देश

भीषण चक्रवाती तूफान में बदला साइक्लोन तेज, इन इलाकों में 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 22, 2023, 04:53 PM IST

भीषण चक्रवाती तूफान के दौरान हवा की रफ्तार 115-125 किमी प्रति घंटे से लेकर 140 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। एक बयान में कहा- "भीषण चक्रवाती तूफान तेज अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है।

Image

यमन-ओमान तटों की ओर बढ़ रहा साइक्लोन तेज

अरब सागर में उठा साइक्लोन तेज, अब भीषण चक्रवाती तूफान में बदल चुका है। इस तुफान के कारण 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के चलने की संभावना जताई गई है। आईएमडी (IMD) ने साइक्लोन तेज की जानकारी देते हुए कहा कि यह फिलहाल यमन-ओमान तटों की ओर बढ़ रहा है।

भारत में प्रभाव

आईएमडी की मानें तो साइक्लोन तेज का प्रभाव भारत में भी देखने को मिल सकता है। इसके कारण पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव सोमवार सुबह तक और अधिक तीव्र होकर गहरे दबाव में बदल सकता है। जिसके कारण पश्चिम बंगाल में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। आईएमडी ने कहा कि चक्रवाती तूफान के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 24 अक्टूबर को दोपहर के आसपास अल गैदाह (यमन) तथा सलालाह (ओमान) के बीच यमन-ओमान तटों को पार करने का अनुमान है।

हवा की रफ्तार होगी 100 के पार

भीषण चक्रवाती तूफान के दौरान हवा की रफ्तार 115-125 किमी प्रति घंटे से लेकर 140 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। एक बयान में कहा- "भीषण चक्रवाती तूफान तेज अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। रविवार सुबह 8:30 बजे यह सोकोट्रा (यमन) से लगभग 160 किमी पूर्व-दक्षिण, सलालाह (ओमान) से 540 किमी दक्षिण-पूर्व और अल ग़ैदाह (यमन) से 550 किमी दक्षिण-पूर्व में केंद्रित था।"

बांग्लादेश में भी असर

आईएमडी ने यह भी कहा कि पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव सोमवार सुबह तक और अधिक तीव्र होकर गहरे दबाव में बदल सकता है। बयान में कहा गया कि इसके बाद अगले तीन दिन में बांग्लादेश और पास के पश्चिम बंगाल तटों तथा उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ने का अनुमान है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article