देश

कैसे अंजाम दिया गया गगनयान मिशन का TV-D1 Test, इसरो के इस वीडियो ने दिखाया वो पल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 22, 2023, 06:43 PM IST

इसरो के इस वीडियो में पहले टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन -1 को किस तरह से अंजाम दिया गया है, उसे दिखाया गया है। इस वीडियो में लॉन्चिंग से लेकर क्रू मॉड्यूल के लैंडिंग तक की सारी डिटेल दिख रही है।

Image

कैसे अंजाम दिया गया गगनयान मिशन का TV-D1 Test (फोटो- ISRO)

शनिवार को इसरो को बड़ी सफलता हाथ लगी थी। गगनयान मिशन से जुड़े TV-D1 टेस्ट को सफलतापूर्वक अंजाम देकर इसरो ने अंतरिक्ष में अपने पहले मानव मिशन की ओर एक और कदम बढ़ा दिया। अब इस टेस्ट को लेकर इसरो ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें TV-D1 टेस्ट किस तरह से अंजाम दिया गया, उसकी झलक दिख रही है।

क्या है वीडियो में

इसरो के इस वीडियो में पहले टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन -1 को किस तरह से अंजाम दिया गया है, उसे दिखाया गया है। इस वीडियो में लॉन्चिंग से लेकर क्रू मॉड्यूल के लैंडिंग तक की सारी डिटेल दिख रही है। बता दें कि मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन गगनयान से पहले टीवी-डी1 परीक्षण यान को कल सुबह 10 बजे सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया। क्रू मॉड्यूल रॉकेट से अलग हो गया और योजना के अनुसार बंगाल की खाड़ी में गिर गया। जिसे नौसेना ने रिकवर करके इसरो को सौंप दिया।

इसरो की योजना

इसरो अगले साल अपने मानव रहित गगनयान अंतरिक्ष यान में एक महिला ह्यूमनॉइड (एक रोबोट जो मानव जैसा दिखता है) भेजेगा। उन्होंने कहा कि इसरो का लक्ष्य तीन दिवसीय गगनयान मिशन के लिए मानव को 400 किलोमीटर की पृथ्वी की निचली कक्षा में अंतरिक्ष में भेजना और पृथ्वी पर सुरक्षित वापस लाना है। इसरो का लक्ष्य 2035 तक पूरी तरह से परिचालन वाला अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करना है।

महिलाओं को प्राथमिकता

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस. सोमनाथ ने रविवार को कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी बहुप्रतीक्षित मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम ‘गगनयान’ मिशन के लिए लड़ाकू विमान उड़ाने वाली महिला पायलटों या महिला वैज्ञानिकों को प्राथमिकता देती है और भविष्य में उन्हें भेजना संभव होगा।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article