20 जून 2025 हिंदी न्यूज़: बिहार को PM मोदी का तोहफा, वंदे भारत और रेलवे लाइन समेत 10,000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, उत्तराखंड में अधिकारियों का तबादला
20 जून 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ने राज्य का दौरा किया और गोरखपुर से पाटलिपुत्र वंदे भारत ट्रेन और वैशाली से देवरिया रेल लाइन परियोजना समेत 10 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास क्या गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन राज्यों के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। पीएम का यह दौरा बिहार से शुरू होगा फिर वह ओडिशा और आंध्र प्रदेश जाएंगे। अपने दौरे के पहले दिन वह बिहार में विकास की कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। योग दिवस यानी 21 जून को वह आंध्र प्रदेश के विशाखपट्टनम होंगे और लोगों के साथ योग करेंगे।
20 जून 2025 हिंदी न्यूज़: बिहार को PM मोदी का तोहफा, वंदे भारत और रेलवे लाइन समेत 10,000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, उत्तराखंड में अधिकारियों का तबादला
इजराइल-ईरान युद्ध के बीच एर्दोआन ने मिसाइल उत्पादन बढ़ाने का संकल्प लिया
दृष्टिबाधित बच्चों का शुभकामना गीत सुनकर भावुक हुईं राष्ट्रपति मुर्मू
बाल-बाल बचा एयर इंडिया का विमान; बीच हवा में पक्षी से टकराया
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में नदी में बहे दो महिलाएं और दो बच्चे
मुनीर ने अमेरिका में क्षेत्रीय शांति के प्रति प्रतिबद्धता जताई: पाकिस्तान सेना
हिमाचल प्रदेश में बारिश से कई स्थानों पर भूस्खलन, ऑरेंज अलर्ट जारी
UAE से भारत लाया गया नकली करेंसी मामले का आरोपी मोइदीनब्बा उमर बेरी
नवी मुंबई सरकारी अस्पताल में हंगामा करने पर मनसे के 20 कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज
एमवीए घटक दल निकाय चुनाव साथ लड़ने पर विचार करेंगे: शरद पवार
पवार ने बारामती में संवाददाताओं से कहा कि चूंकि उच्चतम न्यायालय ने निर्देश दिया है कि राज्य में नगर निगम चुनाव कराए जाएं, इसलिए प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। उन्होंने कहा, “हालांकि हमने अब तक कांग्रेस के साथ चर्चा नहीं की है, लेकिन हमारी पार्टी, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उबाठा), शेतकरी कामगार पक्ष और अन्य दल एक साथ आएंगे और एक साथ चुनाव लड़ने की संभावना तलाशेंगे। इसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। हम एक साथ चुनाव लड़ना चाहते हैं।”
उत्तरकाशी में दीवार गिरने से परिवार के चार सदस्यों की मौत
उत्तरकाशी जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मोरी क्षेत्र के राजस्व गांव ओडाटा की गूजर बस्ती में बृहस्पतिवार मध्यरात्रि के बाद दो बजे यह घटना हुई जब पत्थरों से बनी दीवार ढहने से मकान में सो रहे परिवार के सदस्य उसके नीचे दब गए । सुबह घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन तथा राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीमें मुख्य सड़क से लगभग एक किलोमीटर ऊपर पैदल मार्ग पर स्थित बस्ती में पहुंचीं और तलाशी एवं राहत कार्य चलाया गया ।
