LIVE

आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar) 20 जनवरी 2024 : नीतीश कुमार की कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, हेमंत सोरेन से पूछताछ के बाद सीएम हाउस ने निकली ईडी

रवि वैश्यUpdated Jan 20, 2024, 22:28 IST

आज की ताजा खबर  20 जनवरी 2024 LIVE
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar) 20 जनवरी 2024 : नीतीश कुमार की कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, हेमंत सोरेन से पूछताछ के बाद सीएम हाउस ने निकली ईडी

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 20 जनवरी 2024 और बड़ी खबरें: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के श्रीरंगम में प्रसिद्ध श्री रंगनाथस्वामी मंदिर पहुंचे। इस मंदिर में पहली बार कोई प्रधानमंत्री गए थे। इस मौके पर पीएम मोदी ने श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी श्री रंगनाथस्वामी मंदिर जाने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं वहीं Vistex Asia के सीईओ संजय शाह (CEO Sanjay Shah) को हैदराबाद के पास निधन हो गया, संजय शाह का निधन स्टेज गिरने की वजह से हुआ है,वो यहां अपनी कंपनी के सिल्वर जुबली कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। पुलिस ने बताया कि यहां रामोजी फिल्म सिटी में कंपनी के रजत जयंती समारोह के दौरान एक अजीब दुर्घटना में एक निजी कंपनी के सीईओ की जान चली गई, जबकि एक अन्य अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया उधर आगामी लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सी. जे. चावडा ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, जिससे सदन में विपक्षी दल का संख्या बल घटकर 15 रह गया है।चावडा दिसंबर 2022 के विधानसभा चुनाव में मेहसाणा जिले के विजापुर से चुने गए थे वहीं भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से अलग होने की अफवाहों के बीच पाकिस्तान क्रिकेट स्टार शोएब मलिक ने लोकप्रिय पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से शादी कर ली, आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों को ताजा अपडेट्स...

JAN 20, 2024 21:58 IST

नीतीश कैबिनेट में बड़ा फेरबदल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया है। राजद कोटे के 3 मंत्रियों का विभाग बदला गया है। राम पर विवादित बयान देने वाले शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर से शिक्षा विभाग ले लिया गया है। उनकी जगह आलोक मेहता को बिहार का शिक्षामंत्री बनाया गया है।
JAN 20, 2024 21:31 IST

उद्धव ठाकरे को मिला राम मंदिर का निमंत्रण

उद्धव ठाकरे गुट का कहना है कि महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण मिला है।
JAN 20, 2024 21:18 IST

ईडी ने 7 घंटे की हेमंत सोरेन से पूछताछ

भूमि घोटाला मामले में 7 घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद ईडी के अधिकारी झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के आवास से निकले।
JAN 20, 2024 20:30 IST

22 जनवरी को AIIMS में भी रहेगा हाफ-डे

अयोध्या राम मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर AIIMS दिल्ली में भी 2:30 बजे तक आधे दिन की छुट्टी रहेगी। हालांकि, सभी जरूरी क्रिटिकल सेवाएं जारी रहेंगी।
JAN 20, 2024 19:32 IST

सरकार ने सोशल मीडिया के लिए जारी की एडवाइजरी

अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के संदर्भ में असत्यापित, भड़काऊ और फर्जी संदेशों के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने शनिवार को एडवाइजरी जारी की।भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने समाचार पत्रों, टीवी चैनलों, डिजिटल समाचार प्रकाशकों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को सलाह दी है कि "ऐसी किसी भी सामग्री को प्रकाशित या प्रसारित करने से बचें जो झूठी हो या जिसमें हेरफेर किया जा सकता हो या सांप्रदायिक सद्भाव या सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने की क्षमता रखती है।"
JAN 20, 2024 18:49 IST

लखनऊ में 18 मार्च तक धारा 144 लागू

लखनऊ में राम मंदिर, 26 जनवरी व आगामी त्योहारों को देखते हुए प्रशासन ने 18 मार्च तक धारा 144 लागू कर दी है।
JAN 20, 2024 18:04 IST

म्यांमार सीमा पर बंद होगी मुक्त आवाजाही: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि सरकार म्यांमा सीमा पर लोगों की मुक्त आवाजाही को बंद करेगी और बांग्लादेश से लगी सीमा की तरह इसकी सुरक्षा करेगी। असम पुलिस की पांच नव गठित कमांडो बटालिन के प्रथम बैच की ‘पासिंग आउट परेड’ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र म्यांमा सीमा पर लोगों की मुक्त आवाजाही पर पुनर्विचार कर रहा है।
JAN 20, 2024 16:37 IST

रश्मिका मंदाना का डीपफेक बनाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसने अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के 'डीपफेक' वीडियो के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।यह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ था।एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को दक्षिण भारत से गिरफ्तार किया गया और उसे दिल्ली लाया गया है। आरोपी पर संदेह है कि उसने ही वीडियो बनाया था।अधिकारी के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
JAN 20, 2024 16:21 IST

दिल्ली में 22 जनवरी को सभी दफ्तरों में हॉफ डे

दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने अयोध्या में राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी 2024 (सोमवार) को दिल्ली सरकार के सभी कार्यालयों/यूएलबी/स्वायत्त निकायों/उपक्रमों और बोर्डों आदि को आधे दिन के लिए बंद करने की मंजूरी दे दी है। यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से भेजा गया था।
JAN 20, 2024 15:55 IST

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर कसा तंज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे पर एक बार फिर मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने एक्स पर कहा, जब देश का हर तीसरा युवा बेरोजगारी का शिकार है, तब प्रधानमंत्री ने एक बार फिर उनके साथ बड़ा धोखा किया है। राहुल गांधी ने यह पोस्ट रेलवे की ओर से असिस्टेंड लोको पायलट पदों पर भर्ती निकाले जाने के बाद किया है।
JAN 20, 2024 15:21 IST

भाजपा में शामिल हुए आप नेता अशोक तंवर

हरियाणा में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां आप की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष आज अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।
JAN 20, 2024 13:41 IST

स्टेज गिरने से Vistex Asia के CEO संजय शाह की मौत

मेरिकी टेक कंपनी के भारतीय मूल के सीईओ की स्टेज शो के दौरान हुए हादसे के बाद मौत वहीं कंपनी के प्रेसीडेंट गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, पढें पूरी खबर
JAN 20, 2024 13:01 IST

गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका देते हुए गुजरात में उसके वरिष्ठ विधायक सीजे चावड़ा ने शुक्रवार को विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, पढ़ें पूरी खबर
JAN 20, 2024 12:43 IST

सानिया से अलग होने की अफवाहों के बीच शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस से रचाई शादी

पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक ने पाकिस्तान की खूबसूरत एक्ट्रेस सना जावेद के साथ दूसरी शादी कर ली है। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, पढ़ें पूरी खबर
JAN 20, 2024 12:42 IST

पीएम मोदी ने श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के श्रीरंगम में प्रसिद्ध श्री रंगनाथस्वामी मंदिर पहुंचे। इस मंदिर में पहली बार कोई प्रधानमंत्री गए थे। इस मौके पर पीएम मोदी ने श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी श्री रंगनाथस्वामी मंदिर जाने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं, पढ़ें पूरी खबर
JAN 20, 2024 10:36 IST

दिल्ली में हिंदू सेना ने बाबर रोड का नाम बदला, लिख दिया अयोध्या मार्ग

दिल्ली में हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बाबर रोड (Babar Road) का नाम बदलकर अयोध्या मार्ग (Ayodhya Marg) कर दिया है, उन्होंने होटल ललित के बाहर लगे बोर्ड पर अयोध्या मार्ग का बैनर चिपका दिया, बैनर भगवा रंग से रंगा हुआ है, पढ़ें पूरी खबर
JAN 20, 2024 09:41 IST

शनिवार को पूरे दिन के लिए खुलेंगे शेयर बाजार

शेयर बाजार आज सुबह 9.15 बजे बाजार खुलेगा और अपने निर्धारित समय 3.30 बजे बंद होगा। इसकी जगह पर अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है जिसकी वजह से सोमवार को बाजार बंद रहेगा, पढ़ें पूरी खबर
JAN 20, 2024 09:40 IST

: 36 हजार घूस लेते IAS गिरफ्तार, ACB की भजनलाल सरकार में पहली बड़ी कार्रवाई

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Rajasthan ACB) के एक दल ने मत्स्य विभाग के निदेशक (IAS) और सहायक निदेशक को परिवादी से 36 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया, टोंक जिले के तालाब में मछली पकडने और परिवहन का लाइसेंस देने की एवज में प्रेमसुख विश्नोई निदेशक मत्स्य, राजस्थान (IAS) और राकेश देव सहायक निदेशक द्वारा घूस मांगी गई थी, पढ़ें पूरी खबर
JAN 20, 2024 08:04 IST

क्या घर बैठे फ्री में मिलेगा अयोध्या राम मंदिर के पहले दिन का प्रसाद

2 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले कई कंपनियों द्वारा फ्री प्रसाद वितरण करने का दावा किया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोगों ने खादी ऑर्गेनिक नाम की वेबसाइट पर जाकर प्रसाद की बुकिंग भी कर दी है। लेकिन क्या सच में इस वेबसाइट के जरिए राम मंदिर का प्रसाद घर-घर पहुंचाया जा रहा है, पढ़ें पूरी खबर
JAN 20, 2024 08:02 IST

जमीन घोटाला केस में हेमंत सोरेन से CM आवास में पूछताछ करेगी ED

रांची जमीन घोटाले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 20 जनवरी को पूछताछ होनी है, पूछताछ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर ईडी ने प्रशासन को पत्र लिखा है, पढ़ें पूरी खबर