देश

Operation Ajay के तहत 1200 लोगों की हुई वतन वापसी, इजराइल से एक और विमान रवाना

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 22, 2023, 08:08 PM IST

Israel Hamas War: 12 अक्टूबर को भारतीय नागरिकों की वापसी के लिए शुरू किए गए ‘ऑपरेशन अजय’ के तहत यह छठी उड़ान है।

Image

‘ऑपरेशन अजय’ के तहत यह छठी उड़ान है

Photo : ANI

Indian Returns from Israel: इजराइल-हमास संघर्ष के बीच इजराइल छोड़ने के इच्छुक दो नेपाली नागरिकों और चार बच्चों समेत 143 लोगों को लेकर 'ऑपरेशन अजय' के तहत एक विशेष विमान रविवार को भारत के लिए रवाना हुआ। 7 अक्टूबर को हमास के चरमपंथियों ने इजराइली शहरों पर हमला कर दिया था, जिसके बाद 12 अक्टूबर को भारतीय नागरिकों की वापसी के लिए शुरू किए गए 'ऑपरेशन अजय' ( Operation Ajay) के तहत यह छठी उड़ान है।

सूत्रों ने बताया कि विमान में दो नेपाली नागरिकों और चार शिशुओं समेत 143 लोग सवार हैं, पिछले मंगलवार को 18 नेपाली नागरिकों को विशेष विमान से लाया गया था।

इजराइल के जवाबी हमलों में बच्चों समेत लगभग 4,400 फलस्तीनियों की मौत

अब तक कुल पांच विशेष विमान बच्चों समेत लगभग 1,200 यात्रियों को तेल अवीव से दिल्ली ला चुके हैं। हमास के हमले के बाद गाजा पर इजराइल के जवाबी हमलों में बच्चों समेत लगभग 4,400 फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इजराइल में कम से कम 1,400 इजराइलियों और विदेशी नागरिकों की मौत हुई है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article