थकों ने शनिवार शाम जबलपुर में पार्टी कार्यालय में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के सामने हंगामा किया।पुलिस अधीक्षक ए.पी. सिंह ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के अंगरक्षकों की शिकायत के आधार पर, लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन में बाधा डालने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में, भीड़ को मध्य प्रदेश भाजपा चुनाव अभियान समिति के प्रभारी भूपेंद्र यादव के आसपास धक्का-मुक्की करते देखा जा सकता है, जबकि एक सुरक्षाकर्मी मंत्री की सुरक्षा करने की कोशिश करता दिख रहा है।
इजराइल: रक्षा मंत्रालय के बाहर विरोध प्रदर्शन
इजराइल में बंधकों की देश वापसी की मांग तेज होती जा रही है। शनिवार को यहां बड़ी संख्या में लोग इजराइली रक्षा मंत्रालय के सामने इकट्ठा हुए और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने हमास के पास बंधकों की वापसी की मांग की।